ग्रुप-सी में कौनसी 5 टीमें हैं शामिल?
नई दिल्ली। अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले टी-20 विश्व कप में इस बार 20 टीमें भाग ले रही हैं, जिन्हें पांच-पांच के चार ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप 'सी' में दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, युगांडा और पापुआ न्यू गिनी को रखा गया है। इस ग्रुप से वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के आगे बढ़ने की अधिक संभावना है। वहीं, अफगानिस्तान टीम को भी हल्के में नहीं लिया जा सकता। वेस्टइंडीज 2012 और 2016 में टी-20 विश्व कप का चैंपियन बना था और इस बार उनके ही देश में प्रतियोगिता का आयोजन होना है। ऐसे में उनका पलड़ा और भारी हो सकता है। न्यूजीलैंड 2021 में उपविजेता रहा था।
वेस्टइंडीज: (विजेता- 2012, 2016)
वेस्टइंडीज की टीम टी-20 विश्व कप में सबसे सफल टीम रही है। उन्होंने 2012 में श्रीलंका और 2016 में इंग्लैंड को हराकर खिताब अपने नाम किया था। इस बार यह प्रतियोगिता अमेरिका और वेस्टइंडीज में हो रही है, जिससे उनकी टीम को घरेलू परिस्थितियों का लाभ मिलेगा। इस बार टीम की कमान रोवमैन पावेल को सौंपी गई है। निकोलस पूरन, शिमरोन हेटमायर, रोमारियो शेफर्ड और अल्जारी जोसेफ पर नजरें होंगी।
न्यूजीलैंड: यह टीम 2021 में उपविजेता बनी थी, जब ऑस्ट्रेलिया ने दुबई में आरोन फिंच के नेतृत्व में टी-20 विश्व कप का चैंपियन बना था। न्यूजीलैंड की टीम ने विश्व कप में मजबूत रवैया दिखाया। उनका लक्ष्य इस प्रतियोगिता में अपना दबदबा जारी रखना होगा, जहां वे सबसे मजबूत टीमों में से एक है।
न्यूजीलैंड की कप्तानी केन विलियमसन कर करेंगे, जो अपनी अच्छी रणनीति के लिए जाने जाते हैं। टीम में केन के अलावा ट्रेंट बोल्ट, डेरिल मिशेल और रचिन रवींद्र पर निगाहें होंगी।
अफगानिस्तान: इस टीम ने दो वर्षों में कुल 130 मैच खेले हैं और उनमें से वे 79 मैच जीतने में सफल रहे हैं, जो अंतरराष्ट्रीय प्रारूप में एक अच्छा आंकड़ा है। आईपीएल में अफगानिस्तान के खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखते हुए हम निश्चित रूप से कह सकते हैं कि वे एक बड़ी प्रतियोगिता के लिए तैयार है। टीम की अगुआई राशिद खान कर रहे हैं।
अफगानिस्तान ने अब टी-20 विश्व कप में 22 मैच खेले हैं, जिसमें से सात में जीत मिली है। राशिद के अलावा रहमानुल्लाह गुरबाज, अजमतुल्लाह उमरजई, मुजीब उर रहमान से उम्मीदें होंगी।
युगांडा : युगांडा की टीम पहली बार टी-20 विश्व कप में हिस्सा ले रही है। पिछले दो वर्षों में उन्होंने 80 टी-20 खेले हैं और केवल 30 मैच ही जीत पाए हैं। हालांकि इस वर्ष ब्रायन मसाबा की कप्तानी में युगांडा की टीम इस प्रतियोगिता में खुद को साबित करने के लिए कड़ी मेहनत करेगी। विश्व कप के लिए युगांडा की टीम में कई युवा प्रतिभाएं हैं।
पापुआ न्यू गिनी: यह टीम दूसरी बार आईसीसी टी-20 विश्व कप में भाग ले रही है। असदुल्ला वाला की कप्तानी में पापुआ न्यू गिनी की टीम इस वर्ष खुदको साबित करने की पूरी कोशिश करेगी। टीम पर कई युवा प्रतिभाएं हैं, जो बेहतर करना चाहेंगे।
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा
निर्माणाधीन मेट्रो साइट पर बड़ा हादसा, कई गाड़ियां चपेट में
वंदे मातरम विवाद गरमाया: उज्जैन इमाम बोले– ‘हिंदू और गैर-हिंदू स्कूलों से लें विदाई’
बाजार में प्रतिस्पर्धा को बढ़ाने के लिए क्या है सेबी की तैयारी, पांडे बोले अनुपालन का बोझ करना होगा कम
मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में छात्रा की मौत पर बवाल, पुलिस से छात्रों की झड़प
ट्रेडिंग कारोबारी से लूट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी पुलिस जवानों को नौकरी से किया बर्खास्त
CG High Court: 38 साल पुराने दवा प्रकरण में राज्य सरकार की अपील खारिज, आरोपियों के बरी होने को हाई कोर्ट ने माना सही
Dhamtari Accident: कोबरा बटालियन के 4 जवानों की दर्दनाक मौत