जब चिन्नास्वामी स्टेडियम में आई बाउंड्रीज की आंधी....
IPL 2024। इंडियन प्रीमियर लीग में बल्लेबाज जमकर गेंदबाजों की क्लास लगा रहे हैं। अब तक खेले गए कई मुकाबलों में दो इनिंग में 200 से अधिक रन बन चुके हैं। कुछ दिनों पहले एसआरएच और आरसीबी के बीच खेले गए मुकाबले में दोनों टीमों ने मिलकर 549 रन बनाए।
पहली पारी में एसआरएच ने 287 रन बनाए। वहीं, आरसीबी ने 262 रन बनाए। इस मैच एसआरएच के बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने 41 गेंदों पर 102 रनों की पारी खेली। हेनरी क्लासेन ने 67 रन बनाए।
इस मैच में लगे सबसे ज्यादा बाउंड्रीज
वहीं, आरसीबी की ओर से दिनेश कार्तिक ने 85 और फाफ डुप्लेसी ने 62 रन की पारी खेली। इस मैच में कई रिकॉर्ड धराशायी हो गए। इस मुकाबले में 81 बाउंड्रीज लगे, जो आईपीएल के इतिहास में किसी एक मैच में लगी सबसे ज्यादा बाउंड्री है। मुकाबले में दोनों टीमों को मिलाकर 43 चौके और 38 छक्के लगे।
इससे पहले साल 2010 में सीएसके और आरआर के बीच हुए मैच में चेपॉक के मैदान में कुल 69 बाउंड्री लगी थीं। साल 2024 में एसआरएच और एमआई के बीच हुए मुकाबले में 69 बाउंड्री के रिकॉर्ड की बराबरी हुई थी।
दिल्ली बनाम हैदराबाद मैच में लगे 71 बाउंड्रीज
वहीं, शनिवार को खेले गए दिल्ली और हैदराबाद के मुकाबले में भी खूब बाउंड्रीज लगे। इस मैच में 71 बाउंड्रीज लगे, जिसमें 40 चौके और 31 छक्के शामिल थे। हालांकि, इस मैच को हैदराबाद ने 67 रन से जीत लिया।
एसआरएच ने जड़े 22 छक्के
एसआरएच ने इस मैच में 22 सिक्स जड़े। वहीं, टी 20 क्रिकेट का ये दूसरा सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। इससे पहले अफगानिस्तान ने आयरलैंड के खिलाफ 278 रन बनाए थे। वहीं, एसआरएच ने आईपीएल का सबसे बड़ा स्कोर बनाया।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की मेहनत को राज्य ने किया पहचान
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एयर इंडिया पर नियामक की बड़ी कार्रवाई, गड़बड़ी उजागर होने के बाद 1 करोड़ दंड
नगर निगम पर प्रदर्शन, बैरिकेडिंग के बीच कार्यकर्ताओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू
9 साल की उम्र में आत्मदाह की चेतावनी, सिस्टम पर सवाल
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
मंत्रालय की सुरक्षा में सेंध? नकली IAS पकड़ाया
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई