मोहम्मद रिजवान का क्या कसूर? PCB ने वनडे टीम की कप्तानी बदल दी
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट में फिर से बदलाव देखने को मिला है. फिर से वहां तख्तापलट हुआ है. फिर से पाकिस्तान क्रिकेट टीम का कप्तान बदला है. फिर से शाहीन शाह अफरीदी व्हाइट बॉल में कप्तानी करते दिखेंगे. इस्लामाबाद में सेलेक्शन कमिटी और व्हाइट बॉल टीम के कोच माइक हेसन की हुई बैठक के बाद PCB ने बड़ा फैसला लेते हुए मोहम्मद रिजवान को पाकिस्तान की वनडे टीम की कप्तानी से हटा दिया है. और, ये ऐलान किया शाहीन अफरीदी पाकिस्तान के नए वनडे कप्तान होंगे. पाकिस्तान की वनडे कप्तानी में हुए इस बदलाव की वजह हालांकि अभी सामने नहीं आई है.
PCB ने रिजवान को कप्तानी से हटाया
अब सवाल है कि रिजवान को कप्तानी से क्यों हटाया गया? इस मामले में खुद मोहम्मद रिजवान की तरफ से भी कोई बयान नहीं आया है. ESPN क्रिकइंफो के मुताबिक रिजवान को हटाने वाली बैठक में व्हाइट बॉल कोच माइक हेसन मौजूद जरूर थे. मगर ऐसा पूरी तरह से उनके कहने पर भी नहीं हुआ. बल्कि इस फैसले को PCB के आलाधिकारियों का समर्थन प्राप्त था.
दूसरी बार व्हाइट बॉल कप्तान बने शाहीन
शाहीन अफरीदी का बतौर व्हाइट बॉल कप्तान ये दूसरा कार्यकाल होगा. इससे पहले वो पाकिस्तान की T20 टीम की कमान संभाल चुके हैं. हालांकि, T20 कप्तान के तौर पर उनका समय पाकिस्तान क्रिकेट में अच्छा नहीं गुजरा था. उनकी कप्तानी में टीम को न्यूजीलैंड में 5 मैचों की T20 सीरीज 1-4 से गंवानी पड़ी थी. ऐसे में वनडे कप्तानी में वो कितने सफल रहेंगे, कहना मुश्किल है.
रिजवान की कप्तानी का ग्राफ तो देखो
मोहम्मद रिजवान का कार्यकाल बतौर वनडे कप्तान देखें तो उन्होंने पाकिस्तान के लिए 20 मैचों में कप्तानी की, जिसमें 9 जीते और 11 हारे. अपनी कप्तानी में उन्होंने बल्ले से 41.67 की औसत से 625 रन भी बनाए. पाकिस्तान ने उनकी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका में सीरीज भी जीती.
आंकड़ों से साफ है कि रिजवान की वनडे कप्तानी में पाकिस्तान ने काफी कुछ हासिल किया है. ऐसे में उन्हें बेवजह हटाकर PCB ने फिर से जाहिर कर दिया कि पाकिस्तान क्रिकेट में कुछ भी स्थिर नहीं है.
बीएनपी अध्यक्ष रहमान 16 या 17 फरवरी को ले सकते हैं प्रधानमंत्री की शपथ
बाणगंगा थाना क्षेत्र में हुई हत्या का मामला उलझा, रंजिश में हत्या का अंदेशा
वेलेंटाइन-डे पर कार में मिले युवक और युवती के शव, दोनों के सिर में लगी थी गोली
महाशिवरात्रि पर छत्तीसगढ़ में उमड़ी आस्था, CM साय ने की पूजा
नशे में बस चालक ने मारी टक्कर, बिजली पोल से भिड़ी बस
महाशिवरात्रि पर राजिम कुंभ समापन में शामिल होंगे CM साय
एम्स नौकरी के नाम पर ठगी और दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
देशभर में महाशिवरात्रि की धूम…. जानिए पूजा-जलाभिषेक का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
धमतरी में दफनाने को लेकर बवाल, तीन घंटे बाद थमा विवाद
भारत ने भारी मात्रा में रूसी हथियार खरीदे वह यूक्रेन युद्ध में हो रहे धाराशाई
सीहोर के कुबेरेश्वर धाम में रुद्राक्ष महोत्सव, आज से 20 फरवरी तक चलेगा कार्यक्रम, ड्रोन से होगी निगरानी
महाशिवरात्रि पर CM विष्णुदेव साय का प्रदेशवासियों को संदेश
वैलेंटाइन डे पर गर्लफ्रेंड बोली- मर जाओ, 17 साल के बॉयफ्रेंड ने दे दी जान
डबरा में शिव महापुराण कथा के दौरान महिला को हार्ट अटैक, मुंह से झाग निकलने के बाद हुई मौत
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया भावुक स्मरण, बोलीं – सुषमा स्वराज का जीवन मेरे लिए मार्गदर्शक
पाक पीएम शहबाज ने तारिक रहमान को दी जीत की बधाई, भाई कहकर किया संबोधित
सोने-चांदी की कीमतों में आया बड़ा बदलाव, खरीदने से पहले जान लें आज का सटीक भाव
Mahashivratri Special: लंबी यात्रा पर निकलने से पहले राहत की खबर, इन राज्यों में स्थिर रहे पेट्रोल-डीजल के दाम