Suryakumar Yadav को आखिर क्या हुआ?
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के T20I कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जर्मनी में स्पोर्ट्स हर्निया की सर्जरी कराई है।
25 जून की रात को सूर्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अस्पताल से अपनी फोटो शेयर कर सभी को इसकी जानकारी दी। इस पोस्ट के दौरान उन्होंने ये भी लिखा कि वह रिकवरी की राह पर हैं और वह जल्द ही मैदान पर वापसी करेंगे।
सूर्यकुमार यादव ने कराई सर्जरी
दरअसल, 34 साल के सूर्यकुमार यादव ने अपनी तस्वीर शेयर करते हुए अपनी हेल्थ की जानकारी दी। उन्हें रोहित शर्मा के टी20 क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद बीसीसीआई ने टी20 टीम की कमान सौंपी हैं। अभी वह ब्रेक पर चल रहे हैं, जहां उन्होंने जर्मनी में स्पोर्ट्स हर्निया की सर्जरी कराई। इसकी जानकारी उन्होंने खुद पोस्ट के जरिए दी।
सूर्या ने लिखा, " लाइफ अपडेट, पेट के निचले दाहिने हिस्से में स्पोर्ट्स हर्निया की सर्जरी हुई। यह बताते हुए खुशी हो रही है कि सफल सर्जरी के बाद, मैं ठीक होने की राह पर हूं। क्रिकेट के मैदान पर लौटने का इंतजार कर रहा हूं।" - सूर्यकुमार यादव
सूर्यकुमार के इस पोस्ट से ये साफ समझ आ रहा है कि वह जल्द ही क्रिकेट के मैदान पर वापसी करेंगे। बता दें कि ये कोई पहली बार नहीं जब सूर्यकुमार स्पोर्ट्स हर्निया सर्जरी करा रहे हैं। इसेस पहले वह 2024 में भी ये करा चुके हैं। वहीं, 2023 में उन्होंने टखने की सर्जरी करवाई थी।
सूर्यकुमार यादव बांग्लादेश दौरा मिस कर सकते हैं
भारतीय टीम को अगस्त के महीने में बांग्लादेश का दौरा करना है, जहां उन्होंने टी20I सीरीज खेलनी है। इस सीरीज का आगाज 26 अगस्त से होना है, जिसका आखिरी मैच 31 अगस्त को खेला जाएगा। इस सीरीज में अभी वैसे तो 2 महीने का समय है, ऐसे में अगर सूर्या पूरी तरह से फिट नहीं होते तो वह सीरीज को मिस कर सकते हैं। उनकी गैरमौजूदगी में उप-कप्तान अक्षर पटेल कप्तानी करते हुए नजर आ सकते हैं।
राशिफल 9 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
रेवती की बहादुरी से खुला राज, 9 पुलिसकर्मियों को हत्या के लिए फांसी की सजा
केरल में कल वोटिंग, चुनाव के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार
भारतीय रेलवे का बड़ा अपडेट: नागपुर में काम, कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित
उमरेठ उपचुनाव से AAP ने किया किनारा, बड़ा राजनीतिक फैसला
किसानों को बड़ी राहत, 41,534 करोड़ रुपये की खाद सब्सिडी मंजूर
भोपाल में क्राइम ब्रांच का छापा, स्विफ्ट डिजायर में भरकर ले जा रहा था अवैध शराब
न्यूक्लियर टेक्नोलॉजी में भारत की बड़ी कामयाबी, एडवांस रिएक्टर ने रचा इतिहास
अमेरिका ने राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति का हवाला दिया
राज्य सरकार किसानों के हितों के लिए पूरी तरह सक्रिय
जबलपुर में गूंजा किसान मुद्दा, मोहन यादव ने खोला घोषणाओं का पिटारा
महंगाई (इंफ्लेशन) और GDP ग्रोथ पर विस्तार से चर्चा
अचानक आए झटकों से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग
जाम से निजात नहीं, चालान काटने पर ज्यादा ध्यान—उठे सवाल
पहाड़ों में सर्दी का कहर, केदारनाथ और यमुनोत्री धाम बर्फ़ से ढके
आजीविका के लिए प्रशिक्षण और वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है