साउथ अफ्रीका के खिलाफ T20I सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने किया टीम का एलान
टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आगाज 1 जून से वेस्टइंडीज और अमेरिका की मेजबानी में होना है। इस मेगा इवेंट से पहले वेस्टइंडीज को साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टी20I सीरीज खेलनी है, जिसकी शुरुआत 23 मई से होनी है।
इस सीरीज के लिए क्रिकेट वेस्टइंडीज ने 15 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है। मौजूदा समय में वेस्टइंडीज के कई प्लेयर्स आईपीएल 2024 खेलने में व्यस्त हैं। ऐसे में आईपीएल स्टार्स की गैरमौजूदगी में साउथ अफ्रीका के खिलाफ आगामी सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम का कप्तान ब्रैंडन किंग को बनाया गया है।
WI vs SA T20I: साउथ अफ्रीका के खिलाफ T20I सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की टीम का एलान
वेस्टइंडीज टीम के 7 खिलाड़ी मौजूदा समय में भारत में आईपीएल खेल रहे हैं, जिसमें निकोलस पूरन, शाई होप, रोवमैन पॉवेल का नाम भी शामिल है। इन खिलाड़ियों को साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम में जगह नहीं मिली।
क्रिकेट वेस्टइंडीज ने एक स्टैटमेंट जारी की जिसमें लिखा गया है कि अल्जारी जोसेफ और शेरफेन रदरफोर्ड की फ्रेंचाइजी अगर आईपीएल 2024 के फाइनल में नहीं पहुंच पाती है तो उन्हें वेस्टइंडीज की स्क्वॉड में शामिल किया जा सकता है। शाई होप और निकोलस पूरन दोनों को इस सीरीज के लिए आराम दिया गया है और वह 27 मई को त्रिनादाद में स्क्वॉड के साथ जुड़ेंगे।
वेस्टइंडीज टीम के हेड कोच डैरेन सैमी ने कहा कि हमने ऑस्ट्रेलिया श्रृंखला के बाद से एक टीम के रूप में एक साथ नहीं खेला है, लेकिन हमने हाल ही में एंटीगुआ में एक बहुत ही अच्छी ट्रेनिंग की। अब हमारे पास आईपीएल से लौटने वाले अपने कुछ खिलाड़ियों को एकीकृत करने और विश्व कप में जाने वाले टीम में कुछ मोमेंटम बनाने की जरूरत है।
टीम : ब्रैंडन किंग (कप्तान), रोस्टन चेज, अलिक अथानाजे, जॉनसन चार्ल्स, आंद्रे फ्लेचर, मैथ्यू फोर्ड, जेसन होल्डर, अकील हुसैन, शमार जोसेफ, काइले मेयर्स, ओबेड मैकॉय, गुडाकेश मोटी, रोमारियो शेफर्ड और हेडन वॉल्श जूनियर।
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा
निर्माणाधीन मेट्रो साइट पर बड़ा हादसा, कई गाड़ियां चपेट में
वंदे मातरम विवाद गरमाया: उज्जैन इमाम बोले– ‘हिंदू और गैर-हिंदू स्कूलों से लें विदाई’
बाजार में प्रतिस्पर्धा को बढ़ाने के लिए क्या है सेबी की तैयारी, पांडे बोले अनुपालन का बोझ करना होगा कम
मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में छात्रा की मौत पर बवाल, पुलिस से छात्रों की झड़प
ट्रेडिंग कारोबारी से लूट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी पुलिस जवानों को नौकरी से किया बर्खास्त
CG High Court: 38 साल पुराने दवा प्रकरण में राज्य सरकार की अपील खारिज, आरोपियों के बरी होने को हाई कोर्ट ने माना सही
Dhamtari Accident: कोबरा बटालियन के 4 जवानों की दर्दनाक मौत
10 साल पुराने मामले में फंसे एक्टर धनुष, मिला 20 करोड़ का लीगल नोटिस, क्या है आरोप?
Andhra Pradesh Budget: आंध्र प्रदेश सरकार का 2026-27 के लिए ₹3.32 लाख करोड़ का बजट पेश, जानें किसे क्या मिला
Mahashivratri 2026: शिवलिंग में विराजमान है पूरा शिव परिवार... जानिए कौन-कौन हैं विराजमान