मौसम का बदला मिजाज, चार जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी
भोपाल|मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटों में अचानक मौसम ने करवट ली है राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के कई जिलो में दिन के समय तेज धूप और गर्मी महसूस की गई है. वहीं कुछ इलाकों में आंधी और हल्की बारिश ने लोगों को चौंका दिया. इसका सबसे ज्यादा असर जबलपुर संभाग में देखने को मिला है. दूसरी तरफ पूर्वी छिंदवाड़ा में तो ओलावृष्टि भी हुई है. लगातार बदलते मौसम ने प्रदेश के किसानों की चिंता बढ़ा दी हैं|
इन इलाकों में हुई सबसे ज्यादा बारिश
अगर बीते 24 घंटों की बात करें तो बरघाट, बैहर और खैरलांजी में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई है. तापमान की बात करें तो नर्मदापुरम में सबसे ज्यादा अधिकतम 34.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है. सबसे कम तापमान कटनी के करौंदी में 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.इसके अलावा शहडोल के कल्याणपुर में 9.5, पचमढ़ी में 10.2, राजगढ़ में 11.4 और उमरिया में 11.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया|
इन जिलों में हो सकती है बारिश
मौसम विज्ञानिकों का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में मौसम स्थिर रहने वाला है. लेकिन आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान बढ़ सकता है. मौसम विभाग ने आज बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा और सागर जिले में कहीं-कहीं पर गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना बताई है. साथ ही तेज आंधी भी चल सकती है. बाकी जिलों में मौसम साफ और शुष्क रहने का अनुमान है|
2 मार्च को नया पश्चिमी डिस्टरबेंस होगा एक्टिव
मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा ने बताया है कि 2 मार्च पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है. जिसका असर प्रदेश में देखने को मिल सकता है. हालांकि इससे पहले प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना हैं|
ईरान-बहरीन बयान से सनसनी, एमेजॉन मुख्यालय पर मिसाइल हमले का दावा
राजधानी में सियासी हलचल, देवेन्द्र यादव ने एलजी संधू से की भेंट
कांग्रेस ने उठाई चर्चा की मांग, कहा—पश्चिम एशिया संकट का हल निकले
ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, बेटी के बाद प्रेमी को भी उतारा मौत के घाट
‘अप्रैल फूल बनाया’ गाने के पीछे छुपी फिल्मी कहानी
रूस का सैन्य ट्रांसपोर्ट विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 की जान गई
चारधाम यात्रा 2026: NDMA की बड़ी तैयारी, 10 अप्रैल को होगी सुरक्षा मॉक ड्रिल
जम्मू-कश्मीर: गांदरबल में एनकाउंटर, एक आतंकी मारा गया
किरण रिजिजू का राहुल गांधी पर हमला, बोले—उग्रवाद से जुड़े लोगों के साथ दिखते हैं मंच पर
आज से बदल गया आपका वित्तीय और डिजिटल अनुभव: 1 अप्रैल के 10 अहम नियम
LPG को लेकर राहत: भोपाल में बुकिंग कम हुई, कालाबाजारियों पर ताबड़तोड़ एक्शन
ड्रॉपआउट रोकने की पहल: मध्यप्रदेश में ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत