हम पैसा भेजते हैं, टीएमसी के लोग उसे खा जाते हैं: पीएम मोदी
मालदा। मुझे ऐसा लगता है कि या तो मैं पिछले जन्म में बंगाल में पैदा हुआ था या फिर अगला जन्म मेरा यहीं होने वाला है। यहां क्या-क्या नहीं हो रहा है। यहां शिक्षक घोटाला, राशन घोटाला सब कुछ चल रहा है। हम दिल्ली से बंगाल के लोगों के लिए जो पैसे भेजते हैं, उन पर टीएमसी के तोलाबाज रोक लगाते हैं। ये लोग पैसा खा जाते हैं। यह बात पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बंगाल के मालदा में रैली को संबोधित करते हुए कही।
पीएम मोदी ने कहा कि आप लोग इतनी बड़ी संख्या में आए हैं कि मैदान छोटा पड़ गया है। पीएम मोदी ने कहा कि धूप में आप लोगों को तकलीफ हो रही है। इसके लिए मैं क्षमा मांगता हूं। अपने फिक्रमंद होने की बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मैं आप लोगों के प्यार को विकास करके लौटाऊंगा। यही नहीं बंगाल से अपने प्यार को बयां करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हमने बंगाल के गरीबों को 5 लाख रुपये का मुफ्त इलाज देने वाली आयुष्मान योजना लागू की जिसे इन लोगों ने रोक रखा है। इसके अलावा हमने बंगाल के किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि के तहत 8000 करोड़ रुपये भेजे हैं। इसे भी बंगाल की टीएमसी सरकार ने रोक रखा है।
उन्होंने कहा कि टीएमसी सरकार को आपकी चिंता और परेशानी से मतलब नहीं है। हम कहते हैं कि मालदा के किसानों का आम और मखाना पूरी दुनिया में मशहूर है। उनकी आमदनी बढ़े और ज्यादा पैसा मिले। हम कहते हैं कि इसके लिए हम फूड प्रोसेसिंग यूनिट लगाएंगे, लेकिन टीएमसी के लोग कहते हैं कि हमें कट मिलना चाहिए। मोदी ने कहा कि मां, माटी और मानुष के नाम पर आई टीएमसी सरकार ने महिलाओं का सबसे ज्यादा नुकसान किया है। हमने मुस्लिम महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए तीन तलाक खत्म किया तो टीएमसी सरकार उसके खिलाफ रही। इसके अलावा संदेशखाली में महिलाओं पर अत्याचार करने वाले को बचाती रही और ये चाहते हैं कि बंगाल में वंदे भारत ट्रेनें भी ठप हो जाएं।
पीएम मोदी ने नागरिकता संशोधित कानून (सीएए) को लेकर कहा कि हिंदू, बौद्ध, सिख और ईसाई का यदि किसी देश में उत्पीड़न होता है तो वे कहां जाएंगे। ऐसे पीड़ित लोगों को हम नागरिकता दे रहे हैं। इससे ममता सरकार को क्या परेशानी है। पीएम मोदी ने एक बार फिर राहुल गांधी के संसाधनों के पुनर्वितरण वाले बयान पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि वे कहते हैं कि हमारे पास एक्सरे है, जिससे पता लगाएंगे कि किसके पास क्या है और उसे ले लेंगे। टीएमसी वाले भी राहुल गांधी के इस मंसूबे में साथ दे रहे हैं। इसलिए बंगाल के लोगों आप सोचना है। मोदी की गारंटी मोदी जो कहता है वह करता भी है।
Bijapur में नक्सली स्मारक ध्वस्त, भारी हथियार बरामद
IND vs PAK T20 World Cup 2025: बारिश के खतरे के बीच महामुकाबला
‘जिस गाड़ी पर सपा का झंडा, उसमें बैठा है एक गुंडा’, नई बन रही सड़क पर फॉर्च्यूनर दौड़ाने वाले SP नेता पर BJP का हमला
वैलेंटाइन डे पर रिलीज हुआ ‘बैटल ऑफ गलवां’ का रोमांटिक गाना, सलमान और चित्रांगदा की दिखी खूबसूरत केमिस्ट्री
Kolkata एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट, इंडिगो विमान की जांच
‘शाहरुख मुझसे बेहतर एक्टर’, हॉलीवुड स्टार जेसन मोमोआ ने की किंग खान की तारीफ; पहली मुलाकात को किया याद
श्रद्धालुओं के स्वागत में अनोखी प्रस्तुति, काशी विश्वनाथ मंदिर पर हाथ जोड़कर खड़े होंगे पुलिस कर्मचारी
10 साल पुराने मामले में फंसे एक्टर धनुष, मिला 20 करोड़ का लीगल नोटिस, क्या है आरोप?
चुनावी रेवड़ी या महिला सम्मान? स्टालिन ने करोड़ों महिलाओं को दिए 5000 रुपये
आदिवासी साथ में करते रहे पूजा, तो विवाद क्यों? मंडला में दुर्गा प्रतिमा की स्थापना पर दो पक्ष आमने-सामने
शेख हसीना के बेटे वाजेद बीएनपी से हाथ मिलाने को तैयार
विदेश व्यापार बढ़ाने की रणनीति: केंद्र ने गेहूं और चीनी के निर्यात को दी हरी झंडी
वैलेंटाइन डे का विरोध तेज, पूरे दिन सड़कों पर डटे रहेंगे संगठन
एनसीपी विलय की चर्चाओं पर बोलीं सुप्रिया सुले- अधूरे सपने को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी
‘बॉर्डर 2’ की सफलता के बाद क्यों मुंबई से गायब हुए सनी देओल? ‘धुरंधर’ के डायलॉग पर कह गए बड़ी बात
अंबेडकर विवाद पर हाईकोर्ट की टिप्पणी, आपराधिक अवमानना दायर करने एजी ऑफिस की अनुमति आवश्यक
बाथरुम में फिसले या सैनिकों ने पीटा?