बसपा और आसपा (कांशीराम) में जंग
नई दिल्ली। यूपी में दस विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है। इसको लेकर सभी पार्टियों ने पूरी तैयारी कर ली है लेकिन बसपा और चंद्रशेखर आजाद की पार्टी आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) में सियासी जंग देखने को मिल रही है। बसपा जहां लंबे समय बाद उपचुनाव में उतर रही है तो वहीं लोकसभा में सफलता के बाद चंद्रशेखर आजाद भी मैदान में उतरने के लिए कमर कर चुके है। आजाद समाज पार्टी ने तीन सीटों पर अपने उम्मीदवार उताने का ऐलान भी कर दिया है।
चंद्रशेखर की पार्टी ने गाजियाबाद सदर सीट से चौधरी सतपाल, मुजफ्फरनगर की मीरापुर सीट से जाहिद हसन और मिर्जापुर की मझवां सीट से धीरज मौर्या को मैदान में उतारा है। पार्टी ने कहा है कि वह जल्द ही बाकी सात सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान करेगी। यह जानकारी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार चित्तौड़ ने दी।
मायावती ने मिल्कीपुर और मीरापुर से अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। मिल्कीपुर से रामगोपाल कोरी को वहीं मीरापुर से चंद्रशेखर आजाद के करीबी को तोड़कर अपना उम्मीदवार बनाया है। बता दें कि 2017 में भी मिल्कीपुर से बसपा की टिकट पर रामगोपाल कोरी विधानसभा चुनाव लड़े थे। तब वह तीसरे नंबर पर रहे थे।
चुनाव आयोग ने यूपी की दस विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं किया है। इन सीटों पर मतदान की तारीखों को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। बता दें कि उपचुनाव के लिए खाली हुई दस सीटों में से पांच सीसामऊ, कटेहरी, करहल, मिल्कीपुर और कुंदरकी सपा के पास थीं। वहीं, फूलपुर, गाजियाबाद, मझवां और खैर बीजेपी के पास थीं। मीरापुर सीट बीजेपी के सहयोगी राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के पास थी।
'द केरल स्टोरी' के निर्देशक की आगामी फिल्म ‘चरक’ का टीजर रिलीज, अंधविश्वास पर सवाल उठाती है कहानी
दुल्हन बनीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर? कथित बॉयफ्रेंड के साथ किया डांस; जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
महाशिवरात्रि के दिन पुजारी की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से चलती बाइक पर किया हमला
खड़गे बोले- आरएसएस पंजीकृत क्यों नहीं, फंडिंग पर उठाए सवाल
'किंग' के लिए अभिषेक बच्चन ने अपनाया नया लुक, क्या खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे अभिनेता
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिन मौसम स्थिर, दिन में हल्की गर्मी और सुबह धुंध के आसार
सशक्त ऐप से बिलासपुर पुलिस की बड़ी सफलता, 10 दिन में 29 चोरी के वाहन बरामद
रोहित शेट्टी के घर गोलीबारी मामले में बड़ा एक्शन, क्राइम ब्रांच ने राजस्थान से छह आरोपियों को किया गिरफ्तार
सुकमा-बीजापुर सीमा पर सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई... ट्रैक्टर समेत IED को किया बरामद
दिल्ली पुलिस का मजेदार पोस्ट, पाकिस्तान की हार पर लिया तंज
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मारपीट व लूट की FIR की निरस्त
दिल्ली में आज से AI Impact Summit 2026 की शुरुआत
बलरामपुर में बुजुर्ग की मौत, एसडीएम पर मारपीट का आरोप
रवीना टंडन ने देखी 'धुरंधर', फोन कर यामी गौतम से मांगी माफी; जानिए क्या रही वजह
CG Budget 2026: 24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट, वित्त मंत्री बोले- ज्ञान, गति के बाद इस बार भी नई थीम के साथ आएगा बजट
आस्था और संस्कृति का संगम: बागेश्वर धाम में 305 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, विदेशी मेहमान भी झूमे
‘हम प्रार्थना करते हैं उन्हें राहत मिले’, कोर्ट में सुनवाई से पहले सोनू सूद ने की राजपाल की जमानत के लिए दुआ