वांगचुक ने रेलवे को बताया प्रेरणादायक, परीक्षा सुधार और पारदर्शिता पर उठाए सवाल
नई दिल्ली। प्रसिद्ध जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने गुरुवार को एक नया वीडियो संदेश जारी कर भारतीय रेलवे की तारीफ की है। इसके साथ ही उन्होंने देश की शिक्षा और परीक्षा प्रणाली में सुधार की जरूरत बताई और सरकार से किए गए वादों को निभाने की अपील की।
भारतीय रेलवे और वंदे भारत की सराहना
ट्रेन में यात्रा के दौरान बनाए गए इस वीडियो में सोनम वांगचुक ने कहा कि वे लद्दाख के लिए रवाना हो चुके हैं और रेलवे उनका सबसे पसंदीदा परिवहन माध्यम है। उन्होंने दिल्ली से श्रीनगर के बीच शुरू हुई नई 'वंदे भारत' ट्रेन के अपने पहले अनुभव को बेहद शानदार बताया। चेनाब नदी पर बने ऐतिहासिक रेलवे पुल की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें भारतीय रेल की इस उपलब्धि पर गर्व है।
शिक्षा प्रणाली में सुधार और युवाओं के भविष्य पर बात
परीक्षाओं में सुधार के लिए संसद में लाए गए विधेयक का वांगचुक ने स्वागत किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह बदलाव केवल परीक्षाओं तक सीमित न रहकर पूरी शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाएगा।
सरकार से वादे निभाने की अपील
वांगचुक ने सरकार का ध्यान छात्रों से जुड़े समझौते की ओर आकर्षित किया। उन्होंने आग्रह किया कि सरकार अपने लिखित आश्वासन के तहत प्रदर्शनकारी छात्रों पर की गई एफआईआर को वापस ले और कोई कानूनी कार्रवाई न करे। उन्होंने जोर देकर कहा कि देश में युवाओं का भरोसा बनाए रखना बेहद जरूरी है, ताकि सभी मिलकर एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण कर सकें।
कठिनाईयों और संघर्ष के बावजूद अपनी पहचान और गौरव को बनायें रखने वाले सिंधी समाज पर सभी को गर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की गूंज, देश-दुनिया के सामने खुली पर्यटन संभावनाओं की नई राह
सेवा संकल्प अभियान 2026: हुनर को मिल रही नई उड़ान’
पूरे क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं से कवर करें, शत-प्रतिशत टीकाकरण एवं गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन एवं एएनसी जांच सुनिश्चित हो: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
"हम सब बराबर, बराबर हमारे अधिकार" के ध्येय वाक्य को चरितार्थ कर रहा है मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लगातार दो वर्ष देश में सर्वाधिक रिकवरी दर, यह किसानों की मेहनत का परिणाम है - उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई को मिशन के रूप में लेकर कार्य करें-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
केन बेतवा लिंक परियोजना के क्रियान्वयन से बुंदेलखंड क्षेत्र में आयेगी खुशहाली : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रदेश की लाडली बहना लाभ लेने वाली नहीं, अब बन रही है लाभ कमाने वाली: मुख्यमंत्री डॉ यादव
नेशनल लोक अदालत में लगभग 577584 मामले निराकृत
नए रंग विकल्पों के साथ सुजुकी जिक्सर रेंज लॉन्च
एसयूवी एलिवेट को नए अवतार में पेश करने की तैयारी
एशिया के बेस्ट वर्कप्लेस 2026: भारत का दबदबा कायम, टॉप-100 में 34 भारतीय कंपनियां