वोडाफोन आइडिया ने एंकर निवेशकों से जुटाए 5,400 करोड़ रुपये
नई दिल्ली। वोडाफोन आइडिया ने 5,400 करोड़ रुपये जुटाने के लिए एंकर निवेशकों को 11 रुपये प्रति शेयर (प्राइस बैंड के टॉप-एंड) पर 4.9 बिलियन शेयर अलॉट किए हैं। एंकर कैटेगरी में कुल 74 अलग-अलग स्कीम्स में शेयर अलॉट किए गए। अमेरिका की जीक्यूजी पार्टनर्स ने 1,347 करोड़ रुपये मूल्य का सब्सक्रिप्शन लिया जो कि एंकर कैटेगरी का करीब एक चौथाई हिस्सा है।
वोडाफोन आइडिया की ‘पूंजी जुटाने वाली समिति की मंगलवार रात 11:45 बजे खत्म हुई बैठक के बाद अलॉटमेंट का फैसला किया गया। फॉलो ऑन पब्लिक ऑफरिंग खुलने से एक दिन पहले एंकर अलॉटमेंट किया जाता है। क्योंकि बुधवार को बाजार में छुट्टी है, इसलिए वीआईएल का 18,000 करोड़ रुपये का एफपीओ, जो कि भारत का अब तक का सबसे बड़ा एफपीओ है, गुरुवार को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और सोमवार को बंद होगा। एंकर अलॉटमेंट पेटीएम (8,325 करोड़ रुपये) और एलआईसी (5,627 करोड़ रुपये) के बाद अब तक का तीसरा सबसे बड़ा अलॉटमेंट था। कुल एंकर बुक में से 16.2 प्रतिशत कुल 11 स्कीम्स के माध्यम से पांच घरेलू म्यूचुअल फंड को आवंटित किया गया था।
बाजार के एक्सपर्ट्स का कहना है कि एंकर कैटेगरी में अच्छी डिमांड से संकटग्रस्त टेलीकॉम कंपनी के एफपीओ के प्रति सेंटिमेंट बदलेगा। वीआईएल ने एफपीओ के लिए मूल्य-बैंड 10-11 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया है। वीआईएल के शेयर पिछली बार 12.9 रुपये पर बंद हुए, जो पिछले बंद के मुकाबले 1.9 फीसदी कम है। मूल्य बैंड का ऊपरी सिरा मौजूदा स्टॉक मूल्य से लगभग 15 प्रतिशत नीचे है। 18,000 करोड़ रुपये में से, वीआईएल ने मौजूदा और नई 4जी साइटों की क्षमता बढ़ाने और नई 5जी साइटें स्थापित करने पर 12,750 करोड़ रुपये खर्च करने का प्लान है। दूरसंचार विभाग और जीएसटी विभाग को स्पेक्ट्रम के लिए स्थगित भुगतान पर लगभग 2,175 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की मेहनत को राज्य ने किया पहचान
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एयर इंडिया पर नियामक की बड़ी कार्रवाई, गड़बड़ी उजागर होने के बाद 1 करोड़ दंड
नगर निगम पर प्रदर्शन, बैरिकेडिंग के बीच कार्यकर्ताओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू
9 साल की उम्र में आत्मदाह की चेतावनी, सिस्टम पर सवाल
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
मंत्रालय की सुरक्षा में सेंध? नकली IAS पकड़ाया
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई