अक्षर पटेल के शानदार प्रदर्शन के बीच विराट का मजाकिया इशारा वायरल
भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली मैदान पर अपनी हरकतों के लिए जाने जाते हैं। वह अपनी अदाओं से क्रिकेट फैंस का भरपूर मनोरंजन करते हैं। कोहली कभी टीम के साथियों की नकल करते हैं तो कभी किसी जोक पर ठहाका लगाते हैं, जो फैंस का काफी रास आता है।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को दुबई में हुए चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के आखिरी लीग मैच के दौरान भी कोहली ने कुछ ऐसा किया, जिसे देखकर कोई अपनी हंसी रोक नहीं पाया। कोहली ने अपने साथी अक्षर पटेल के पैर छूने का प्रयास किया, जिन्होंने न्यूजीलैंड के टॉप स्कोरर केन विलियमसन का शिकार किया था।
अक्षर के मुरीद हुए किंग
यह घटना न्यूजीलैंड की पारी के 41वें ओवर की है। अक्षर पटेल ने इसमें भारत को महत्वपूर्ण सफलता दिलाई। बाएं हाथ के स्पिनर ने केन विलियमसन को स्टंपिंग कराया। इसके बाद अक्षर सहित पूरी भारतीय टीम ने विकेट का जोरदार जश्न मनाया। तभी विराट कोहली भारतीय गेंदबाज के पास पहुंचे और उनके पैर छूने का प्रयास किया।
अक्षर पटेल ने कोहली का हाथ पकड़कर उन्हें ऐसा करने से रोका। दोनों के बीच इस दौरान जमकर हंसी-मजाक हुआ। कोहली को अक्षर पटेल ने पैर नहीं छूने दिए। दोनों भारतीय खिलाड़ी फिर खड़े हुए और कोहली ने कॉलर पकड़कर पटेल को पीछे की तरफ धक्का दिया।
विलियमसन का विकेट बना टर्निंग प्वाइंट
बता दें कि केन विलियमसन का विकेट मैच का टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ। न्यूजीलैंड की टीम लक्ष्य का पीछा करने से चूक गई। भारत द्वारा मिले 250 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए कीवी टीम 45.3 ओवर में 205 रन पर ऑलआउट हुई। टीम इंडिया ने 44 रन से मैच जीतकर सेमीफाइनल में नंबर-1 बनकर एंट्री की।
बता दें कि भारत ने ग्रुप-ए में अपने तीनों मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया, जहां मंलगवार को उसका मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होगा। भारतीय टीम को जीत दिलाने में वरुण चक्रवर्ती ने अहम भूमिका निभाई, जिन्होंने 42 रन देकर पांच विकेट चटकाए। कुलदीप यादव ने दो जबकि अक्षर पटेल को एक सफलता मिली। बहरहाल, कोहली का मैच में रिएक्शन चर्चा का केंद्र बन गया।
अंबिकापुर में अवैध बीज भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, कोल्ड स्टोरेज से बीज जब्त
छत्तीसगढ़ में ‘महतारी सदन’ निर्माण अब ग्राम पंचायतों के जिम्मे
सूरजपुर में ओवरलोडिंग पर सख्ती, ‘बड़ा दोस्त’ वाहन पर 20 हजार जुर्माना
चिल्हाटी सड़क हादसा: दर्री तालाब में ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत
लखनऊ विकास प्राधिकरण में मोबाइल हैकिंग, IAS अधिकारियों से पैसों की मांग
रेलवे ने खोल दी स्पेशल ट्रेनों की 'पोटली', जानें आपके रूट पर कब और कहाँ से चलेगी गाड़ी
Good News: कुछ शहरों में गिरे पेट्रोल-डीजल के दाम! देखें आपके शहर में आज क्या है 1 लीटर तेल की कीमत
सोना-चांदी 'धड़ाम'! निवेशकों और खरीदारों के लिए खुशखबरी, जानें किस शहर में मिल रहा है सबसे सस्ता सोना
एकादशी का महत्व और चावल का सेवन न करने के कारण
इन तीनों गुणों के होने से मनुष्य को कहते हैं चेतन
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (19 फ़रवरी 2026)
रोमांच और प्रकृति का संगम शिशुपाल पर्वत बना छत्तीसगढ़ का नया एडवेंचर हब
कोण्डागांव में घर-घर बन रहा आभा आईडी
मछली पालन से बदली जिंदगी: लिखमनिया बाई को 10 माह में एक लाख रुपये का शुद्ध लाभ