पाकिस्तान में विराट कोहली का शतक हुआ सेलिब्रेट, फैंस ने नारे लगाकर मनाया जश्न
Virat Kohli: चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी. विराट कोहली दुबई में हुए इस मुकाबले के सबसे बड़े हीरो बनकर उभरे. एक बार फिर वे पाकिस्तानी टीम पर अकेले भारी पड़ गए. उन्होंने इस मैच में 100 रनों की नाबाद पारी खेली और टीम इंडिया की जीत दिलाई. हालांकि, एक वक्त पर उनका शतक होना मुश्किल लग रहा था, क्योंकि जीत के लिए सिर्फ 17 रनों की जरूरत थी. वहीं कोहली को शतक के लिए 13 रन बनाने थे. लेकिन उन्होंने 43वें ओवर में चौके के साथ ना सिर्फ भारतीय टीम को जिताया, बल्कि अपनी सेंचुरी भी पूरी कर ली. उन्हें शतक लगाता देखकर सिर्फ भारतीय फैंस ही नहीं, बल्कि पाकिस्तान में मौजूद फैंस ने भी खूब जश्न मनाया.
पाकिस्तान में लगे ‘कोहली-कोहली’ के नारे
पाकिस्तान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इसमें पाकिस्तानी फैंस विराट कोहली की सेंचुरी का जश्न मनाते दिख रहे हैं. उनके शतक पर शोर मचाते हुए ‘कोहली-कोहली’ के नारे लगा रहे हैं. 242 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने महज 4 विकेट के नुकसान पर 41वें ओवर तक 225 रन बना लिए थे. वहीं कोहली 87 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे. उनका शतक होना मुश्किल लग रहा था. लेकिन उनके साथ मौजूद अक्षर पटेल ने सिंगल लेकर उन्हें बचे हुए रन को बनाने का मौका दिया. फिर जैसे ही विराट ने इस मुकाम को हासिल किया, पाकिस्तानी फैंस खुशी के मारे उछल पड़े. उन्होंने कोहली के नाम के नारे लगाने शुरू कर दिए. वहीं कुछ पाकिस्तानी फैंस ऐसे भी थे, जिनका मानना था कि भले ही उनकी टीम ने इस मैच में जीत हासिल नहीं की और उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा. लेकिन उन्हें कम से कम विराट का शतक पूरा होने से रोकना चाहिए था. वे इसमें भी नाकाम रहे.
शाहीन ने की पूरी कोशिश
ऐसा नहीं है कि पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने विराट को उनका शतक पूरा होने से रोकने की कोशिश नहीं की. शाहीन अफरीदी ने वाइड फेंककर विराट को सेंचुरी से रोकने की कोशिश की. लेकिन वे नाकाम रहे. जब 17 रनों की जरूरत थी, तब 42वें ओवर में उन्होंने 3 वाइड गेंदें फेंकी, जिस पर 5 रन बने. इसके बाद भारत और पाकिस्तान में मौजूद उनके फैंस दुआ मांगने लगे, जिसका असर भी हुआ. इस ओवर में 13 रन आए, जिसमें कोहली ने 8 रन बनाए और 95 के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रहे. अब भारत को जीत के लिए 4 रनों की जरूरत थी. वहीं कोहली को शतक के लिए 5 रन बनाने थे. 43वें ओवर में कोहली ने पहली गेंद पर एक सिंगल लिया. अगली गेंद पर अक्षर ने एक सिंगल लेकर वापस उन्हें स्ट्राइक दे दी. इसके बाद कोहली ने चौका लगाकर भारत को जिताने के साथ अपनी 82वीं सेंचुरी भी पूरी कर ली.
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (19 फ़रवरी 2026)
रोमांच और प्रकृति का संगम शिशुपाल पर्वत बना छत्तीसगढ़ का नया एडवेंचर हब
कोण्डागांव में घर-घर बन रहा आभा आईडी
मछली पालन से बदली जिंदगी: लिखमनिया बाई को 10 माह में एक लाख रुपये का शुद्ध लाभ
ऐतिहासिक होगा वर्ष 2026-27 का बजट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बेमेतरा में श्रमिक जनसंवाद सम्मेलन आयोजित
पीएम आवास योजना से साकार हुआ सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन का सपना
रायगढ़ के खनन प्रभावित क्षेत्रों में सड़क नेटवर्क से विकास को गति
शिक्षा को जीवन के अनुभवों से जोड़ते हुए समयानुकूल बनाना आवश्यक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भारत के प्रशिक्षित दंत चिकित्सक दंत वैश्विक अवसरों का लाभ उठाने के लिए तैयार: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिये लगातार हो रहे हैं सड़क सुरक्षा प्रबंधन कोर्स
समृद्ध, सुखद और सम्पन्न मध्यप्रदेश के सपने को पूरा करेगा बजट 2026-27 : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
किसान कल्याण वर्ष में पशुपालन और दूध उत्पादन से बढ़ाएंगे किसानों की आय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
नई दिल्ली में सांस्कृतिक रंगों से सजा अम्बेडकर कॉलेज का वार्षिकोत्सव
मध्य प्रदेश में वित्तीय वर्ष 2026–27 के लिए 438317 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान
कांग्रेस में फिर बयानबाजी, अय्यर ने साधा निशाना
यूरोपियन लीगल गेटवे ऑफिस की शुरुआत, जयशंकर ने बताया ऐतिहासिक
पाकिस्तान सुपर-8 में पहुंचा, नामीबिया को 102 रन से हराया; उस्मान तारिक को चार विकेट
बारिश से बदलेगा मौसम, वीकेंड पर बढ़ेगी ठंडक
पाकिस्तान टीम में सबकुछ ठीक नहीं? क्या कोच हेसन और आगा में हुई कहासुनी; गुस्से में फेंकी बोतल