विराट कोहली ने क्रिस गेल से IPL 2025 में खेलने के लिए लगाई गुहार
क्रिस गेल, वो नाम है जो गेंदबाजों के जहन में दहशत पैदा करता है. उन्होंने आरसीबी के लिए कई सालों तक बड़ा योगदान दिया है. विराट और गेल की यारी भी जगजाहिर है. भले ही क्रिस गेल आईपीएल 2024 का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन आरसीबी को सपोर्ट करने में उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी. इस बात का गवाह आरसीबी बनाम चेन्नई के बीच 18 मई को हाई वोल्टेज मुकाबला बना. आरसीबी की सीएसके पर ऐतिहासिक जीत के जश्न में क्रिस गेल भी शामिल थे. उन्होंने पूरी टीम से मुलाकात की और कोहली के साथ मस्ती की.इस बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कोहली ने गेल से वापसी की गुहार लगा दी.
आपको फील्डिंग करने की जरूरत नहीं- विराट कोहली
चेन्नई के खिलाफ मैच में आरसीबी की जीत के बाद क्रिस गेल टीम के प्लेयर्स से मुलाकात करते नजर आए. इस बीच विराट कोहली के साथ उनका मजेदार अंदाज वायरल है. विराट ने गेल से कहा को पहले बताया कि इस सीजन वे सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज हैं. गेल ने पूछा कितने? तो विराट ने जवाब दिया 37. जिसके बाद दोनों हंसते नजर आए. विराट ने गेल से कहा, 'काका, अगले साल कमबैक करो, इम्पैक्ट प्लेयर रूल है. अब आपको फील्डिंग करने की जरूरत नहीं.' यह सुनने के बाद गेल हंसते नजर आए. विराट और गेल ने फोटो खिंचाई. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.
धोनी से गेल ने की मुलाकात
क्रिस गेल ने एमएस धोनी से भी मुलाकात की. गेल और धोनी के फोटो सोशल मीडिया पर देखने को मिले हैं. 8 साल बाद आरसीबी ने प्लेऑफ के लिए रोमांचक अंदाज में जगह बनाई है. साथ ही आईपीएल 2024 के उद्घाटन मैच का जख्म भी आरसीबी ने चेन्नई को मात देकर भर लिया है. आरसीबी अब एलिमिनेटर मैच में राजस्थान रॉयल्स से भिड़ेगी.
21 मई को पहला क्वालीफायर
21 मई को पहला क्वालीफायर खेला जाएगा. इस मुकाबले में केकेआर और हैदराबाद टीम के बीच भिड़ंत देखने को मिलेगी. जीतने वाली टीम को फाइनल का टिकट मिल जाएगा जबकि हारने वाली टीम के पास क्वालीफायर-2 में एक और मौका होगा. वहीं, एलिमिनेटर में जीतने वाली टीम क्वालीफायर-2 में पहुंचेगी. एलिमिनेटर मैच 22 मई को खेला जाना है.
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा
निर्माणाधीन मेट्रो साइट पर बड़ा हादसा, कई गाड़ियां चपेट में
वंदे मातरम विवाद गरमाया: उज्जैन इमाम बोले– ‘हिंदू और गैर-हिंदू स्कूलों से लें विदाई’
बाजार में प्रतिस्पर्धा को बढ़ाने के लिए क्या है सेबी की तैयारी, पांडे बोले अनुपालन का बोझ करना होगा कम
मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में छात्रा की मौत पर बवाल, पुलिस से छात्रों की झड़प
ट्रेडिंग कारोबारी से लूट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी पुलिस जवानों को नौकरी से किया बर्खास्त
CG High Court: 38 साल पुराने दवा प्रकरण में राज्य सरकार की अपील खारिज, आरोपियों के बरी होने को हाई कोर्ट ने माना सही
Dhamtari Accident: कोबरा बटालियन के 4 जवानों की दर्दनाक मौत
10 साल पुराने मामले में फंसे एक्टर धनुष, मिला 20 करोड़ का लीगल नोटिस, क्या है आरोप?
Andhra Pradesh Budget: आंध्र प्रदेश सरकार का 2026-27 के लिए ₹3.32 लाख करोड़ का बजट पेश, जानें किसे क्या मिला
Mahashivratri 2026: शिवलिंग में विराजमान है पूरा शिव परिवार... जानिए कौन-कौन हैं विराजमान