टी20 वर्ल्ड कप खेलने USA पहुंचे विराट कोहली
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम के अन्य सदस्यों के पांच दिन बाद USA पहुंचे, लेकिन शनिवार को बांग्लादेश के खिलाफ उनके अभ्यास मैच खेलने पर संशय है. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के एक वरिष्ठ सूत्र ने विराट कोहली के आगमन पर कहा, ‘विराट कोहली ने टीम होटल में पहुंच गए हैं और लंबी उड़ान के बाद वह आराम करेंगे.’
टी20 वर्ल्ड कप खेलने USA पहुंचे विराट कोहली
विराट कोहली 16 घंटे की विमान यात्रा कर यहां पहुंचे हैं. बांग्लादेश के खिलाफ शनिवार को अभ्यास मैच में उनकी भागीदारी इस बात पर निर्भर करेगी कि वह कैसा महसूस कर रहे हैं. विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 15 मैचों में 741 रन बनाए हैं. ऐसे में उन्हें अधिक मैच अभ्यास की आवश्यकता नहीं है. उनके पास पांच जून को आयरलैंड के खिलाफ टीम के शुरुआती मैच से नेट सेशन में समय बिताने का अच्छा मौका मिलेगा.
5 जून को भारत का पहला मैच
टीम इंडिया के ऑप्शनल प्रैक्टिस सेशन में रिंकू सिंह, शिवम दुबे और मोहम्मद सिराज ने सहयोगी स्टाफ के मार्गदर्शन में पसीना बहाया. विराट कोहली से पहले भारतीय दल दो टुकड़ियों में 25 और 28 मई को यहां पहुंचा था. भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप 2024 के अपने अभियान का आगाज 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ करेगी. भारत ग्रुप ए में है और इस ग्रुप में पाकिस्तान, संयुक्त राज्य अमेरिका, आयरलैंड और कनाडा हैं. भारत अगर सुपर 8 स्टेज में प्रवेश करता है तब ग्रुप एक में उसका सामना ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और श्रीलंका के साथ हो सकता है. अमेरिका और वेस्टइंडीज में भारतीय टीम ने 2019 के बाद से अब तक कुल 13 टी20 मुक़ाबले खेले हैं, जिनमें उसे नौ में जीत मिली है.
विराट कोहली ने दिया बड़ा बयान
विराट कोहली ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने कभी अमेरिका में क्रिकेट खेलने के बारे में नहीं सोचा था और वहां टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन दुनिया में इस खेल के बढ़ते प्रभाव को दिखाता है. आगामी दो जून से शुरू हो रहे टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी अमेरिका और वेस्टइंडीज कर रहे हैं. कोहली ने अमेरिकी वाणिज्य दूतावास, मुंबई द्वारा ‘एक्स’ पर जारी एक वीडियो में कहा, ‘सच कहूं तो मैंने कभी नहीं सोचा था कि हम अमेरिका में किसी भी तरह का क्रिकेट खेलेंगे, लेकिन अब यह बात हकीकत बनने जा रही है.’
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा
निर्माणाधीन मेट्रो साइट पर बड़ा हादसा, कई गाड़ियां चपेट में
वंदे मातरम विवाद गरमाया: उज्जैन इमाम बोले– ‘हिंदू और गैर-हिंदू स्कूलों से लें विदाई’
बाजार में प्रतिस्पर्धा को बढ़ाने के लिए क्या है सेबी की तैयारी, पांडे बोले अनुपालन का बोझ करना होगा कम
मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में छात्रा की मौत पर बवाल, पुलिस से छात्रों की झड़प
ट्रेडिंग कारोबारी से लूट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी पुलिस जवानों को नौकरी से किया बर्खास्त