Virat Kohli ने Aiden Markram को लेकर 7 साल पहले की थी भविष्यवाणी
नई दिल्ली। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल में साउथ अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज एडेन मार्करम ने शतक लगाया। उनका यह शतक दूसरी पारी में आया। इस शतक ने साउथ अफ्रीका के खिताब जीतने की उम्मीदों को जिंदा कर दिया है। पहली पारी में मार्करम का खाता तक नहीं खुला था।
WTC Final में पहली बार ऐसा हुआ है जब खिताबी मैच की चौथी पारी में किसी बल्लेबाज ने शतक ठोका हो। इतना ही नहीं वह लॉर्ड्स में चौथी पारी में शतक लगाने वाले चौथे साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज बन गए हैं। मार्करम आईसीसी इवेंट के फाइनल में शतक लगाने वाले पहले साउथ अफ्रीकी बैटर भी बने हैं। वह अभी 159 गेंदों पर 102 रन बनाकर नाबाद हैं।
चौथे दिन उनकी कोशिश साउथ अफ्रीका को ट्रॉफी दिलाने की होगी। मार्करम के शतक के बाद हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने वाले विराट कोहली का ट्वीट वायरल होने लगा है। मार्करम को लेकर विराट कोहली ने 7 साल पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी, जो अब सच होती दिख रही है।
कोहली ने 24 मार्च 2018 को एक्स पर पोस्ट किया था, "एडेन मार्करम को देखना मजेदार है!" यह पोस्ट उस समय की है जब दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ केपटाउन में खेले गए टेस्ट मैच की दूसरी पारी में 84 रन की पारी खेली थी।
मुकाबले की बात करें तो साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 282 रनों का लक्ष्य मिला था। तीसरे दिन स्टंप तक टेम्बा वाबुमा की कप्तानी वाली टीम ने 2 विकेट खोकर 213 रन बना लिए थे। मार्करम 102 और वाबुमा 65 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 143 रन की पार्टनरशिप हो चुकी है। साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 69 रन तो ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट की दरकार है।
इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 212 रन बनाए थे। जवाब में साउथ अफ्रीका टीम पहली पारी में 138 रन पर ढेर हो गई थी। दूसरी पारी में पैट कमिंस की कप्तानी वाली टीम ने 207 रन बनाए और साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 282 रन का टारगेट दिया।
युद्धविराम के बावजूद खाड़ी में तनाव जारी, UAE-कुवैत पर हमले और ईरान में विस्फोट
सीजफायर पर भारत की प्रतिक्रिया, अमेरिका-ईरान समझौते का किया स्वागत
कान में सरसों का तेल डालना: सुरक्षित या खतरनाक?
क्यों मनाया जाता है विश्व होम्योपैथी दिवस? जानें इसका इतिहास
मौसम बदलते ही डायबिटीज मरीजों पर बढ़ता खतरा, ऐसे रखें अपना ध्यान
पूछताछ में वॉर्नर ने स्वीकार की अपनी गलती
डॉ. सुरेंद्र सिंह को सौंपी गई नई जिम्मेदारी
भारत और बांग्लादेश की कूटनीतिक वार्ता सक्रिय, डोभाल और खलीलुर रहमान की डिनर मीट में चर्चा की उम्मीद
ऑर्गेनिक बाजार में ताजी और बिना केमिकल वाली सब्जियां उपलब्ध
CM ममता बनर्जी का बयान: SIR पर केस जारी रहेगा, 91 लाख वोटरों के नाम हटना चिंता का विषय
पिच रिपोर्ट: बल्लेबाजों के लिए मददगार, हाई स्कोरिंग मैच की उम्मीद
मामले को गंभीरता से लेते हुए कोर्ट ने की कार्रवाई
बिना वैधानिक सत्यापन के हजारों करोड़ के भुगतान को मंजूरी
मानवाधिकार आयोग ने खरगोन एसपी को नोटिस भेजकर जांच के निर्देश दिए
भवानीपुर में ममता का नामांकन, असम, केरल और पुदुचेरी में कल वोटिंग
आरोपियों पर दबाव बनाकर जमीन हड़पने का आरोप
किडनैपिंग और रेप की साजिश की चैट लीक होने से मचा हड़कंप
IPL 2026 में शानदार प्रदर्शन से मिली देशभर में पहचान
फर्जी गहनों पर लोन पास कर लाखों की रकम हड़पने का मामला उजागर
गर्मी के मौसम में बढ़ी डिमांड के बीच महंगाई का असर