विराट कोहली ने पूरा किया टी-20 में अनोखा शतक
विराट कोहली अपने पुराने अवतार में लौट चुके हैं। पंजाब किंग्स के खिलाफ चिन्नास्वामी के मैदान पर खेले गए मुकाबले में किंग कोहली के बल्ले से चौके-छक्कों की बरसात हुई। विराट ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 31 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। इस फिफ्टी के साथ ही कोहली ने टी-20 क्रिकेट में एक और बड़े मुकाम को हासिल कर लिया है, जहां अब तक कोई भी भारतीय बल्लेबाज नहीं पहुंच सका है।
कोहली का 'विराट' अवतार
पंजाब किंग्स से मिले 177 रन के लक्ष्य का पीछा करने विराट कोहली कप्तान फाफ डू प्लेसी के साथ मैदान पर उतरे। विराट शुरुआत से ही लय में दिखाई दिए और उन्होंने पहले ही ओवर में चार चौके जड़कर अपने इरादे साफ कर दिए। कोहली ने पंजाब के गेंदबाजी अटैक की जमकर धज्जियां उड़ाई और तूफानी अंदाज में खेलते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया। विराट ने 49 गेंदों पर 77 रन की तेज तर्रार पारी खेली। कोहली ने अपनी इस पारी के दौरान 11 चौके और दो गगनचुंबी छक्के जमाए।
कोहली के नाम जुड़ी एक और बड़ी उपलब्धि
दरअसल, चिन्नास्वामी के मैदान पर निकले अर्धशतक के साथ ही विराट कोहली ने एक और बड़े कीर्तिमान पर अपना नाम दर्ज करा लिया है। कोहली टी-20 क्रिकेट में 100 बार पचास से ज्यादा स्कोर बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। कोहली से पहले इस मुकाम तक कोई भी भारतीय बैटर नहीं पहुंच सका है।
कार्तिक-लोमरोर ने दिलाई जीत
आरसीबी ने रोमांच से भरपूर मुकाबले में पंजाब किंग्स को 4 विकेट से पटखनी दी। 177 रन के लक्ष्य को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 6 विकेट खोकर हासिल किया। अंतिम ओवरों में दिनेश कार्तिक और महिपाल लोमरोर ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी को सीजन की पहली जीत का स्वाद चखाया कार्तिक 10 गेंदों में 28 रन बनाकर नाबाद रहे, तो लोमरोर ने सिर्फ 8 गेंदों पर 17 रन कूटे।
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
दत्ता बता रहे हैं मनरेगा योजना को
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई
हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान
सेप्टिक टैंक से निकली लाश, इंस्टाग्राम दोस्ती बनी मौत की वजह: दो बच्चों के पिता संग रिश्ते का खौफनाक अंजाम
स्मार्ट सिटी का सपना टूटा? करोड़ों के बाद भी अधूरे प्रोजेक्ट
बेटी की मौत का सदमा, पिता ने भी तोड़ा दम; 262 करोड़ रुपये का मुआवजा तय
केंद्र और सीएम के बीच मतभेद? विपक्ष ने साधा निशाना
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान