विराट ने भारतीय टीम को विजेता ईकाई में बदला : शास्त्री
भारतीय क्रिेकेट टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली की जमकर प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह अपने खेल और आक्रामक अंदाज से विरोध टीमों पर दबाव बना देते थे। शास्त्री जब भारतीय टीम के कोच थे। उसी दौरान विराट टीम के कप्तान थे। इस जोड़ी को मिलकर भारतीय क्रिकेट को आक्रामक और विजेता इकाई में बदलने के लिए जाना जाता है। शास्त्री ने कहा कि कोहली के काम करने का अंदाज उन्हें विश्व का सबसे फिट खिलाड़ी बनाता है। अपने जुनून से उन्होंनें भारतीय टीम को दुनिया की सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली टीम में बदला है। वह मैदान पर केवल खेलने नहीं, बल्कि विेरोधी टीम पर हावी होने और अपनी अगल शैली से भारतीय क्रिकेट के सबसे विशेष कप्तान बनने के लिए उतरते थे।
कोहली हमेशा अपनी टीम के साथियों ही नहीं विरोधी टीम के खिलाड़ियों को सलाह देने के लिए भी हमेशा तैयार रहे थे। शास्त्री ने कहा कि कई बार उन्होंने दूसरी टीमो के खिलाड़ियों को भी विराट के पास आते देखा है। विपक्षी खिलाड़ी भी कोहली से सलाह लेने आते थे, और कोहली उत्साह से उनकी मदद करते थे।
शास्त्री ने कहा कि विराट की कार्यशैली का भारतीय टीम पर जबरदस्त प्रभाव पड़ा। इसी कारण वह भारतीय टीम को विश्व क्रिकेट की सबसे फिट और शानदार प्रदर्शन करने वाली टीम में बदलने में सफल रहे। वह विरोध टीमों के लिए डर का नाम थे पर अपने साथियों के लिए दोस्त और मार्गदर्शक। मैंने विपक्षी खिलाड़ियों को उनसे सलाह लेते देखा और विराट हमेशा मदद को तैयार रहते थे। मैंने उन्हें बेहतरीन बल्ले गिफ्ट करते देखा, क्योंकि वह असुरक्षित प्रतिस्पर्धी नहीं थे।
शास्त्री का मानना है कि खिलाड़ियों की तुलना नहीं की जानी चाहिये। वह गावस्कर और तेंदुलकर के साथ भी ड्रेसिंग रूम साझा किया पर उन्हें विराट में कुछ अलग नजर आया। उन्होंने कहा कि मुझे तुलना पसंद नहीं। मैंने गावस्कर और तेंदुलकर के बारे में सवाल सुने। मैं उनके साथ खेला हूं पर कोहली को मैंने अलग रुख से देखा है। वह क्रिकेट खेलने नहीं बल्कि खेल और मैदान पर नियंत्रण करने के इरादे से उतरते थे। उन्होंने न केवल मैच जीते हैं बल्कि भारतीय क्रिकेट को नए सिरे से संवारा है।
अमित जोगी को राम अवतार जग्गी हत्याकांड में उम्रकैद, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
28 लाख की ठगी का पर्दाफाश: गैस डीलरों ने संकट का फायदा उठाया, जनता हुई नुकसान में
केदारनाथ धाम की बर्फबारी ने बढ़ाई यात्रियों की चिंता, मौसम अलर्ट जारी
ग्वालियर जू में बढ़ा बाघों का कुनबा, ‘मीरा’ बनी मां, आगमन से खुशबू छा गई
रोमांस से भरपूर ‘चांद मेरा दिल’, लक्ष्य-अनन्या की केमिस्ट्री ने जीता दिल
बंगाल चुनाव में गरजे पीएम मोदी, कूचबिहार से दिया संदेश—TMC बनाम BJP की सीधी लड़ाई
रिटायरमेंट नहीं, लगातार काम—अमिताभ बच्चन की नई फिल्मों का इंतजार
ईरान-अमेरिका टकराव तेज: ट्रंप ने तय किया हमले का समय, होर्मुज को लेकर दुनिया में हलचल
पुलिस के होश उड़ाए महिलाओं ने: चोरी में असली सोने की जगह दी आर्टिफिशियल ज्वेलरी
बेरहमी की हद: पति ने पत्नी को लाठी से मारकर मौत के घाट उतारा,खून से सने शव के साथ गुजारी रात
‘तू या मैं’ और ‘ओ रोमियो’ समेत ये फिल्में-सीरीज करेंगी एंटरटेनमेंट फुल
मौसम का कहर जारी: सिक्किम में भूस्खलन, 1500 पर्यटक फंसे, यूपी में बिजली गिरने से 3 दिन में 15 की जान गई
विश्वकप हीरो सैमसन का बल्ला खामोश, फ्लेमिंग बोले- जल्द लौटेंगे फॉर्म में
बारात पर माया भारी: इंदौर में ट्रक ने कार को रौंदा, 4 लोगों की मौत, कई घायल
राघव चड्ढा का बड़ा इशारा! ‘ट्रेलर अभी है’, संसद भाषण का वीडियो शेयर कर बढ़ाई सियासत
लाल निशान पर खुला बाजार: सेंसेक्स-निफ्टी दोनों में बड़ी गिरावट
गोल्ड-सिल्वर मार्केट में सुस्ती, शादी सीजन में नहीं बढ़े दाम
‘रामायण’ का सबसे भावुक सीन कौन सा? नितेश तिवारी और यूजर्स आमने-सामने