विक्रांत मैसी की नई फिल्म 'Sector 36' का हुआ एलान
बॉलीवुड अभिनेता विक्रांत मैसी इन दिनों तापसी पन्नू और सनी कौशल स्टारर फिल्म 'फिर आई हसीन दिलरुबा' में नजर आए हैं। उनकी इस फिल्म को मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। यह मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 9 अगस्त को रिलीज हुई है। इसी बीच अब विक्रांत की एक और मूवी का एलान हो गया है।
अभिनेता की यह मूवी भी ओटीटी पर ही दस्तक देने वाली है, जिसका नाम सेक्टर 36 है। अब मेकर्स ने एक पोस्टर शेयर करते हुए इसकी रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है। चलिए जानते हैं कि ये मूवी कब और कहां दस्तक देने वाली है।
'सेक्टर 36' फिल्म का हुआ एलान
बता दें कि विक्रांत की फिल्म 'सेक्टर 36' भी सिनेमाघरों की जगह ओटीटी पर ही दस्तक देने वाली है। हाल ही में मेकर्स ने इसका पोस्टर शेयर किया है, जिसमें विक्रांत का एक अलग ही अवतार देखने को मिल रहा है। इस फिल्म को 'स्त्री', 'बदलापुर' जैसी फिल्मों को बना चुके मैडॉक फिल्म्स लेकर आ रहे हैं।
वहीं, मूवी का निर्देशन आदित्य निंबालकर ने किया है। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर ही 13 सितंबर को दस्तक देने वाली है। फिल्म का पोस्ट शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा गया है कि अस्पष्टीकृत गायबियां, एक घातक पीछा और काला सच। अविश्वसनीय विक्रांत मैसी और दीपक डोबरियाल इस खौफनाक क्राइम-थ्रिलर में अभिनय करते हैं, जो सच्ची घटनाओं से प्रेरित है।
फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन
विक्रांत की इस फिल्म पर उनके फैंस भी रिएक्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि वाओ, इसका इंतजार है। वहीं, दूसरे ने लिखा कि यह साल की बेस्ट फिल्म होगी।
बता दें कि विक्रांत मैसी और दीपक डोबरियाल की अलग-अलग भूमिकाओं वाली 'सेक्टर 36' में सत्ता, अपराध और सामाजिक असमानता के विषयों को दिखाया गया है। यह आदित्य निंबालकर की बतौर निर्देशक पहली फिल्म होने वाली है।
मजबूत समाज के निर्माण से ही समृद्ध और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
रायपुर को शहरी बाढ़ के खतरे से सुरक्षित करने की दिशा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल की बड़ी पहल
छत्तीसगढ़ भाजपा की बड़ी बैठक कल,नई टीम के गठन के बाद पहली अहम बैठक
Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स
CG News: अब इस जिले में धर्मांतरित महिला के शव दफनाने पर मचा बवाल! परिवार ने किया घर वापसी का ऐलान, फोर्स तैनात
भारत-पाक मुकाबले से पहले उज्जैन में हवन-पूजन, टीम इंडिया की जीत के लिए 50 पुजारियों ने की विशेष प्रार्थना
Indian Student Death: अमेरिका में भारतीय छात्र का मिला शव, 6 दिन पहले हुआ था लापता
महाकाल जैसे दिखते हैं शिवपुर के बाबा स्वयंभू, महाशिवरात्रि पर हजारों श्रद्धालु कर रहे पूजा
खाद माफिया पर बड़ा एक्शन, 6 हजार छापे, 160 लाइसेंस रद्द
एमपी का ‘सरप्राइज इंस्पेक्शन’ मॉडल हिट, राजस्थान-ओडिशा ने मांगी जानकारी, गुणवत्ता पर कसा शिकंजा
कांग्रेस और जहरीली हो गई, सावधान रहना होगा…गुवाहाटी में बोले PM मोदी
मासूम ने खून से लिखा पत्र, सिंधिया से लगाई न्याय की गुहार; डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग
भारत ने AI इम्पैक्ट समिट के लिए पाकिस्तान को नहीं दिया न्योता, 100 से अधिक देश होंगे शामिल!
जो जैसा बोलेगा, वैसा ही खुल जाएगा – अखिलेश यादव
इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में गैंगस्टर का VIP दर्शन, नियम सिर्फ जनता के लिए?
MP में छात्र हॉस्टल से भागे, मुंबई में हीरो बनने का सपना लेकर पुलिस ने सुरक्षित बरामद किया
भीड़ ने बच्चा चोरी के शक में 5 साधुओं को जमकर पीटा, पुलिस ने बचाई जान