फिल्मों में Vidyut Jammwal करते हैं असली एक्शन...
मुंबई। जब किसी शो या विज्ञापन में खतरनाक स्टंट्स किए जाते हैं, तो उनके साथ एक चेतावनी जरूर लिख दी जाती है कि इसे घर पर ना करें, क्योंकि यह प्रशिक्षकों की देखरेख में किया गया है। बात करें अगर अभिनेता विद्युत जामवाल की तो वह एक्शन में माहिर हैं। अक्सर इंस्टाग्राम पर वो वर्कआउट करते हुए या फिर नए-नए स्टंट्स के वीडियो साझा करते रहते हैं।
इसलिए स्टंट करते समय नहीं देते कोई वॉर्निंग
इन वीडियोज के साथ विद्युत यह नहीं लिखते हैं कि इसे घर पर ना करें, बल्कि वो लिखते हैं कि ‘ट्रेन लाइक विद्युत’ यानी विद्युत की तरह खुद को प्रशिक्षित करें। इसकी वजह बताते हुए विद्युत कहते हैं, "आज के युवा बहुत स्मार्ट हैं। मैं ऐसा इसलिए लिखता हूं कि क्योंकि बिना ट्रेनिंग के वैसे भी कोई स्टंट नहीं किया जा सकता है, खासकर जहां पर जोखिम ज्यादा हो। जोखिम वाले स्टंट में कुछ भी बिना ट्रेनिंग के करना मूर्खता है। मैं कभी लोगों को सीधे स्टंट करने की सलाह नहीं देता हूं, बल्कि मैं उन्हें अपनी तरह प्रशिक्षण लेने के लिए कहता हूं।"
घूमने के शौकीन हैं विद्युत जामवाल
विद्युत केवल शारीरिक ही नहीं, मानसिक स्वास्थ्य में भी यकीन रखते हैं। वह हर साल 15-20 दिन का समय निकालकर शहर से दूर चले जाते हैं और अकेले खुद के साथ समय बिताते हैं। इसकी शुरुआत कहां से हुई? इसके जवाब में वह कहते है, "सच बताऊं, तो यह कहना मुश्किल है कि शुरुआत कहां से हुई, लेकिन मुझे यह करना पसंद है। पापा आर्मी में रहे हैं। उनकी अलग-अलग जगह पोस्टिंग होती थी। माता-पिता के साथ रेलगाड़ी में बहुत घूमा हूं।"
विद्युत जामवाल ने कहा, "हिंदुस्तान देखने का मौका मिला। कम उम्र में ही समझ आ गया था कि यह भी किसी पढ़ाई से कम नहीं। ट्रैवलिंग में भी सिखाने की क्षमता है। लोग पूछते हैं कि अकेले कैसे रह लेते हो? मैं यही कहता हूं कि मुझे अपने साथ समय बिताना बिल्कुल कठिन नहीं लगता है। अगर किसी को खुद के साथ समय बिताना कठिन लगता है, तो उसको कोई दिक्कत है। मुझे ऐसा करते हुए 14 साल हो गए हैं।"
अकेले काम करना विद्युत को है पसंद
क्रैक एक्टर ने कहा, "अकेले रहने का आनंद उठाता हूं। ऐसा करने से खुद के बारे में काफी कुछ जानने को मिलता है। यह सब मैं अपने लिए करता हूं। मेरी जिंदगी में काफी सुविधाएं हैं। गाड़ी चलाने से लेकर, हवाई जहाज टिकट खरीदने तक मैं सब कर सकता हूं, लेकिन अगर खुद को संभालना और सिखाना है, तो साल में 15-20 दिन खुद के साथ बिताना जरूरी है। वहां मैं सारे काम खुद करता हूं, यह भी एक सीख है, एक ट्रेनिंग है।"
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की मेहनत को राज्य ने किया पहचान
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एयर इंडिया पर नियामक की बड़ी कार्रवाई, गड़बड़ी उजागर होने के बाद 1 करोड़ दंड
नगर निगम पर प्रदर्शन, बैरिकेडिंग के बीच कार्यकर्ताओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू
9 साल की उम्र में आत्मदाह की चेतावनी, सिस्टम पर सवाल
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
मंत्रालय की सुरक्षा में सेंध? नकली IAS पकड़ाया
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई