तीसरे टेस्ट मैच में चोट के कारण बाहर हुआ दिग्गज खिलाड़ी
इंग्लैंड क्रिकेट टीम इस समय न्यूजीलैंड के दौरे पर है. जहां दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. सीरीज के शुरुआती दो मैच जीतकर इंग्लैंड ने सीरीज पर कब्जा जमा लिया है . वहीं अब सीरीज का आखिरी मैच 14 दिंसबर से हैमिल्टन में खेला जाने वाला है. इस मैच को जीतकर इंग्लैंड की टीम न्यूजीलैंड का 3-0 से सफाया करना चाहेगी. वहीं न्यूजीलैंड अंतिम मैच जीतकर अपने घर पर क्लीन स्वीप होने से बचना चाहेगी. हालांकि, तीसरे टेस्ट से पहले कीवी टीम को बड़ा झटका लगा है. न्यूजीलैंड का एक स्टार खिलाड़ी आखिरी टेस्ट से बाहर हो गया है.
डेवन कॉनवे नहीं खेलेंगे आखिरी टेस्ट
दूसरे टेस्ट में हार के बाद न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की सीरीज भी गंवा दी. इसके बाद कीवी टीम को एक और बड़ा झटका लगा. तीसरे टेस्ट से पहले न्यूजीलैंड के स्टार क्रिकेटर डेवन कॉनवे बाहर हो गए हैं. वह तीसरा टेस्ट मैच खेलते हुए नजर नहीं आएंगे. कीवी टीम के ओपनिंग बल्लेबाज के बाहर होने की वजह भी सामने आ चुकी है. कॉनवे अपने पहले बच्चे के जन्म के चलते तीसरे टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे.
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा है कि, ‘डेवन कॉनवे इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में नहीं खेलेंगे. क्योंकि वह इस सप्ताह वेलिंगटन में अपने पहले बच्चे के जन्म का इंतजार कर रहे हैं. कॉनवे की जगह टेस्ट टीम में मार्क चैपमैन को शामिल किया गया है जो शनिवार को होने वाले तीसरे और अंतिम टेस्ट से पहले हैमिल्टन में टीम के साथ जुड़ेंगे. कोच गैरी स्टीड ने कहा कि टीम कॉनवे के फैसले का समर्थन करती है. ब्लैककैप्स बुधवार को हैमिल्टन पहुंचेंगे.’ बता दें कि बच्चे के जन्म के चलते ही भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का पहला मैच नहीं खेला था.
इंग्लैंड के खिलाफ फ्लॉप रहे डेवन कॉनवे
इंग्लैंड के खिलाफ दोनों टेस्ट में कॉनवे का बल्ला खामोश रहा. दोनों टेस्ट में उन्होंने सिर्फ 21 रन बनाए. उन्होंने पहले टेस्ट की पहली पारी में 2 और दूसरी पारी में 8 रन बनाए. दूसरे टेस्ट की पहली पारी में उनके बल्ले से महज 11 रन निकले, जबकि दूसरी पारी में वे खाता भी नहीं खोल सके.
श्रमिक जन संवाद/श्रमिक सम्मेलन का हुआ आयोजन
मुद्रा लोन से साकार हुआ सपना, बुढाडांड की प्रीति गुप्ता बनीं लखपति दीदी
बड़वानी जिले को एक्सपोर्ट हब के रूप में विकसित करने के लिये कृषि उन्नयन संवाद का हुआ आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव कुलैथ में बुधवार को कृषक कल्याण वर्ष के पहले किसान सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
हरदा के डायल-112 हीरोज: सूझबूझ और साहस से टली बड़ी दुर्घटना
विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर कोचिंग संस्थानों के लिए नए नियमों पर मंथन
महिला अपराधों की विवेचना में सुधार हेतु एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न
लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर से प्रेरणा लेकर करे राष्ट्र निर्माण: राज्यपाल पटेल
गुजरात में समुद्री रास्ते से तस्करी नाकाम, पोरबंदर के पास भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद
नए जिलों में अधिकारियों की तैनाती, प्रशासनिक फेरबदल
मध्य प्रदेश बजट से आदिवासी समाज को उम्मीदें, लेकिन कुपोषण खत्म करने की चुनौती बरकरार
तमिलनाडु बीजेपी प्रमुख ने तृषा को लेकर की विवादित टिप्पणी, विवाद बढ़ने पर मांगी माफी
अनुप्रिया पटेल का बयान: AI डॉक्टरों की जगह नहीं, उन्हें सपोर्ट करने के लिए बना
प्रदर्शन के दौरान विवादित नारे, सवर्ण समाज ने जताई आपत्ति
MP बोर्ड 10वीं पेपर लीक मामला: शिक्षक ने व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला प्रश्नपत्र, मचा हड़कंप
नरेंद्र मोदी से मिले ग्रैंड मुफ्ती शेख अबूबक्र, केरल चुनाव से पहले बढ़ी सियासी हलचल
बुर्का पहनकर कांवड़ लाने का मामला गरमाया, मौलाना का एतराज; महिला बोली-मन्नत पूरी होने पर उठाया कदम
अपने ही विभाग के चौकीदार से घूस लेते रंगे हाथों पकड़े गए अधिकारी