भारत में वाहनों की शिपमेंट बढकर हुई 3,72,458 यूनिट्स
नई दिल्ली । भारत में बीते सितंबर महीने में यात्री वाहनों, कारों और एसयूवी सहित वाहनों की शिपमेंट 4.4 प्रतिशत बढ़कर 3,72,458 यूनिट्स हो गई, जबकि पिछले साल इसी महीने यह संख्या 3,56,752 यूनिट्स थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोपहिया वाहनों की बिक्री 7 प्रतिशत बढ़कर 21,60,889 यूनिट्स रही, जो सितंबर 2024 में 20,25,993 यूनिट्स थी। तिपहिया वाहनों की शिपमेंट भी 5.5 प्रतिशत बढ़कर 84,077 यूनिट्स पहुंच गई, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 79,683 यूनिट्स था। एसआईएएम के अध्यक्ष शैलेश चंद्रा ने बताया कि 22 सितंबर से लागू नई जीएसटी दरों के बावजूद, सितंबर में यात्री, दोपहिया और तिपहिया वाहनों ने अब तक की सबसे बड़ी बिक्री दर्ज की है। उन्होंने कहा कि अनुकूल परिस्थितियों और जीएसटी 2.0 सुधार के चलते ऑटो उद्योग का आउटलूक उत्साहजनक बना हुआ है। चंद्रा ने इसे भारतीय ऑटो उद्योग और अर्थव्यवस्था के लिए ऐतिहासिक और सकारात्मक कदम बताया।
जुलाई-सितंबर तिमाही में यात्री वाहनों की बिक्री 10,39,200 यूनिट्स रही, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही के 10,55,137 यूनिट्स से थोड़ा कम है। इसी अवधि में दोपहिया वाहनों की बिक्री पिछले साल की तुलना में 7 प्रतिशत बढ़कर 55,62,077 यूनिट्स हो गई। तिपहिया वाहनों की बिक्री जुलाई-सितंबर तिमाही में 10 प्रतिशत बढ़कर 2,29,239 यूनिट्स रही, जो आर्थिक गतिविधियों के उच्च स्तर को दर्शाता है।
Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स
CG News: अब इस जिले में धर्मांतरित महिला के शव दफनाने पर मचा बवाल! परिवार ने किया घर वापसी का ऐलान, फोर्स तैनात
भारत-पाक मुकाबले से पहले उज्जैन में हवन-पूजन, टीम इंडिया की जीत के लिए 50 पुजारियों ने की विशेष प्रार्थना
Indian Student Death: अमेरिका में भारतीय छात्र का मिला शव, 6 दिन पहले हुआ था लापता
महाकाल जैसे दिखते हैं शिवपुर के बाबा स्वयंभू, महाशिवरात्रि पर हजारों श्रद्धालु कर रहे पूजा
खाद माफिया पर बड़ा एक्शन, 6 हजार छापे, 160 लाइसेंस रद्द
एमपी का ‘सरप्राइज इंस्पेक्शन’ मॉडल हिट, राजस्थान-ओडिशा ने मांगी जानकारी, गुणवत्ता पर कसा शिकंजा
कांग्रेस और जहरीली हो गई, सावधान रहना होगा…गुवाहाटी में बोले PM मोदी
मासूम ने खून से लिखा पत्र, सिंधिया से लगाई न्याय की गुहार; डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग
भारत ने AI इम्पैक्ट समिट के लिए पाकिस्तान को नहीं दिया न्योता, 100 से अधिक देश होंगे शामिल!
जो जैसा बोलेगा, वैसा ही खुल जाएगा – अखिलेश यादव
इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में गैंगस्टर का VIP दर्शन, नियम सिर्फ जनता के लिए?
MP में छात्र हॉस्टल से भागे, मुंबई में हीरो बनने का सपना लेकर पुलिस ने सुरक्षित बरामद किया
भीड़ ने बच्चा चोरी के शक में 5 साधुओं को जमकर पीटा, पुलिस ने बचाई जान
न्याय और पारदर्शिता सर्वोपरि: योगी आदित्यनाथ ने दिए सख्त निर्देश
बीएनपी अध्यक्ष रहमान 16 या 17 फरवरी को ले सकते हैं प्रधानमंत्री की शपथ
बाणगंगा थाना क्षेत्र में हुई हत्या का मामला उलझा, रंजिश में हत्या का अंदेशा