वैभव सूर्यवंशी को मिला नया ऑफर, क्या छोड़ देंगे बिहार?
Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी बिहार छोड़कर जा रहे हैं? क्या ये बात सही है? बिहार से पहले भी कई बड़े किकेटर हुए, मगर टीम इंडिया से खेलने के लिए उन्हें बिहार छोड़ना पड़ा. तो क्या अब वैभव सूर्यवंशी भी उसी ढर्रे पर चलने जा रहे हैं. और यही वजह है कि वो बिहार छोड़ेंगे? अब आप सोच रहे होंगे कि ये बात उठी कहां से. तो इसके तार क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल के रखे प्रपोजल से जाकर जुड़ते हैं. CAB ने वैभव सूर्यवंशी में अपना इंटरेस्ट दिखाया है, जिसके बाद उनके बिहार छोड़ने की कवायद तेज हो गई है.
बिहार के वैभव सूर्यवंशी को लेकर CAB की बड़ी प्लानिंग
हालांकि, वैभव सूर्यवंशी के बिहार छोड़ने और ना छोड़ने को लेकर अभी कुछ भी आधिकारिक नहीं है. रिपोर्ट्स के मुताबिक अभी बस इतनी खबर है कि क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल इस बारे में सोच रहा है. वैभव सूर्यवंशी के शानदार खेल को देखते हुए उसकी मंशा उन्हें खुद से यानी बंगाल की टीम से जोड़ने की है.
बंगाल से खेलने का क्या होगा फायदा, CAB ने बताया
अब सवाल है कि वैभव सूर्यवंशी बंगाल से क्यों जुड़ें? और, सबसे बड़ी बात क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल इस बारे में सोच क्यों रहा है? CAB ने इन सवालों का जवाब देते हुए कहा है कि वैभव सूर्यवंशी अगर बिहार से ना खेलकर बंगाल से खेलते हैं. तो भारतीय सेलेक्टर्स की नजरें उन पर ज्यादा होगी. और फिर टीम इंडिया तक उनका पहुंचना आसान हो सकता है.
बिहार छोड़ते हैं तो… वैभव सूर्यवंशी पहले नहीं होंगे
वैभव सूर्यवंशी बिहार छोड़ेंगे या नहीं? बंगाल की टीम से जुड़ेंगे या नहीं? फिलहाल तो ये बातें कयासों में हैं. लेकिन, अगर इसने अमलीजामा पहन लिया तो फिर वैभव भी बिहार छोड़कर किसी दूसरे स्टेट से खेलने वाले खिलाड़ियों की कतार में खड़े हो जाएंगे. ठीक वैसे ही जैसे ईशान किशन झारखंड से खेलने चले गए. आकाशदीप और मुकेश कुमार ने बंगाल का रुख कर लिया. इनसे पहले भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज सबा करीम भी बंगाल से ही खेलकर टीम इंडिया तक पहुंचे थे. IPL 2025 में खेल रहे वैभव सूर्यवंशी ने तब सबका ध्यान अपनी ओर खींचा, जब उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ सिर्फ 35 गेंदों में ही शतक जड़ा और वो ऐसा करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए.
यूरोपियन लीगल गेटवे ऑफिस की शुरुआत, जयशंकर ने बताया ऐतिहासिक
पाकिस्तान सुपर-8 में पहुंचा, नामीबिया को 102 रन से हराया; उस्मान तारिक को चार विकेट
बारिश से बदलेगा मौसम, वीकेंड पर बढ़ेगी ठंडक
पाकिस्तान टीम में सबकुछ ठीक नहीं? क्या कोच हेसन और आगा में हुई कहासुनी; गुस्से में फेंकी बोतल
जी राम जी योजना पर बड़ा दांव, 10,428 करोड़ का प्रावधान
महापौर पुष्यमित्र भार्गव के सामने महिला ने उठाए तीखे मुद्दे
15 जिंदा लोगों को मृत बताकर निकाले गए 1.19 करोड़ रुपये
अदालत के फैसले पर पूर्व मुख्यमंत्री की प्रतिक्रिया
बेटियों की शिक्षा पर बड़ा फोकस, बजट में 1800 करोड़ का प्रावधान
आरोपों पर सियासत तेज, लोढ़ा ने दी तीखी प्रतिक्रिया
लाडली बहनों को बड़ी सौगात, राशि बढ़ाने का वादा
पूर्व सीएम कमलनाथ बोले- यह बजट जनता से विश्वासघात
यौन अपराध मामले में बड़ा निर्णय, SC ने दी सख्त टिप्पणी
गरीबों के घर का सपना होगा पूरा, पीएम आवास के लिए ज्यादा फंड
वायरल वीडियो पर सख्ती, MY अस्पताल प्रशासन हरकत में
एमपी बजट में महिलाओं पर फोकस, हजारों हॉस्टल और बड़ा फंड