पहले ही मुकाबले में छाए वैभव सूर्यवंशी, रोहित-कोहली को छोड़ा पीछे
विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 का आगाज एकदम धमाकेदार रहा, जहां पहले ही दिन शतकों की बारिश हुई. मगर सबसे ज्यादा चर्चा तीन शतकों ने बटोरी- विराट कोहली, रोहित शर्मा और वैभव सूर्यवंशी. भारतीय क्रिकेट के दो सीनियर दिग्गज और एक उभरते हुए सितारे ने जोरदार शतकीय पारियों के दम पर अपनी-अपनी टीम को तो जिताया ही, साथ ही फैंस को भी एंटरटेन किया. इनमें भी 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने असली धमाका किया, जो दोहरे शतक से तो चूक गए लेकिन एक खास मामले में वो शतक लगाने वाले बाकी 21 बल्लेबाजों से आगे निकल गए. ये है सबसे ज्यादा छक्के और सबसे ज्यादा बाउंड्री |
24 दिसंबर से शुरू हुए इस टूर्नामेंट के पहले दिन ही वैभव सूर्यवंशी ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 190 रन कूटे. जो काम वैभव नहीं कर सके, वो ओडीशा के स्वास्तिक समाल ने कर दिखाया. इस बल्लेबाज ने टूर्नामेंट के पहले मैच में ही दोहरा शतक ठोक दिया. 25 साल के स्वास्तिक ने अपने लिस्ट ए करियर का पहला ही शतक लगाया और सौराष्ट्र के खिलाफ 212 रन की यादगार पारी खेलकर इतिहास रचा. मगर इसके बाद भी वो बाउंड्री जड़ने के मामले में वैभव से पीछे रह गए |
वैभव ने जमाए सबसे ज्यादा छक्के
बिहार के 14 साल के ओपनर वैभव ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ मुकाबले में सिर्फ 84 गेंदों का सामना करते हुए ये धुआंधार पारी खेली. इस दौरान उन्होंने कुल 15 छक्के जमाए, जो बाकी सभी बल्लेबाजों से ज्यादा थे. उनके बाद सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर झारखंड के कप्तान ईशान किशन रहे, जिन्होंने कर्नाटक के खिलाफ सिर्फ 39 गेंदों में 125 रन कूटे और इस दौरान 14 छक्के ठोके. वहीं रोहित शर्मा ने अपनी 155 रन की पारी में 9 छक्के ठोके |
विराट-रोहित से कितने आगे वैभव?
इतना ही नहीं, सबसे ज्यादा बाउंड्री (चौके-छक्के) जमाने के मामले में भी वैभव ने सभी बल्लेबाजों को पछाड़ दिया. 15 छक्कों के साथ ही वैभव ने 16 चौके भी ठोके और इस तरह कुल 31 बाउंड्री उनके बल्ले से निकली. ये दोहरा शतक लगाने वाले स्वास्तिक से भी ज्यादा थी, जिन्होंने 29 बाउंड्री (21 चौके, 8 छक्के) जड़ी. इस मामले में तीसरे नंबर पर रोहित शर्मा रहे, जिन्होंने 9 छक्के और 18 चौकों के साथ कुल 27 बाउंड्री बटोरीं. वहीं 131 रन की पारी खेलने वाले विराट कोहली सिर्फ 17 बाउंड्री (14 चौके, 3 छक्के) ही जमा सके |
एनसीपी विलय की चर्चाओं पर बोलीं सुप्रिया सुले- अधूरे सपने को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी
अंबेडकर विवाद पर हाईकोर्ट की टिप्पणी, आपराधिक अवमानना दायर करने एजी ऑफिस की अनुमति आवश्यक
बाथरुम में फिसले या सैनिकों ने पीटा?
लखनऊ, अयोध्या और काशी की 19 कचहरी में बम धमकी, सुरक्षा कारणों से परिसर खाली कराया गया
“हम जनप्रतिनिधि हैं, हमें जनता के बीच जाना......किसानों को लेकर भ्रम पैदा कर रहा विपक्ष
बीजेपी के तीन मंत्रियों को दे देना चाहिए इस्तीफा, शहडोल में जीतू पटवारी के तीखे बोल
उत्तर कोरिया के तानाशाह ने जिस बेटी को अपना उत्तराधिकारी चुना, वह चीन दौरे पर थी पिता के साथ
रात के अंधेरे में क्या कर रहे थे ये 4 युवक? बैजनाथपारा में पुलिस की पैनी नजर, संदिग्धों को सीधे कोर्ट में किया पेश
MCB में धान खरीदी का सफल मॉडल, 34% से अधिक उठाव पूरा
मप्र : रातोंरात 11 आईएएस के तबादले, मनीष सिंह बने जनसंपर्क आयुक्त, अशोक वर्णवाल को स्वास्थ्य का जिम्मा
सबरीमाला मंदिर मामले में पंकज भंडारी को राहत नहीं, गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका खारिज
20 फरवरी को होगा चावल उत्सव, दो माह का चावल एक साथ मिलेगा
छत्तीसगढ़ में रफ्तार का कहर, दो दिनों में 6 की मौत
जैजैपुर में दो आरा मिल सील, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
आधी रात चली तबादला एक्सप्रेस, 11 IAS और 3 SAS अधिकारियों का ट्रांसफर, दीपक सक्सेना बने आबकारी आयुक्त
तेलंगाना निकाय चुनाव में कांग्रेस को भारी बढ़त, दूसरे स्थान पर बीआरएस.....बीजेपी को झटका
मंत्री सिंधिया के पीठ पलटते ही ड्राई फ्रूट्स पर नेताओं का धावा, मिशन काजू-बादाम देख मेहमान हैरान
पाकिस्तान ने नई हाइपरसोनिक एंटी-शिप मिसाइल स्मैश का अनावरण किया
खुशखबरी या झटका? पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा उलटफेर, जानें कहाँ मिल रहा सबसे सस्ता तेल