होर्मुज पर अमेरिका का दबदबा बढ़ा, ईरान की बारूदी सुरंगें की गईं साफ
वाशिंगटन: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच वाशिंगटन ने पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) में अपनी सैन्य ताकत बढ़ाने की तैयारी कर ली है। अमेरिकी नौसेना जल्द ही इस क्षेत्र में एक और विशाल एयरक्राफ्ट कैरियर तैनात करने जा रही है। इसके साथ ही अमेरिका ने रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण 'होर्मुज जलडमरूमध्य' (Strait of Hormuz) में ईरान द्वारा बिछाई गई समुद्री माइंस को सफलतापूर्वक हटाने का दावा किया है।
यूएसएस थियोडोर रूजवेल्ट स्ट्राइक ग्रुप की होगी तैनाती
अमेरिकी नौसेना संस्थान (USNI) की रिपोर्ट के अनुसार, 'यूएसएस थियोडोर रूजवेल्ट स्ट्राइक ग्रुप' अगले कुछ हफ्तों में सैन डिएगो से रवाना होगा। यह बेड़ा अगले सात महीने से अधिक समय तक पश्चिम एशिया में तैनात रहेगा। इस तैनाती का मुख्य मकसद क्षेत्र में पहले से मौजूद अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर को राहत देना है। इससे पहले यूएसएस जॉर्ज वाशिंगटन ने जापान से पहुंचकर यूएसएस अब्राहम लिंकन की जगह ली है, जो नवंबर 2025 से इस कठिन मिशन पर तैनात था। लंबे मिशन और तनाव के बाद अब लिंकन थाईलैंड में पोर्ट कॉल के लिए रवाना होगा।
होर्मुज जलडमरूमध्य से हटाई गईं ईरानी माइंस, सैटकाम का दावा
अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर एक बड़ा बयान जारी किया है। सैटकाम के कमांडर ब्रैड कूपर के मुताबिक, अमेरिकी सेना ने इस प्रमुख अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्ग में बिछाई गई घातक समुद्री माइंस को पूरी तरह साफ कर दिया है। ये माइंस कई महीने पहले ईरान के 'इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स' (IRGC) द्वारा बिछाई गई थीं।
सुरक्षित हुआ अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्ग
सैटकाम कमांडर कूपर ने माइंस हटाने के इस ऑपरेशन को बेहद जटिल और खतरनाक बताया। उन्होंने कहा कि इस मिशन में अमेरिकी नौसेना के साथ-साथ थलसेना और वायुसेना की संयुक्त ताकत का इस्तेमाल किया गया था। कूपर ने पुष्टि की है कि अब होर्मुज जलडमरूमध्य की अंतरराष्ट्रीय शिपिंग लेन पूरी तरह से खुली और सुरक्षित है, जिससे वहां व्यापारिक जहाजों की आवाजाही एक बार फिर से सामान्य हो रही है।
एशिया के बेस्ट वर्कप्लेस 2026: भारत का दबदबा कायम, टॉप-100 में 34 भारतीय कंपनियां
जावा सागर में लापता हुआ जहाज, 240 लोग सवार; खोज और बचाव अभियान जारी
यूपीआआई के बावजूद क्रेडिट कार्ड क्यों हैं खास? जानें उनके नए फायदे!
तेल आपूर्ति पर मंडराया बड़ा संकट, होर्मुज के बाद बाब अल-मंडेब में हूतियों का दबदबा
सागर शराब कांड में पुलिस की कार्रवाई, 30 हजार के इनामी आरोपी को मुठभेड़ में पकड़ा
परिवारवाद के मुद्दे पर मायावती ने दी सफाई, भाई आनंद कुमार को लेकर कही बड़ी बात
भारत मंडपम के बाहर जुटे तिब्बती यूथ कांग्रेस के सदस्य, पुलिस ने 50 से अधिक को हिरासत में लिया
एमपी में स्वाइन फ्लू का कहर, भोपाल में एच1एन1 मरीज ने दम तोड़ा
सिद्धार्थ बाबू की कहानी: निजी नौकरी छोड़ी, UPSC में चमके और बन गए विदेश सेवा अधिकारी
राजनीति से सुरों तक, मलयेशियाई पीएम ने हिंदी गीत गाकर दिल्ली में बांधा समां
डारियो अमोडेई ने उठाया एआई सुरक्षा का मुद्दा, विकास की रफ्तार कम करने की मांग
आज एमपी के 18 जिलों में तेज बारिश के आसार, IMD ने जारी किया मौसम अलर्ट
आरजेडी की उम्मीदवार सूची से नाराज कांग्रेस, बिहार में फिर सामने आई गठबंधन की खटास
ममता बनर्जी के लिए बागी टीएमसी गुट ने खोले दरवाजे, नंदीग्राम में उम्मीदवार नहीं उतारने का ऐलान