इंडिया-यूएस ट्रेड डील पर बवाल, जीतू पटवारी ने सरकार को घेरा
भोपाल में PCC चीफ जीतू पटवारी ने प्रेस कांफ्रेंस किया. इस दौरान इंडिया-अमेरिका ट्रेड डील पर जीतू पटवारी का बयान सामने आया है. जीतू पटवारी ने कहा कि ट्रेड डील में किसानों के किए कुछ नहीं है. अमेरिका के कृषि मंत्री ने समझौते की जानकरी दुनिया को दी. उन्होंने कहा कि अमेरिका के मंत्री के मुताबिक, यूएस से आने वाले सामानों पर भारत जीरो टैरिफ करेगा. इससे भारत का किसान ठगा गया, भारत के कृषि मंत्री मौन क्यों हैं? राहुल गांधी ने पहले कहा था कि डील होगी, ठीक ऐसा ही हुआ.कांग्रेस नेता ने कहा कि किसानों को फसल का दाम नहीं मिल रहा है. MP में एक भी फसल MSP पर नहीं खरीदी जाती है. सबसे ज्यादा किसानों का आत्महत्या भारत देश में और यह डील किसानों के हित में नहीं है. कृषि मंत्री किसानों को जवाब दें.
जीतू पटवारी कर्ज को लेकर क्या बोले?
PCC चीफ जीतू पटवारी ने मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लिए गए कर्ज को लेकर भी बयान दिया. उन्होंने कहा कि मोहन सरकार ने नया रिकॉर्ड बनाया है, जिसने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को पीछे छोड़ दिया है. चालू वित्तीय वर्ष में 78 हजार करोड़ कर्ज ले लिए गए. सरकार ने 213 करोड़ रुपए रोज कर्ज लिया. पटवारी ने आरोप लगाया कि पहली बार सरकार ने बाज़ार और आम आदमी से कर्ज लिया है, जबकि कर्ज RBI और केंद्र सरकार की संस्था से लेना होता है.
OBC आरक्षण को लेकर क्या बोले जीतू पटवारी?
सुप्रीम कोर्ट में लंबित OBC आरक्षण को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि सरकार गुमराह कर रही है.
OBC में सुनवाई के लिए वकीलों को एक दिन में 25 लाख दिए जा रहे हैं.
वकीलों को अब तक 150 करोड़ रुपए दिए जा चुके हैं, लेकिन ओबीसी पर सरकार केवल गुमराह करने का काम कर रही है.
भोपाल में SIR को लेकर कांग्रेस की हाई लेवल बैठक, नेताओं ने नाम कटौती को बताया लोकतंत्र पर वार
तीन मंत्री इस्तीफा दें- जीतू पटवारी
जीतू पटवारी ने सरकार के मंत्रियों पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि मोहन सरकार में तीन मंत्री, शाह, शुक्ला, विजयवर्गीय इस्तीफा दें. मुख्यमंत्री विजय शाह का इस्तीफा ले, क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने उनके बारे में कहा है कि वे मंत्री पद पर रहने योग्य नहीं है. राजेंद्र शुक्ला कफ सिरप से हुई 26 मौतों के जिम्मेदार है. कैलाश विजयवर्गीय इंदौर में दूषित पानी से हुई 32 मौतों के जिम्मेदार हैं. इन तीनों मंत्रियों को सरकार को हटाना चाहिए.
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की मेहनत को राज्य ने किया पहचान
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एयर इंडिया पर नियामक की बड़ी कार्रवाई, गड़बड़ी उजागर होने के बाद 1 करोड़ दंड
नगर निगम पर प्रदर्शन, बैरिकेडिंग के बीच कार्यकर्ताओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू
9 साल की उम्र में आत्मदाह की चेतावनी, सिस्टम पर सवाल
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
मंत्रालय की सुरक्षा में सेंध? नकली IAS पकड़ाया
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई