अजय देवगन की आगामी फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' पर आया अपडेट
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन इन दिनों अपनी आगामी बहुर्चचित फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' और 'सन ऑफ सरदार 2' को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। अजय देवगन की आगामी फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' काफी समय से चर्चा का विषय बनी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म का एक महत्वपूर्ण हिस्सा अब इस शहर के 'खूबसूरत और देहाती स्थानों' पर फिल्माया जाएगा। अजय देवगन, लव रंजन और भूषण कुमार सीक्वल के लिए फिर से साथ आ रहे हैं। फिल्म वहीं से शुरू होगी जहां 'दे दे प्यार दे' खत्म हुई थी। आइए आपको बताते हैं फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' की ज्यादातर शूटिंग कौन से शहर में होगी।
पंजाब में होगी 'दे दे प्यार दे 2' की शूटिंग
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिलहाल 'दे दे प्यार दे 2' की शूटिंग पंजाब के कुछ खूबसूरत और देहाती स्थानों पर की जाएगी। पंजाब में फिल्म की शूटिंग कुल 45-50 दिनों तक शेड्यूल की गई है। इस फिल्म में अजय देवगन, आर. माधवन, रकुल प्रीत सिंह के अलावा बाकी कलाकार और क्रू के सदस्य अगले महीने पंजाब जाएंगे, जबकि इस समय अजय यूके में 'सन ऑफ सरदार 2' की शूटिंग में व्यस्त हैं।
अनिल कपूर का होगा फिल्म में अहम किरदार
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 'दे दे प्यार दे 2' में अनिल कपूर भी नजर आएंगे। इस फिल्म में अनिल एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। बता दें साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'दे दे प्यार दे' के सीक्वल में पहले से कहीं ज्यादा कॉमेडी देखने को मिलेगी। फिल्म में कई बेहतरीन सीन अजय देवगन और अनिल कपूर पर फिल्माए जाएंगे।
फिर साथ दिखेगी आर माधवन और अजय की जोड़ी
'दे दे प्यार दे 2' की पटकथा लव रंजन और तरुण जैन ने लिखी है और इसका निर्देशन अनुशुल शर्मा करेंगे। यह बहुप्रतीक्षित है और 2025 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक होगी। बता दें 2019 में आई पहली फिल्म में बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल की थी। इस फिल्म में तब्बू और जिमी शेरगिल ने महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई थीं। 'दे दे प्यार दे 2' में रकुल प्रीत सिंह का किरदार अजय देवगन के किरदार को अपने परिवार से मिलवाएगा, जिसमें आर माधवन उसके पिता की भूमिका निभाएंगे। यह फिल्म अजय देवगन और आर माधवन को उनकी पिछली फिल्म 'शैतान' के बाद दूसरी फिल्म साथ में होगी
काम की बात करें तो अजय देवगन निर्देशक रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स फिल्म 'सिंघम अगेन' में नजर आएंगे। इस फिल्म में अजय के अलावा अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, करीना कपूर खान, अर्जुन कपूर, टाइगर श्रॉफ और जैकी श्रॉफ सहित कई नामी चेहरे दिखाई देंगे। इसके अलावा अजय 'सन ऑफ सरदार 2', 'दृश्यम 3', 'धमाल 4' और 'गोलमाल 5' में भी नजर आएंगे।
एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव के हेलीकॉप्टर में तकनीकी गड़बड़ी, पायलट की सूझबूझ से सुरक्षित लैंडिंग
किसानों के लिए बड़ी पहल: हर खेत को मिलेगा अपना ‘आधार’, रिकॉर्ड होगा पूरी तरह डिजिटल
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, लाखों भक्तों ने किए बाबा महाकाल के दर्शन
घाटी में सख्ती बढ़ी: सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा एक्शन, वांछित आतंकियों के पोस्टर जारी
एमपी के अशोकनगर में दुखद घटना, पूर्व MLA जजपाल जज्जी के भांजे ने की आत्महत्या
ISRO का निसार उपग्रह करेगा किसानों की बड़ी मदद… मिलेगी मिट्टी की नमी की सटीक जानकारी
चांदी के नंदी पर बिराजे शिव, मोहन यादव ने खींचा रथ, शिवराज भी पहुंचे बड़वाले मंदिर
महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख ने शिवाजी महाराज से की टीपू सुल्तान की तुलना, भाजपा और हिंदूवादी संगठन भड़क उठे
CG News: 5वीं-8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा में छात्रों को नहीं किया जाएगा फेल, मुख्य परीक्षा में असफलता मिलने पर मिलेगा पूरक परीक्षा का मौका
रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मजबूत समाज के निर्माण से ही समृद्ध और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
रायपुर को शहरी बाढ़ के खतरे से सुरक्षित करने की दिशा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल की बड़ी पहल
छत्तीसगढ़ भाजपा की बड़ी बैठक कल,नई टीम के गठन के बाद पहली अहम बैठक
मालवा में बनने जा रहा शिव का तीसरा लोक, विरुपाक्ष महादेव के भूल भुलैया वाले मंदिर का बदलेगा स्वरूप
Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स
CG News: अब इस जिले में धर्मांतरित महिला के शव दफनाने पर मचा बवाल! परिवार ने किया घर वापसी का ऐलान, फोर्स तैनात
भारत-पाक मुकाबले से पहले उज्जैन में हवन-पूजन, टीम इंडिया की जीत के लिए 50 पुजारियों ने की विशेष प्रार्थना
Indian Student Death: अमेरिका में भारतीय छात्र का मिला शव, 6 दिन पहले हुआ था लापता