यूपी सरकार करेगी पेरिस ओलंपिक और पैरालंपिक के मेडल विजेताओं का सम्मान
पेरिस ओलंपिक और पैरालंपिक में मेडल जीतने वाले एथलीटों को उत्तर प्रदेश सरकार सम्मानित करेगी। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सभी एथलीटों को नकद पुरस्कार भी वितरित करेंगे। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में 14 ओलंपियंस और पैरालंपिक एथलीट्स को सम्मानित किया जाएगा। पेरिस पैरालंपिक गेम्स में के टी 64 इवेंट में हिस्सा लेकर गोल्ड मेडल जीतने वाले प्रवीण कुमार को 6 करोड़ रुपए की धनराशि प्रदान की जाएगी।
सुहास एल वाई और अजीत सिंह को 4-4 करोड़
पेरिस पैरालंपिक गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाले सुहास एल वाई और अजीत सिंह को 4-4 करोड़ रुपए, प्रीति पाल को 2 कांस्य पदक जीतने पर 4 करोड़ रुपए और ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली सिमरन एक करोड़ रुपए की धनराशि दी जाएगी। इसी तरह पेरिस ओलंपिक गेम्स में ब्रांज मेडलिस्ट रहे भारतीय हॉकी टीम में शामिल ललित उपाध्यक्ष व राजकुमार पाल को एक-एक करोड़ रुपए की धनराशि पुरस्कार राशि के तौर पर वितरित की जाएगी।
एथलीटों को मिलेंगे कुल 22.70 करोड़ के पुरस्कार
इस सम्मान समारोह में उत्तर प्रदेश की सरकार सभी एथलीटों को मिलाकर कुल 22.70 करोड़ की राशिद प्रदान कर रही है। इस सम्मान समारोह के जरिए जहां एक ओर वैश्विक पटल पर देश व दुनिया का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों की प्रशस्ति होगी, वहीं युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करने का मार्ग प्रशस्त होगा। सम्मानित होने वाले मेडलिस्ट्स में प्रवीण कुमार, सुहास एलवाई, अजीत सिंह, प्रीति पाल, सिमरन, ललित उपाध्याय व राज कुमार पाल प्रमुख हैं।
खिलाड़ियों की प्रेरक कहानियों से युवाओं को मिलेगा प्रेरणा
इसी प्रकार, पेरिस ओलंपिक व पैरालंपिक गेम्स में प्रतिभाग कर उत्तर प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए पारुल चौधरी, अनु रानी, प्रियंका गोस्वामी, प्राची चौधरी, साक्षी कसाना, दीपेश कुमार तथा यश कुमार को 10-10 लाख रुपए के पुरस्कार दिए जाएंगे। इन सभी खिलाड़ियों के साथ संवाद कर सीएम योगी इनकी प्रेरक कहानियों को भावी खिलाड़ियों के सामने रखकर उनको प्रेरित करने का कार्य करेंगे।
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
दत्ता बता रहे हैं मनरेगा योजना को
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई
हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान
सेप्टिक टैंक से निकली लाश, इंस्टाग्राम दोस्ती बनी मौत की वजह: दो बच्चों के पिता संग रिश्ते का खौफनाक अंजाम