एशिया कप के लिए खिलाड़ी का अनोखा अभ्यास, पुलिस टीम संग कर रहा ट्रेनिंग
नई दिल्ली : 9 सितंबर से UAE में शुरू होने वाले एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम का ऐलान 19 या 20 अगस्त को हो सकता है. भारत के T20I टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव का इस टूर्नामेंट में खेलना संदिग्ध लग रहा है. इससे टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल को टीम इंडिया की कमान मिल सकती है. भले ही अभी तक टीम का ऐलान नहीं हुआ, लेकिन कुछ खिलाड़ी अभी से मैदान पर जमकर पसीना बहा रहे हैं. इसी में से एक खिलाड़ी संजू सैमसन हैं, जो पुलिस के जवानों के साथ इस समय प्रैक्टिस कर रहे हैं. उन्होंने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी.
संजू सैमसन केरल पुलिस के साथ आए नजर
टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैसमन इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के बाद से मैदान से दूर हैं. उनका एशिया कप 2025 के लिए चुनी जाने वाली भारतीय टीम में जगह पक्की मानी जा रही है. इसको देखते हुए वो इस समय केरल पुलिस के जवानों के साथ जमकर प्रैक्टिस कर रहे हैं.
उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पेज पर स्टोरी लगाकर इसकी जानकारी दी. इस दौरान उन्होंने पुलिस के जवानों के साथ अपनी फोटो स्टोरी में लगाई है और कैप्शन लिखा है, “केरल पुलिस के जवानों के साथ ट्रेनिंग… आसान नहीं है”. संजू सैमसन ने टीम इंडिया के आखिरी मैच इंग्लैंड के खिलाफ फरवरी 2025 को खेला था.
संजू ने फरवरी 2025 में खेला है आखिरी इंटरनेशनल मैच
संजू सैमसन ने फरवरी 2025 के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी T20I मैच खेला था. इंग्लैंड के खिलाफ इस पांच मैचों की T20I सीरीज में संजू सैमसन ने टीम को काफी निराश किया था. इस दौरान वो केवल 51 रन बना पाए थे. हालांकि संजू का T20I में रिकॉर्ड काफी अच्छा है.
उन्होंने अब तक 42 मैच खेले हैं. इसकी 38 पारियों में उन्होंने 25.32 की औसत से 861 रन बनाए हैं. इसमें 3 शतक और 2 अर्धशतक शामिल है. इसके अलावा उन्होंने भारत की ओर से 16 वनडे मैच भी खेले हैं. इसकी 14 पारियों में उन्होंने 56.66 की औसत से 510 रन बनाए हैं. इसमें एक शतक और 3 अर्धशतक शामिल हैं. एशिया कप में टीम इंडिया को ग्रुप-ए में पाकिस्तान, ओमान और संयुक्त अरब अमीरात के साथ रखा गया है.
राशिफल 6 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पीएम आवास से साकार हुआ सपना: कांति को मिला अपना आशियाना
मरीज को मिला समय पर उपचार, सुकमा के चिकित्सकों की टीम ने दिखाई तत्परता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की
पशुपालन की विभिन्न योजनाओं से किसान होंगे आत्मनिर्भर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
हरी खाद से बदल रही खेती की तस्वीर : कम लागत, बेहतर मुनाफा और स्वस्थ मिट्टी
शहीद के संघर्ष और बलिदान की गाथा भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा : राज्यपाल पटेल
चंबल के कछुए बने नमामि गंगे मिशन में मां गंगा के ‘प्राकृतिक सफाई-योद्धा’
अवैध खनन के मामले मेें जेसीबी सहित 5 वाहन जब्त
सरायपाली सीएचसी में सुरक्षित मातृत्व की ओर महत्वपूर्ण उपलब्धि तीसरा सफल सिजेरियन
काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थापित हुई विश्व की प्रथम “विक्रमादित्य वैदिक घड़ी”
कुवैत में वित्त मंत्रालय और तेल रिफाइनरी पर ड्रोन हमले
हमने पायलट को ईरान से सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया है, ट्रंप का बड़ा दावा