SRH ने ब्लॉकबस्टर मैच में राजस्थान रॉयल्स को दिए कभी न भूलने वाले जख्म
नई दिल्ली। सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2024 के फाइनल में प्रवेश कर लिया। पैट कमिंस के नेतृत्व वाली सनराइजर्स हैदराबाद ने शुक्रवार को आईपीएल 2024 के दूसरे क्वालीफायर में राजस्थान रॉयल्स को 36 रन से मात दी। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करके 20 ओवर में 175/9 का स्कोर बनाया। जवाब में राजस्थान रॉयल्स की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 139 रन बना सकी। अब सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच रविवार को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। सनराइजर्स हैदराबाद की जीत में इंपैक्ट प्लेयर बनकर आए शाहबाज अहमद छा गए। बाएं हाथ के स्पिनर को सनराइजर्स हैदराबाद का मास्टरस्ट्रोक माना गया। उन्हें टीम का तुरुप का इक्का करार दिया गया। ऐसा आखिर क्यों? चलिए आपको बताते हैं।
शाहबाज अहमद का वो ओवर
शाहबाज अहमद ने पारी का 12वां ओवर किया, जिसे मैच का टर्निंग प्वाइंट करार दिया गया। बाएं हाथ के स्पिनर ने ओवर की पहली गेंद पर रियान पराग (6) को अभिषेक शर्मा के हाथों कैच आउट करा दिया। रियान पराग ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन दूसरे क्वालीफायर में वो शाहबाज की फिरकी में उलझ गए। तीन गेंद बाद शाहबाज ने रविचंद्रन अश्विन को विकेटकीपर हेनरिच क्लासेन के हाथों कैच आउट करा दिया। अश्विन को शाहबाज ने खाता भी नहीं खोलने दिया। राजस्थान का स्कोर पराग-अश्विन के आउट होने पर 79/5 था। शाहबाज के इस ओवर की जमकर तारीफ हुई और इसे मैच का टर्निंग प्वाइंट करार दिया गया। रॉयल्स इन झटकों से उबर नहीं पाई और फाइनल में पहुंचने का उसका सपना टूट गया। शाहबाज अहमद 4 ओवर में 23 रन देकर तीन विकेट झटके।
यशस्वी को भी जाल में उलझाया
शाहबाज अहमद ने मैच में सबसे पहले यशस्वी जायसवाल को अपने जाल में उलझाया, जो राजस्थान रॉयल्स के दूसरे टॉप स्कोरर भी रहे। शाहबाज ने यशस्वी को अब्दुल समद के हाथों कैच आउट कराया। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 21 गेंदों में चार चौके और तीन छक्के की मदद से 42 रन बनाए। राजस्थान रॉयल्स की तरफ से ध्रूव जुरैल (56*) ने किला लड़ाया, लेकिन वह टीम को जीत दिलाने के लिए नाकाफी था। शाहबाज अहमद को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा
निर्माणाधीन मेट्रो साइट पर बड़ा हादसा, कई गाड़ियां चपेट में
वंदे मातरम विवाद गरमाया: उज्जैन इमाम बोले– ‘हिंदू और गैर-हिंदू स्कूलों से लें विदाई’
बाजार में प्रतिस्पर्धा को बढ़ाने के लिए क्या है सेबी की तैयारी, पांडे बोले अनुपालन का बोझ करना होगा कम
मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में छात्रा की मौत पर बवाल, पुलिस से छात्रों की झड़प
ट्रेडिंग कारोबारी से लूट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी पुलिस जवानों को नौकरी से किया बर्खास्त
CG High Court: 38 साल पुराने दवा प्रकरण में राज्य सरकार की अपील खारिज, आरोपियों के बरी होने को हाई कोर्ट ने माना सही
Dhamtari Accident: कोबरा बटालियन के 4 जवानों की दर्दनाक मौत