2 छक्के, 198 रन: IPL फ्रेंचाइजी के निशाने पर TNPL का ये स्टार, अश्विन भी फॉर्म में
तमिलनाडु प्रीमियर लीग (TNPL) 2025 इस समय अपने रोमांच के चरम पर है. इस लीग में खूब छक्कों की बारिश हो रही है. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में ठुकराए गए खिलाड़ी इस लीग में रनों की बारिश कर रहे हैं. ऐसा ही कुछ नजारा TNPL के 11वें मैच में देखने को मिला. इस मैच में एक खिलाड़ी ने ऐसी बल्लेबाजी की, जिसे देखकर सभी लोग हैरान गए. ये खिलाड़ी इस सीजन में अब दो अर्धशतक लगा चुका है. इस दौरान वो 12 गगनचुंबी छक्के भी लगाए हैं. केवल तीन मैचों में 198 रन बनाने वाला दाएं हाथ का ये बल्लेबाज दो बार आउट ही नहीं हुआ है. इस मैच में टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने भी शानदार पारी खेली.
शिवम सिंह ने फिर खेली अर्धशतकीय पारी
TNPL का 11वां मैच सीकेम मदुरै पैंथर्स और डिंडीगुल ड्रैगन के बीच खेला गया. इस मैच में डिंडीगुल ड्रैगन के सलामी बल्लेबाज शिवम सिंह ने 41 गेंदों में 8 चौके और 6 छक्कों की मदद से नाबाद 86 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम को 45 गेंद शेष रहते 9 विकेट से जीत दिला दी. टीम के कप्तान रविचंद्रन अश्विन ने भी 29 गेंदों में 6 चौके और तीन छक्कों की मदद से 49 रनों की पारी खेली.
अश्विन ओपनिंग करने आए थे और उन्होंने शिवम सिंह के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 64 गेंदों में 124 रनों की साझेदारी करके टीम को जीत के दहलीज तक पहुंचा दिया. इससे पहले के दो मैचों में शिवम सिंह 30 और नाबाद 82 रनों की पारी खेल चुके हैं. इस दौरान वो कुल 12 छक्के और 17 चौके लगा चुके हैं. दो बार उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया है. सीकेम मदुरै पैंथर्स के खिलाफ तो उन्होंने सबसे ज्यादा 6 छक्के जड़ दिए.
डिंडीगुल ड्रैगन ने दर्ज की एकतरफा जीत
इससे पहले सीकेम मदुरै पैंथर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 150 रन बनाए. मदुरै की ओर से अतीक उर रहमान ने सबसे ज्यादा 50 रन बनाए. इसके अलावा बालचंद्र अनिरुद्ध ने 24 गेंदों में 31 रनों की पारी खेली. डिंडीगुल ड्रैगन की ओर से गणेशन पेरियास्वामी और डीटी चंद्रशेखर ने दो-दो विकेट चटकाए. आर अश्विन और संदीप वारियर को एक-एक विकेट मिला. इस लक्ष्य को डिंडीगुल की टीम ने 12.3 ओवर में एक विकेट खोकर हासिल कर लिया.
युद्धविराम के बावजूद खाड़ी में तनाव जारी, UAE-कुवैत पर हमले और ईरान में विस्फोट
सीजफायर पर भारत की प्रतिक्रिया, अमेरिका-ईरान समझौते का किया स्वागत
कान में सरसों का तेल डालना: सुरक्षित या खतरनाक?
क्यों मनाया जाता है विश्व होम्योपैथी दिवस? जानें इसका इतिहास
मौसम बदलते ही डायबिटीज मरीजों पर बढ़ता खतरा, ऐसे रखें अपना ध्यान
पूछताछ में वॉर्नर ने स्वीकार की अपनी गलती
डॉ. सुरेंद्र सिंह को सौंपी गई नई जिम्मेदारी
भारत और बांग्लादेश की कूटनीतिक वार्ता सक्रिय, डोभाल और खलीलुर रहमान की डिनर मीट में चर्चा की उम्मीद
ऑर्गेनिक बाजार में ताजी और बिना केमिकल वाली सब्जियां उपलब्ध
CM ममता बनर्जी का बयान: SIR पर केस जारी रहेगा, 91 लाख वोटरों के नाम हटना चिंता का विषय
पिच रिपोर्ट: बल्लेबाजों के लिए मददगार, हाई स्कोरिंग मैच की उम्मीद
मामले को गंभीरता से लेते हुए कोर्ट ने की कार्रवाई
बिना वैधानिक सत्यापन के हजारों करोड़ के भुगतान को मंजूरी
मानवाधिकार आयोग ने खरगोन एसपी को नोटिस भेजकर जांच के निर्देश दिए
भवानीपुर में ममता का नामांकन, असम, केरल और पुदुचेरी में कल वोटिंग
आरोपियों पर दबाव बनाकर जमीन हड़पने का आरोप
किडनैपिंग और रेप की साजिश की चैट लीक होने से मचा हड़कंप
IPL 2026 में शानदार प्रदर्शन से मिली देशभर में पहचान
फर्जी गहनों पर लोन पास कर लाखों की रकम हड़पने का मामला उजागर
गर्मी के मौसम में बढ़ी डिमांड के बीच महंगाई का असर