यूक्रेन ने युद्धविराम पर रूस को मनाने के लिए अमेरिका से की अपील
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने अमेरिका द्वारा प्रस्तावित 30 दिनों को युद्धविराम समझौते का समर्थन किया है, लेकिन ये भी कहा कि अब अमेरिका पर रूस को भी इसके लिए राजी कराने की जिम्मेदारी है। जेलेंस्की का यह बयान यूक्रेन के युद्धविराम समझौते के लिए सहमति देने के बाद सामने आया है। वहीं फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भी युद्धविराम समझौते के प्रस्ताव की तारीफ की है और कहा कि अब गेंद रूस के पाले में है।
यूक्रेनी राष्ट्रपति ने युद्धविराम समझौते पर क्या कहा
यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने युद्धविराम समझौते का स्वागत करते हुए कहा कि 'यूक्रेन युद्धविराम समझौते का स्वागत करता है। हम इसे सकारात्मक तौर पर ले रहे हैं। हम इस तरह के कदम उठाने के लिए तैयार हैं। अब अमेरिका को रूस को भी इसके लिए मनाना चाहिए। हम तैयार हैं और अगर रूस भी मान जाता है तो युद्धविराम काम करेगा।'
सऊदी अरब के जेद्दा शहर में यूक्रेन और अमेरिका के प्रतिनिधिमंडल के बीच बातचीत हुई। इस बातचीत में यूक्रेन की तरफ से राष्ट्रपति के सलाहकार एंड्री यरमाक और विदेश मंत्री एंड्री सिबिहा और रक्षा मंत्री रुस्तम उमेरोव शामिल हुई। वहीं अमेरिका की तरफ से बैठक में विदेश मंत्री मार्को रुबियो और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइक वॉल्ट्ज शामिल हुए। अमेरिका ने बीते दिनों यूक्रेन को दी जाने वाली खुफिया जानकारी रोक दी थी, अब 30 दिनों के लिए युद्धविराम समझौते के तहत अमेरिका यूक्रेन को फिर से खुफिया जानकारी मुहैया कराएगा। अब अमेरिका, रूस की भी इस युद्धविराम समझौते पर सहमति बनाने की कोशिश करेगा। यूक्रेन ने युद्धविराम समझौते में यूरोपीय संघ को भी शामिल करने की मांग की है।
'गेंद अब रूस के पाले में'
अमेरिका और यूक्रेन के प्रतिनिधियों के बीच सऊदी अरब के जेद्दा शहर में हुई बातचीत और इसमें युद्धविराम पर सहमति बनने पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने खुशी जताई और उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि 'अब साफ तौर पर गेंद रूस के पाले में है।'
जहां अपनेपन की भावना हो, वही असली प्रेम होता है
बुध गोचर 11 अप्रैल: नीचभंग राजयोग से इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा उछाल
आज का राशिफल (1 अप्रैल 2026): जानिए करियर, प्यार और सेहत का हाल
प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी
बैंक ने तय किया 686 करोड़ का मुआवजा, एपिस्टीन केस की पीड़ितों के लिए राहत
ट्रंप ने दिया शांति का संकेत, होर्मुज पर पूरी तरह नियंत्रण नहीं होने पर भी युद्ध स्थगित
जहां चुनावी जीत में शामिल है जादू, भारत का अनोखा शहर
2047 के विकसित भारत के लिए विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने युवा विधायकों के दिलवाए 5 संकल्प
पीएम आवास निर्माण में देश में अव्वल होने पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जताया हर्ष
उद्योग मंत्री देवांगन ने तिलक नगर में बाउण्ड्रीवाल निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन
आसमान में मंडराता खतरा: मिडिल-ईस्ट संघर्ष का भारत पर असर
कृषि बजट में 90 हजार करोड़ का प्रावधान, किसानों के कल्याण के लिए समर्पित है सरकार : उप मुख्यमंत्री देवड़ा
आशुतोष पर लगी सबसे बड़ी बोली, एमपीएल ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026: छत्तीसगढ़ की संस्कृति और प्रकृति ने जीता खिलाड़ियों का दिल
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 : सरगुजा में कुश्ती स्पर्धा का शानदार समापन
‘मोदी को धर्म की परवाह नहीं?’ केरल से राहुल गांधी का तीखा बयान
रोगियों के उपचार प्रयासों में सेवा भाव प्रमुख : राज्यपाल पटेल