कुपवाड़ा और बांदीपोरा में दो आतंकी ढेर, ऑपरेशन जारी
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के खिलाफ चल रहे अभियान में भारतीय सुरक्षा बलों को एक बड़ी कामयाबी मिली है। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा और बांदीपोरा में आतंकियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में अब तक दो आतंकियों को मार गिराया गया है। यह ऑपरेशन मंगलवार से जारी है और इसमें भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ के जवान शामिल हैं। ऑपरेशन को लेकर सेना के प्रवक्ता ने बताया, कि बांदीपोरा के ओपी कैतसन क्षेत्र में जारी इस ऑपरेशन के दौरान एक आतंकी को मार गिराया गया। सेना की चिनार कोर ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर इस बात की पुष्टि करते हुए लिखा, कि बांदीपोरा के ओपी कैतसन में सुरक्षा बलों के द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन में एक आतंकवादी को मार गिराया गया है। ऑपरेशन अभी भी जारी है।
मंगलवार को शुरु हुआ ऑपरेशन
चुंटावाड़ी कैतसन क्षेत्र में मंगलवार को ऑपरेशन शुरू किया गया था, जब सुरक्षाबलों को आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली। इसके बाद घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया गया। जब आतंकियों ने खुद को घिरा पाया, तो उन्होंने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी मारा गया। इस मुठभेड़ में सेना का एक जवान और सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गए, जिनका इलाज जारी है।
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिये लगातार हो रहे हैं सड़क सुरक्षा प्रबंधन कोर्स
समृद्ध, सुखद और सम्पन्न मध्यप्रदेश के सपने को पूरा करेगा बजट 2026-27 : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
किसान कल्याण वर्ष में पशुपालन और दूध उत्पादन से बढ़ाएंगे किसानों की आय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
नई दिल्ली में सांस्कृतिक रंगों से सजा अम्बेडकर कॉलेज का वार्षिकोत्सव
मध्य प्रदेश में वित्तीय वर्ष 2026–27 के लिए 438317 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान
कांग्रेस में फिर बयानबाजी, अय्यर ने साधा निशाना
यूरोपियन लीगल गेटवे ऑफिस की शुरुआत, जयशंकर ने बताया ऐतिहासिक
पाकिस्तान सुपर-8 में पहुंचा, नामीबिया को 102 रन से हराया; उस्मान तारिक को चार विकेट
बारिश से बदलेगा मौसम, वीकेंड पर बढ़ेगी ठंडक
पाकिस्तान टीम में सबकुछ ठीक नहीं? क्या कोच हेसन और आगा में हुई कहासुनी; गुस्से में फेंकी बोतल
जी राम जी योजना पर बड़ा दांव, 10,428 करोड़ का प्रावधान
महापौर पुष्यमित्र भार्गव के सामने महिला ने उठाए तीखे मुद्दे
15 जिंदा लोगों को मृत बताकर निकाले गए 1.19 करोड़ रुपये
अदालत के फैसले पर पूर्व मुख्यमंत्री की प्रतिक्रिया
बेटियों की शिक्षा पर बड़ा फोकस, बजट में 1800 करोड़ का प्रावधान
आरोपों पर सियासत तेज, लोढ़ा ने दी तीखी प्रतिक्रिया
लाडली बहनों को बड़ी सौगात, राशि बढ़ाने का वादा
पूर्व सीएम कमलनाथ बोले- यह बजट जनता से विश्वासघात
यौन अपराध मामले में बड़ा निर्णय, SC ने दी सख्त टिप्पणी