भ्रष्टाचार के घेरे में दो IAS अधिकारी, लोकायुक्त करेगी पड़ताल
MP News: नगर निगम की पूर्व आयुक्त और वर्तमान में कौशल विकास केंद्र की निदेशक हर्षिका सिंह और इंदौर स्मार्ट सिटी के सीईओ दिव्यांक सिंह के खिलाफ लोकायुक्त ने जांच प्रकरण दर्ज किया है। दोनों आइएएस पर स्मार्ट सिटी में संविदा इंजीनियर देवेश कोठारी को नियमों के खिलाफ निगम में भवन अधिकारी बनाने का आरोप है।
ये है मामला
तत्कालीन निगमायुक्त हर्षिका सिंह ने 5 जून 2023 को कोठारी को जोन-13 का भवन अधिकारी नियुक्त किया था, जबकि वह निगम कर्मचारी ही नहीं थे। उनको इंदौर स्मार्ट सिटी के लिए सहायक यंत्री के तौर पर वर्ष 2017 में संविदा नियुक्त किया गया था। एक पूर्व पार्षद ने लोकायुक्त को शिकायत कर आरोप लगाया था कि भवन अधिकारी के लिए राज्य सरकार ने नियम तय किए हैं। कोठारी इनमें से एक भी शर्त पूरी नहीं करते। उन्होंने छह माह तक 250 से ज्यादा नक्शों को स्वीकृति दी। सैकड़ों नोटिस जारी किए थे, लेकिन उनमें कार्रवाई नहीं की। इससे साफ है कि उनकी नियुक्ति अवैध धन कमाने के लिए की गई थी। इसमें उन्हें नियुक्त करने वाली पूर्व निगमायुक्त और नियुक्ति को छिपाने वाले स्मार्ट सिटी के सीईओ दिव्यांक सिंह दोनों शामिल हैं।
इसकी शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त संगठन ने इसमें कुछ लोगों के बयान दर्ज किए थे, जिसके बाद लोकायुक्त संगठन ने इस मामले में जांच प्रकरण दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
मामले में जांच प्रकरण दर्ज
भोपाल स्थित मुख्यालय में शिकायत की थी, वहीं से मामले में जांच प्रकरण दर्ज किया गया है। इसके आधार पर आगे जांच की जाएगी। सबूत मिले तो प्रकरण दर्ज किया जाएगा।
राजेश सहाय, एसपी लोकायुक्त
महिलाओं से अश्लील बातें करने का आरोप, काजी आरिफ अली की जिम्मेदारी समाप्त
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने युवक से करवाया खास वादा, दिया आवास
Katni में अवैध तंबाकू कारोबार पर कार्रवाई, विदेशी सिगरेट बरामद
ममता बनर्जी का बड़ा दावा: शांति के लिए BJP को सत्ता से बाहर करना होगा, एकजुटता का आह्वान
सिर्फ 5000 रुपये में ट्रिप, 5 हिल स्टेशन जो हैं ऑफबीट
विश्व में हनुमान मंदिरों की यात्रा, चमत्कारिक अनुभव
MI में कप्तानी का बदलाव, हार्दिक पाटीदार के बिना मैच
Rahul Gandhi ने सरकार को घेरा, सरकारी इमारतों में चीनी कैमरों पर चिंता
ममता बनर्जी का बड़ा बयान: जांच एजेंसी की कार्रवाई पर उठाए सवाल
वैश्विक अलर्ट, 23 देशों में नया कोरोना स्ट्रेन फैल चुका
छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद पर भारी सफलता, DGP बोले- अब खतरा नहीं
CMHO की बढ़ी मुश्किलें, फर्जी भुगतान का मामला उजागर
Mhow में आवारा कुत्ते का कहर, पांच लोगों को काटा; गांव में दहशत
IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की ओपनिंग स्ट्रेटेजी पर सवाल
विजय का मेगा प्लान: पुदुचेरी में फ्री बिजली और 25 लाख बीमा देने का वादा
अमेरिका के भारी हमलों के बावजूद ईरान की मजबूती बरकरार, क्या है राज?
पति-पत्नी के झगड़े में खतरनाक मोड़, बेटियों ने दिखाई बहादुरी
भारत का फार्मा निर्यात 28 अरब डॉलर पार, FY26 में मजबूत ग्रोथ
बंगाल में भाजपा का बड़ा दांव: सत्ता मिली तो ‘जिहाद’ मामलों पर कड़ा एक्शन