तमिलनाडु के शिवगंगा में दो सरकारी बसों में भीषण टक्कर, 11 लोगों की मौत
चेन्नई: तमिलनाडु के शिवगंगा जिले में रविवार को भीषण सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई और और 40 से अधिक लोग घायल हो गए. शिवगंगा जिले के एसपी शिव प्रसाद ने बताया कि यह हादसा तिरुपत्तूर के पास हुआ, जब दो सरकारी बसों में आमने-सामने से टक्कर हो गई. उन्होंने कहा कि इसमें 11 लोगों की मौत हो गई. उन्होंने बताया कि मृतकों में आठ महिलाएं, दो पुरुष और एक बच्चा शामिल है.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविवार शाम को शिवगंगा जिले के कुम्मनगुडी के पास दो सरकारी बसें आमने-सामने से टकरा गईं, 11 लोगों की मौत हो गई और 40 से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है. बताया जा रहा है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है.
अधिकारी ने बताया कि भीषण हादसे में दो बसें क्षतिग्रस्त हो गईं, बाद में आम लोगों की मदद से कई घायलों को वाहनों से बाहर निकाला गया. उन्होंने कहा कि एक बस तिरुप्पुर से कराईकुडी जा रही थी, जबकि दूसरी कराईकुडी से डिंडीगुल जिले की ओर जा रही थी. मौके पर पहुंची इमरजेंसी टीमों ने घायलों को पास के अस्पतालों में पहुंचाया.
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसे में 40 से अधिक यात्री घायल हुए हैं. सभी को इलाज के लिए सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. उन्होंने कहा कि यह आमने-सामने की टक्कर थी. कारण स्पष्ट नहीं है, हम इसकी जांच कर रहे हैं.
अधिकारियों ने बताया कि इस सड़क हादसे में ड्राइवर समेत 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. घायल यात्रियों को 108 एम्बुलेंस से बचाया गया और तिरुपत्तूर सरकारी अस्पताल और आस-पास के अस्पतालों में भेजा गया. लेकिन गंभीर रूप से घायल तीन लोगों की तिरुपत्तूर सरकारी अस्पताल में मौत हो गई, जिससे मरने वालों की संख्या 11 हो गई. इसके अलावा 40 से ज्यादा घायल यात्रियों का तिरुपत्तूर, मदुरै और कराईकुडी सरकारी अस्पतालों में इलाज चल रहा है. डॉक्टरों ने कहा है कि उनमें से कुछ की हालत नाजुक है.
अधिकारियों ने कहा कि हादसे की वजह से मौके पर ट्रैफिक बुरी तरह प्रभावित हुआ है. हादसे के बाद इलाके में ट्रैफिक जाम लग गया था, मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैफिक को डायवर्ट किया. तिरुपत्तूर पुलिस स्टेशन पुलिस ने हादसे के संबंध में केस दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है.
तेनकासी में दो बसों में हुई थी टक्कर
इससे पहले, 24 नवंबर को तमिलनाडु के तेनकासी जिले में दो बसों में आमने-सामने से टक्कर हो गई थी, जिसमें सात यात्रियों की मौत हो गई थी और 50 से अधिक अन्य घायल हुए थे. यह दुर्घटना मदुरै-कोल्लम राष्ट्रीय राजमार्ग पर कदयानल्लूर के पास से हुई थी, जब तेनकासी से कोविलपट्टी जा रही एक निजी बस और राजपलायम से तेनकासी जा रही एक अन्य बस टकरा गई थी. बताया गया था कि दो लेन वाले हिस्से पर ओवरटेक करने के प्रयास के कारण यह घातक दुर्घटना हुई थी. छह यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि एक अन्य ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था.
राज्य सरकार किसानों के हितों के लिए पूरी तरह सक्रिय
महंगाई (इंफ्लेशन) और GDP ग्रोथ पर विस्तार से चर्चा
अचानक आए झटकों से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग
जाम से निजात नहीं, चालान काटने पर ज्यादा ध्यान—उठे सवाल
पहाड़ों में सर्दी का कहर, केदारनाथ और यमुनोत्री धाम बर्फ़ से ढके
आजीविका के लिए प्रशिक्षण और वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है
युद्धविराम के बावजूद खाड़ी में तनाव जारी, UAE-कुवैत पर हमले और ईरान में विस्फोट
सीजफायर पर भारत की प्रतिक्रिया, अमेरिका-ईरान समझौते का किया स्वागत
कान में सरसों का तेल डालना: सुरक्षित या खतरनाक?
बिजली विभाग के कर्मियों के काम के बोझ को कम करना लक्ष्य
क्यों मनाया जाता है विश्व होम्योपैथी दिवस? जानें इसका इतिहास
मौसम बदलते ही डायबिटीज मरीजों पर बढ़ता खतरा, ऐसे रखें अपना ध्यान
पूछताछ में वॉर्नर ने स्वीकार की अपनी गलती
आईफोन और छह लाख रुपये नकद भी जब्त किए गए
डॉ. सुरेंद्र सिंह को सौंपी गई नई जिम्मेदारी
भारत और बांग्लादेश की कूटनीतिक वार्ता सक्रिय, डोभाल और खलीलुर रहमान की डिनर मीट में चर्चा की उम्मीद
ऑर्गेनिक बाजार में ताजी और बिना केमिकल वाली सब्जियां उपलब्ध
CM ममता बनर्जी का बयान: SIR पर केस जारी रहेगा, 91 लाख वोटरों के नाम हटना चिंता का विषय
पिच रिपोर्ट: बल्लेबाजों के लिए मददगार, हाई स्कोरिंग मैच की उम्मीद
मामले को गंभीरता से लेते हुए कोर्ट ने की कार्रवाई