धर्मांतरण पर बिगड़ा माहौल: बिलासपुर में दो समुदाय आमने-सामने, जमकर हुई मारपीट
बिलासपुर तोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत केवटपारा स्थित एक चर्च में रविवार सुबह उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब प्रार्थना सभा के दौरान धर्म परिवर्तन को लेकर विवाद खड़ा हो गया।
जानकारी के अनुसार, एक संगठन को सूचना मिली थी कि चर्च में गुपचुप तरीके से धर्मांतरण कराया जा रहा है। इसके बाद बड़ी संख्या में संगठन से जुड़े कार्यकर्ता चर्च पहुंचे और उन्होंने विरोध प्रदर्शन किया। मौके पर दोनों पक्षों के लोगों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई जो धीरे-धीरे धक्का-मुक्की और झड़प में बदल गई।
घटना की जानकारी मिलते ही तोरवा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए दोनों पक्षों को थाने बुलाया। विरोध करने वाले पक्ष का आरोप है कि चर्च में धर्म परिवर्तन का षड्यंत्र रचा जा रहा था और जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उन्हें धमकाया गया। वहीं, समुदाय के प्रतिनिधियों ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वे केवल अपनी नियमित प्रार्थना सभा कर रहे थे और उसी दौरान कुछ लोग जबरन अंदर घुसे और माहौल बिगाड़ने की कोशिश की।
दोषी के खिलाफ होगी कार्रवाई
स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया और दोनों पक्षों से लिखित शिकायतें भी प्राप्त की गईं। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि इस झड़प में एक युवक घायल हुआ है, जिसे मुंह में गंभीर चोटें आई हैं। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। बहरहाल पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
राशिफल 5 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
Kerala में माकपा में दरार, सुधाकरण ने सीएम Pinarayi Vijayan पर साधा निशाना
Mamata Banerjee का ‘दिल्ली टारगेट’ प्लान, क्या बदलेगी सियासी तस्वीर?
Katni में सर्च ऑपरेशन, नकली सोने के सिक्के और हथियार जब्त
BJP या कांग्रेस? राघव चड्ढा के अगले कदम पर बड़ी अटकलें
पावर कट अलर्ट: जालंधर के कई क्षेत्रों में 6 घंटे नहीं आएगी बिजली
सत्ता विरोधी लहर बनाम मोदी फैक्टर, बंगाल में BJP की राह
महतारी वंदन योजना की राशि पाने का आसान तरीका, e-KYC जरूरी
Manasa में 2 लाख की अफीम बरामद, एक तस्कर पकड़ा; दो फरार
अनूपपुर में 4 मंजिला इमारत गिरने से अफरा-तफरी, कई घायल होने की खबर
घर बैठे राशन कार्ड e-KYC, फोन से ऐसे करें पूरा प्रोसेस
महिलाओं से अश्लील बातें करने का आरोप, काजी आरिफ अली की जिम्मेदारी समाप्त
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने युवक से करवाया खास वादा, दिया आवास
Katni में अवैध तंबाकू कारोबार पर कार्रवाई, विदेशी सिगरेट बरामद
ममता बनर्जी का बड़ा दावा: शांति के लिए BJP को सत्ता से बाहर करना होगा, एकजुटता का आह्वान
सिर्फ 5000 रुपये में ट्रिप, 5 हिल स्टेशन जो हैं ऑफबीट
विश्व में हनुमान मंदिरों की यात्रा, चमत्कारिक अनुभव
MI में कप्तानी का बदलाव, हार्दिक पाटीदार के बिना मैच
Rahul Gandhi ने सरकार को घेरा, सरकारी इमारतों में चीनी कैमरों पर चिंता