थोक मात्रा में शराब बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर । पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के द्वारा जिले में नशे के व्यापारियों पर अंकुश लगाने चलाये जा रहे प्रहार अभियान के तहत लगातार कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती अर्चना झा एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोटा श्रीमति नुपूर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रशिक्षु. आईपीएस अजय कुमार के द्वारा टीम गठित कर थाना रतनपुर क्षेत्र के ग्राम कुऑजति में अरपा नदी किनारे जंगल में भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब बनाने की सूचना मिलने पर ग्राम कुऑजति के आसपास गाँव में मुखबिर तैनात किया गया था। उक्त मुखबिर सूचना पर ग्राम कुऑजति नंदी किनारे जंगल में कई बार प्रयास करने के पश्चात् आज अरपा नदी के किनारे बने टापू के जंगल में रेड कार्यवाही करने पर सफलता हाथ लगी। ग्राम बिल्लीबंद पोंड़ी थाना कोटा निवासी उमेंदा बाई धनवार के कब्जे से 105 लीटर कच्ची महुआ शराब व बंधन सिंह धनवार के कब्जे से 140 लीटर कच्ची महुआ शराब कुल 240 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 58000 रूपये को आरोपियों से को जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर उक्त आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। आरोपी थाना कोटा क्षेत्र के हैं जो थाना रतनपुर क्षेत्र में अरपा नंदी किनारे टापू जंगल में भारी मात्रा में शराब बनाकर शराब को रतनपुर व कोटा थाना क्षेत्र के गॉवों में सप्लाई करते थे। अरपा नदी रोज़ सुबह टायर ट्यूब से बनी राफ्ट से पार करके रतनपुर थाना क्षेत्र में शराब निर्माण करने आते थे आरोपीगण। रेड कार्यवाही में सफलता के लिये श्रीमान पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना रतनपुर टीम को बधाई दी गई। उक्त कार्यवाही में प्रशि.आईपीएस अजय कुमार थाना प्रभारी थाना रतनपुर, प्र.आर. सत्यप्रकाश यादव, विकास सेंगर, बलदेव सिंह, आर. अविनाश शर्मा, संजय खाण्डे, घनश्याम राठौर, अजय सोनी म.आर. अनिषा कश्यप का विशेष योगदान रहा।
खुशखबरी या झटका? पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा उलटफेर, जानें कहाँ मिल रहा सबसे सस्ता तेल
भगवान खुश, भक्त फिट...ये घास चमत्कारी, गणेश जी की प्रिय, सेहत के लिए वरदान
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की मेहनत को राज्य ने किया पहचान
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एयर इंडिया पर नियामक की बड़ी कार्रवाई, गड़बड़ी उजागर होने के बाद 1 करोड़ दंड
नगर निगम पर प्रदर्शन, बैरिकेडिंग के बीच कार्यकर्ताओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू
9 साल की उम्र में आत्मदाह की चेतावनी, सिस्टम पर सवाल