सेबी का बड़ा बयान: इंडसइंड बैंक में 'गंभीर उल्लंघनों' की जांच कर रहे हैं तुहिन पांडे
भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के चेयरमैन तुहिन कांत पांडेय ने आज संकेत दिया कि इंडसइंड बैंक मामले में नियामकीय जांच में सेबी यह देख रहा है कि इसमें किसी के द्वारा नियमों का ‘घोर उल्लंघन’ तो नहीं किया गया है। सेबी के चेयरमैन ने यह टिप्पणी ऐसे समय में की है जब निजी क्षेत्र का यह बैंक डेरिवेटिव लेखा मामलों और बैंक अधिकारियों द्वारा भेदिया कारोबार के आरोपों के घेरे में है।
उद्योग संगठन एसोचैम द्वारा दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में मीडिया से बात करते हुए पांडेय ने कहा, ‘इस मामले में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) को जो करना है वह कर रहा है और सेबी अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाले पहलुओं को देख रहा है।’ उन्होंने कहा, ‘सेबी इसकी पड़ताल कर रहा है कि किसी व्यक्ति ने नियमों का उल्लंघन तो नहीं किया है।
बुधवार को चौथी तिमाही के नतीजों के बाद विश्लेषक से बातचीत में इंडसइंड बैंक ने खुलासा किया था कि उसके बोर्ड को संदेह है कि ‘बैंक के कुछ कर्मचारियों द्वारा अकाउंटिंग और फाइनैंस रिपोर्टिंग में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए बैंक के खिलाफ धोखाधड़ी की गई होगी’। बैंक के बोर्ड ने कहा कि उसने नियामक प्राधिकरणों और अन्य जांच एजेंसियों को इसकी जानकारी देने सहित बैंक को अन्य आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।
डेरिवेटिव अकाउंटिंग मुद्दे पर इंडसइंड बैंक ने कहा कि वह भविष्य में इस तरह की चूक को रोकने के लिए आंतरिक नियंत्रण प्रक्रिया को सुदृढ़ बनाने के लिए उपाय कर रहा है। इस साल अप्रैल में सुमंत कठपालिया ने इंडसइंड बैंक के प्रबंध निदेशक और सीईओ के पद से इस्तीफा दे दिया था जबकि बैंक के डेरिवेटिव पोर्टफोलियो और अकाउंटिंग में विसंगतियों के बाद अरुण खुराना ने उप सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया था।
इंडसइंड बैंक के अधिकारियों ने जब खुले बाजार में शेयर बेचे थे तो उनके पास मूल्य को प्रभावित करने वाली अप्रकाशित संवेदनशील जानकारी होने की संभावना है। इसे देखते हुए भेदिया कारोबार की भी जांच की जा रही है। सूत्रों ने बताया कि नियामक ने इन अधिकारियों द्वारा बेचे गए शेयरों का ब्योरा भी मांगा था।
स्टॉक एक्सचेंजों से मिली जानकारी से पता चलता है कि मई 2023 और जून 2024 के बीच कठपालिया ने करीब 9.50 लाख शेयर 134 करोड़ रुपये में बेचे जबकि खुराना ने 5.50 लाख शेयर 82 करोड़ रुपये में बेचे। ये शेयर उन्हें ईसॉप्स के जरिये मिले थे। हालांकि सूत्रों ने कहा था कि अधिकारियों ने अपने शेयर बचेने से पहले अनुपालन टीम से पूर्व अनुमति ली होगी। इंडसइंड बैंक का शेयर 1.7 फीसदी बढ़कर 783.5 रुपये पर बंद हुआ।
इंडसइंड बैंक को जनवरी-मार्च तिमाही में 2,329 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ। उच्च प्रावधान और डेरिवेटिव तथा माइक्रोफाइनैंस खंड में लेखा विसंगतियों के कारण बैंक को इतना घाटा उठाना पड़ा।
राशिफल 7 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कसनिया में 33/11 केवी नवनिर्मित विद्युत उपकेंद्र प्रारंभ
ई-ऑफिस में फाईल बढ़ाते समय सभी नियमों एवं स्पष्ट अभिमत के साथ हो प्रस्तुतिकरण : प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा
काशी की पावन धरा पर हुआ उज्जैनी के शौर्य का सूर्योदय
एनएसजी भारत का अभेद्य कवच, इनसे हैं हम हर हाल में सुरक्षित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जल जीवन मिशन से ढिटोरी की महिलाओं के जीवन में आई नई मुस्कान
छत्तीसगढ़ बनेगा मखाना हब : कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने लिंगाडीह में मखाना सेंटर का किया अवलोकन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से नव नियुक्त सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया "गीता भारती" का विमोचन
स्वस्थ बेटियां, सक्षम बेटियां: छत्तीसगढ़ में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ
नक्सलवाद का अंधेरा छोड़ शर्मिला ने थामी स्वावलंबन की सुई
स्वस्थ जीवन का आधार है इन्द्रियों पर नियंत्रण: राज्यपाल पटेल
ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण में आधुनिक तकनीक का अधिक से अधिक करें उपयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शादी की खुशियाँ मातम में बदलीं: इंदौर में लिफ्ट हादसा, कई महिलाएं घायल
CM योगी बोले—पत्रकारिता जनविश्वास का प्रतीक, जिम्मेदारी निभाएं पत्रकार
घबराकर गैस बुकिंग या स्टॉक करने कि जरुरत नहीं, मध्यप्रदेश में ऑयल कंपनियों द्वारा ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति जारी
केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर प्रियंका गांधी ने उठाए सवाल
‘ऐसा शासन दोबारा नहीं झेलना पड़ेगा’, जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर बड़ा बयान