मंगलवार का राशिफल
युगाब्ध-5127, विक्रम संवत 2083, राष्ट्रीय शक संवत-1948, सूर्योदय 06.18, सूर्यास्त 06.30, ऋतु – ग्रीष्म
वैशाख कृष्ण पक्ष द्वादशी, मंगलवार, 14 अप्रैल 2026 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल।
मेष राशि :– कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। नवीन जिम्मेदारी बढ़ने के आसार रहेंगे। यात्रा शुभ रहेगी। अपने काम को प्राथमिकता से करें। शुभांक-3-7-9
वृष राशि :- मांगलिक कार्योंक्रमों का आयोजन होगा। आर्थिक हित के काम को साधने में मदद मिल जाएगी। कारोबारी काम में बाधा उभरने से मानसिक अशांति बनी रहेगी। यात्रा का दूरगामी परिणाम मिल जाएगा। सुविधा और समन्वय बना रहने से कामकाज में प्रगति बन जाएगी। यात्रा शुभ रहेगी। शुभांक-3-4-6
मिथुन राशि :- स्वास्थ्य लाभ में समय और धन व्यय होगा। लेन-देन में अस्पष्टता ठीक नहीं। मध्याह्न पूर्व समय आपके पक्ष का बना रहेगा। कारोबारी काम में प्रगति बनती रहेगी। लेन-देन में आ रही बाधा दूर करने का प्रयास होंगे। परिश्रम से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। शुभांक-3-6-9
कर्क राशि :- पर-प्रपंच में ना पड़कर अपने काम पर ध्यान दीजिए। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। आलस्य का त्याग करें। कारोबारी काम में नवीन तालमेल बन जाएगा। यार-दोस्तों के साथ किए जा रहे काम में लाभ मिल जाएगा। पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। शुभांक-5-8-9
सिंह राशि :- कार्यक्षेत्र में संतोषजनक सफलता मिलेगी। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। पत्नी व संतान पक्ष से थोड़ी चिंता रहेगी। शिक्षा में आशानुकूल कार्य होने में संदेह है। व्यापार व व्यवसाय में स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। मित्रों से सावधान रहें तो ज्यादा उत्तम है। शुभांक-3-5-7
कन्या राशि :– पठन-पाठन में स्थिति कमजोर रहेगी। खान-पान में सावधानी रखें। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। मान-सम्मान में वृद्घि होगी। अच्छे कार्य के लिए रास्ते बना लेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। निष्ठा से किया गया कार्य पराक्रम व आत्मविश्वास बढ़ाने वाला होगा। शुभांक-3-4-8
तुला राशि :- शारीरिक सुख के लिए व्यसनों का त्याग करें। संतान पक्ष की समस्या समाप्त होगी। खान-पान में सावधानी रखें। व्यापार में प्रगति होगी। अधीनस्थ लोगों से कम सहयोग मिलेगा। भ्रातृपक्ष में विरोध होने की संभावना है। शिक्षा में आशानुकूल कार्य होने में संदेह है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। शुभांक-3-5-8
वृश्चिक राशि :- जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। व्यापार व नौकरी में स्थिति अच्छी रहेगी। आलस्य का त्याग करें। पुरुषार्थ का सहारा लें। कार्यसिद्घि होने में देर नहीं लगेगी। आर्थिक लाभ उत्तम रहेगा। शैक्षणिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। किसी मांगलिक कार्य पर वार्ता होगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। शुभांक-4-6-9
धनु राशि :– मध्याह्न पूर्व समय आपके पक्ष का बना रहेगा। कारोबारी काम में प्रगति बनती रहेगी। लेन-देन में आ रही बाधा दूर करने का प्रयास होंगे। धार्मिक कार्य में समय और धन व्यय होगा। अपना काम दूसरों के सहयोग से पूरा होगा। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। शुभांक-6-7-9
मकर राशि :- समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। अपने हितैषी समझे जाने वाले ही पीठ पीछे नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। परिवारजन का सहयोग व समन्वय काम को बनाना आसान करेगा। कारोबारी काम में नवीन तालमेल और समन्वय बन जाएगा। शत्रुपक्ष से सावधान रहें। शुभांक-5-7-9
कुम्भ राशि :- हित के काम में आ रही बाधा मध्याह्न पश्चात दूर हो जाएगी। अपने काम आसानी से बनते चले जाएंगे। साथ ही आगे के लिए रास्ता भी बन जाएगा। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। दोस्तों के साथ साझे में किए जा रहे काम में लाभ मिल जाएगा। पूंजी निवेश सोच-समझकर करें। शुभांक-3-5-7
मीन राशि :- व्यर्थ प्रपंच में समय नहीं गंवाकर अपने काम पर ध्यान दीजिए। कहीं रुका हुआ पैसा वसूलने में मदद मिल जाएगी। कार्यक्षेत्र में आगे बढऩे में रुकावट का एहसास होगा। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। शुभकार्यों में अड़चनें और परिवार के बुजुर्ग-जनों से मतभेद रहेगा। शुभांक-2-4-6
खौफनाक साजिश का खुलासा — पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को तलवार से काटा, इलाके में सनसनी
बोर्ड रिजल्ट अपडेट: 10वीं और 12वीं के परिणाम इस दिन होंगे जारी, जानें आसान तरीका
134 दिन बाद खुला कार्तिक स्वामी मंदिर — पंजाब-हरियाणा से पहुंचे सैकड़ों भक्त, आस्था का दिखा बड़ा नजारा
योगी सरकार का ऐलान — विरोध के बाद वेतन वृद्धि, जानें नया न्यूनतम सैलरी स्ट्रक्चर
आंबेडकर जयंती पर सियासी हलचल तेज — Bahujan Samaj Party ने दिखाया दम, BJP और SP ने भी बढ़ाई गतिविधियां
अवैध खनन रोकने में नाकामी पर सवाल — सुप्रीम कोर्ट ने Madhya Pradesh सरकार को लगाई फटकार
आंबेडकर जयंती पर Narendra Modi ने किया नमन — कहा, उनके विचारों से बनेगा न्यायपूर्ण समाज
क्यूबा के राष्ट्रपति Miguel Díaz-Canel बोले — सैन्य दखल या सत्ता परिवर्तन की कोशिश पर देंगे जवाब, ट्रंप को सीधा संदेश
MP में शिक्षकों पर बड़ा खतरा — 1.5 लाख से ज्यादा की पात्रता दांव पर, सरकार करेगी पुनर्विचार
सुरक्षा कर्मियों ने भीड़ को काबू करने की कोशिश की
बिहार की राजनीति में बड़ा दिन — आज होगा नए मुख्यमंत्री का नाम तय, कल बनेगी सरकार
बातचीत बेनतीजा, Middle East बना फिर से जंग का मैदान
बेटी के साथ समय बिताने को बताया खास पल
सोशल मीडिया पर साझा की गई भावनात्मक यादें
बड़ा विकास कदम! पीएम Narendra Modi का दौरा Dehradun में — दून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का होगा शुभारंभ
महाकाल की भस्म आरती में सितारों की मौजूदगी — Milind Soman और Nitish Rana पत्नी संग पहुंचे
‘टोस्टर’ जैसी अनोखी कहानी वाली फिल्म भी होगी रिलीज
MP BJP कोर ग्रुप की अहम बैठक — Uniform Civil Code और महिला आरक्षण बिल पर होगी चर्चा
बिहार में सियासी भूचाल! Nitish Kumar आज देंगे इस्तीफा, शाम को नए मुख्यमंत्री की घोषणा