तृप्ति डिमरी ने मुंबई में खरीदा अपना आलीशान घर
संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी 'एनिमल' में तृप्ति डिमरी ने रणबीर कपूर के साथ महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, जिसके बाद उनकी लोकप्रियता में बड़ा उछाल आया। वे रातोंरात लोकप्रियता के आसमान पर पहुंच गईं, जिसके बाद उन्हें नेशनल क्रश का भी टैग मिला। 'एनिमल' के बाद अब तृप्ति के हाथ में कई शानदार परियोजनाएं हैं। इन दिनों अभिनेत्री अपनी सफलता का जश्न मना रही हैं और अब उन्होंने मुंबई में अपना सपनों का घर खरीद लिया है।
इतने करोड़ रुपये में हुआ सौदा
रिपोर्ट्स के अनुसार, तृप्ति ने मुंबई के बांद्रा पश्चिम इलाके में कार्टर रोड पर एक ग्राउंड प्लस दो मंजिला बंगला खरीदा है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि इस आलीशान संपत्ति की कीमत 14 करोड़ रुपये है। दस्तावेजों के अनुसार, इस सौदे पर 70 लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी चुकाई गई है। बंगले के कुल क्षेत्रफल में 2,226 वर्ग फीट का भूमि क्षेत्र और 2,194 वर्ग फीट का निर्मित क्षेत्र शामिल है, जिसके लिए 3 जून, 2024 को लेनदेन किया गया था।
कई सितारों का बांद्रा में घर
अब तृप्ति भी मुंबई के बांद्रा उपनगर में अपने लिए एक आलीशान घर खरीद चुकी हैं। उपनगर में कई बॉलीवुड हस्तियों का घर है। तृप्ति का घर कार्टर रोड के पास स्थित है, जो एक पॉश इलाका है, जहां शाहरुख खान, सलमान खान , रेखा जैसे बॉलीवुड सितारे रहते हैं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी इसी इलाके में रहते हैं। ऐसे में अब अभिनेत्री अपने सह-कलाकार रणबीर कपूर की एक तरह से पड़ोसी भी बन चुकी हैं। अब प्रशंसक उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं।
तृप्ति की आने वाली फिल्में
वहीं बात करें अभिनेत्री की आने वाली फिल्मों के बारे में तो वे जल्द ही राजकुमार राव के साथ 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' में नजर आएंगी। इसके साथ ही वे फिलहाल कार्तिक आर्यन और विद्या बालन के साथ 'भूल भुलैया 3' की शूटिंग कर रही हैं। इसके अलावा उनके पास विक्की कौशल और एमी विर्क के साथ करण जौहर की 'बैड न्यूज' और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ 'धड़क 2' भी है।
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा
निर्माणाधीन मेट्रो साइट पर बड़ा हादसा, कई गाड़ियां चपेट में
वंदे मातरम विवाद गरमाया: उज्जैन इमाम बोले– ‘हिंदू और गैर-हिंदू स्कूलों से लें विदाई’
बाजार में प्रतिस्पर्धा को बढ़ाने के लिए क्या है सेबी की तैयारी, पांडे बोले अनुपालन का बोझ करना होगा कम
मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में छात्रा की मौत पर बवाल, पुलिस से छात्रों की झड़प