ट्रंप का बड़ा प्रोजेक्ट विवादों में, लिंकन पूल की हालत बिगड़ी
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का राजधानी वॉशिंगटन डीसी को खूबसूरत बनाने का प्रोजेक्ट फिलहाल मुश्किलों में घिरता नजर आ रहा है। करोड़ों डॉलर खर्च कर रेनोवेट किए गए ऐतिहासिक 'लिंकन मेमोरियल रिफ्लेक्टिंग पूल' में एक नई और शर्मनाक गड़बड़ी सामने आई है। पूल के तल (बॉटम) पर की गई बेहद महंगी नीली कोटिंग अब कई जगहों से उखड़कर पानी में तैरती दिखाई दे रही है, जिससे इस काम की क्वालिटी पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
पानी में तैरने लगी नीली कोटिंग
गुरुवार को नेशनल मॉल में मौजूद इस ऐतिहासिक पूल के अंदर नीले रंग की एक परत पानी के ऊपर तैरती देखी गई। यह अभी साफ नहीं है कि यह पेंट है या कोई केमिकल सीलेंट, लेकिन तस्वीरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया और अमेरिकी मीडिया में इस प्रोजेक्ट में बड़े पैमाने पर हुए भ्रष्टाचार को लेकर बहस छिड़ गई है।
1.47 करोड़ डॉलर का प्रोजेक्ट और लगातार विफलता
बेहद प्रतिष्ठित इस पूल को नए सिरे से संवारने का आदेश अप्रैल में दिया गया था। शुरुआत में इस प्रोजेक्ट की लागत 18 लाख डॉलर बताई गई थी, लेकिन बाद में यह बढ़कर लगभग 1.47 करोड़ डॉलर (करीब 1.32 अरब रुपये) तक पहुंच गई। कॉन्ट्रैक्ट के तहत पूल को खाली करके उसके तल को अमेरिकी झंडे के नीले रंग से रंगा गया था। लेकिन काम पूरा होने के कुछ ही दिनों बाद पहले तो पूल के पानी में हरी काई जमने लगी और अब यह महंगी कोटिंग भी उखड़ने लगी है।
विशेषज्ञों और कंपनी का क्या है कहना?
रेनोवेशन का काम करने वाली कंपनी 'अटलांटिक इंडस्ट्रियल कोटिंग' के मालिक एडी वुड ने सफाई में कहा कि सिर्फ तस्वीरों के आधार पर समस्या बताना मुश्किल है, लेकिन मेंटेनेंस के दौरान इसे ठीक कर दिया जाएगा। दूसरी तरफ, पूल इंफ्रास्ट्रक्चर विशेषज्ञ टिम आउरहान का कहना है कि सतह की खराब तैयारी, गलत तरीके से कोटिंग करने या मौसम के असर के कारण ऐसा हो सकता है। अगर यह बड़े पैमाने पर उखड़ रहा है, तो यह बेहद चिंताजनक है।
ओबामा बनाम ट्रंप: 100 साल पुराने पूल का इतिहास
लगभग 100 साल पुराना यह रिफ्लेक्टिंग पूल लंबे समय से पानी रिसने और काई जमने की समस्या से जूझ रहा है। इससे पहले 2012 में तत्कालीन प्रशासन ने भी करीब 3.4 करोड़ डॉलर खर्च कर 18 महीने तक इसका रेनोवेशन कराया था, लेकिन कुछ समय बाद वहां गंदा पानी और गंदगी मिलने से वह प्रोजेक्ट भी नाकाम रहा था। वर्तमान प्रशासन ने पिछले काम को नाकाम बताते हुए ही इस साल दोबारा रेनोवेशन शुरू कराया था।
तकनीक भी फेल, प्रशासन के लिए शर्मिंदगी
पूल के पानी को साफ रखने के लिए हाल ही में प्रशासन ने हाइड्रोजन पेरॉक्साइड और एडवांस्ड 'नैनोबबलर टेक्नोलॉजी' का भी इस्तेमाल किया था, लेकिन इसके बावजूद गुरुवार को पूल का पानी कई जगहों पर हरा ही नजर आया। कोटिंग उखड़ने और काई की इस नई समस्या ने प्रशासन को बैकफुट पर ला दिया है और इसे जनता के टैक्स के पैसों की बर्बादी के रूप में देखा जा रहा है।
राशिफल 14 सितम्बर 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
रायगढ़ के रामलीला मैदान में 14 से 23 सितंबर तक सजेगा चक्रधर समारोह का भव्य मंच
कठिनाईयों और संघर्ष के बावजूद अपनी पहचान और गौरव को बनायें रखने वाले सिंधी समाज पर सभी को गर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की गूंज, देश-दुनिया के सामने खुली पर्यटन संभावनाओं की नई राह
सेवा संकल्प अभियान 2026: हुनर को मिल रही नई उड़ान’
पूरे क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं से कवर करें, शत-प्रतिशत टीकाकरण एवं गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन एवं एएनसी जांच सुनिश्चित हो: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
"हम सब बराबर, बराबर हमारे अधिकार" के ध्येय वाक्य को चरितार्थ कर रहा है मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लगातार दो वर्ष देश में सर्वाधिक रिकवरी दर, यह किसानों की मेहनत का परिणाम है - उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई को मिशन के रूप में लेकर कार्य करें-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
केन बेतवा लिंक परियोजना के क्रियान्वयन से बुंदेलखंड क्षेत्र में आयेगी खुशहाली : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रदेश की लाडली बहना लाभ लेने वाली नहीं, अब बन रही है लाभ कमाने वाली: मुख्यमंत्री डॉ यादव
नेशनल लोक अदालत में लगभग 577584 मामले निराकृत
नए रंग विकल्पों के साथ सुजुकी जिक्सर रेंज लॉन्च
एसयूवी एलिवेट को नए अवतार में पेश करने की तैयारी