नेतन्याहू की अमेरिका यात्रा में ईरान के खिलाफ रणनीति, ट्रंप ने दी चेतावनी
हाल ही में अमेरिका यात्रा पर गए नेतन्याहू ने मध्य पूर्व में अपनी बढ़त बनाने के लिए व्हाइट हाउस में ईरान को पीटने का प्लान बना रहे थे. लेकिन उन्हें क्या पता था अली खामनेई तेहरान में बैठकर ही अपनी ताकत पूरी दुनिया में बढ़ाने में लगे है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बार-बार ईरान को धमकी दे रहे हैं कि वह प्राक्सी गुटों को समर्थन देना बंद करे नहीं तो उसके इसके बुरे परिणाम भुगतने होंगे.
अमेरिका की इन धमकियों से ईरान डरने वाला कहा है, उसने अपने एक्सिस ऑफ रेसिस्टेंस में एक और मिलिशिया ग्रुप जोड़ लिया है. सीरिया में एक नया ईरान समर्थित आतंकवादी समूह ‘उली अल-बास’ उभरा है, जो अमेरिका और उसके क्षेत्रीय सहयोगियों के खिलाफ खड़ा किया गया है. इसका आधिकारिक नाम ‘सीरिया में इस्लामिक प्रतिरोध मोर्चा – उली अल-बास’ है और यह खुद को ईरान की व्यापक प्रतिरोध धुरी के साथ जुड़ा हुआ बताता है.
सीरिया में फिर बढ़ेगी ईरान की ताकत
ये समूह भी ईरान समर्थित राजनीतिक और सैन्य अभिनेताओं का गठबंधन है, जैसे गाजा में हमास, यमन में हूती और लेबनान में हिजबुल्लाह है. सीरिया में असद के तख्तापलट के बाद सीरिया में ईरान की पकड़ कमजोर हो गई थी. ऐसे समय में नए संगठन का उभरना इस बात का संकेत है कि ईरान मुश्किल समय में भी अपने एक्सिस को बढ़ाने में लगा है. खबरों के मुताबिक ये संगठन सीरिया की मौजूदा सुन्नी सरकार का समर्थन नहीं करता है.
इजराइल की बढ़ गई चिंता
सीरिया में एक और ईरान समर्थित गुट की स्थापना ने इजराइल की चिंता बढ़ा दी है. इजराइल को डर है कि ये समूह हिजबुल्लाह और हूती की तरह उसके ऊपर हमले कर सकता है. पहले ही इजराइल हूती, हमास और हिजबुल्लाह से लोहा ले रहा है, ऐसे में एक संगठन के साथ मोर्चा खोलना उसके लिए नुकसानदायक हो सकता है.
राशिफल 14 सितम्बर 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
रायगढ़ के रामलीला मैदान में 14 से 23 सितंबर तक सजेगा चक्रधर समारोह का भव्य मंच
कठिनाईयों और संघर्ष के बावजूद अपनी पहचान और गौरव को बनायें रखने वाले सिंधी समाज पर सभी को गर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की गूंज, देश-दुनिया के सामने खुली पर्यटन संभावनाओं की नई राह
सेवा संकल्प अभियान 2026: हुनर को मिल रही नई उड़ान’
पूरे क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं से कवर करें, शत-प्रतिशत टीकाकरण एवं गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन एवं एएनसी जांच सुनिश्चित हो: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
"हम सब बराबर, बराबर हमारे अधिकार" के ध्येय वाक्य को चरितार्थ कर रहा है मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लगातार दो वर्ष देश में सर्वाधिक रिकवरी दर, यह किसानों की मेहनत का परिणाम है - उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई को मिशन के रूप में लेकर कार्य करें-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
केन बेतवा लिंक परियोजना के क्रियान्वयन से बुंदेलखंड क्षेत्र में आयेगी खुशहाली : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रदेश की लाडली बहना लाभ लेने वाली नहीं, अब बन रही है लाभ कमाने वाली: मुख्यमंत्री डॉ यादव
नेशनल लोक अदालत में लगभग 577584 मामले निराकृत
नए रंग विकल्पों के साथ सुजुकी जिक्सर रेंज लॉन्च
एसयूवी एलिवेट को नए अवतार में पेश करने की तैयारी