भोपाल में रैली को देखते हुए ट्रैफिक डायवर्जन, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के जंबूरी मैदान में 11 जनवरी को किसान सम्मेलन आयोजित होने जा रहा है. इस सम्मेलन में सीएम डॉ मोहन यादव कृषि कल्याण वर्ष 2026 की औपचारिक शुरुआत करेंगे. हजारों की संख्या में किसानों के भोपाल पहुंचने की उम्मीद है. इसके साथ ही बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर रैली निकालेंगे. इस वजह से शहर के कई रूट्स ट्रैफिक दबाव रहेगा. भारी ट्रैफिक दबाव वाले रास्ते से गुजरने से आपको बचना होगा।
इन रूट्स पर रहेगा ट्रैफिक का दबाव
ट्रैक्टर रैली के चलते सुबह से ही बोर्ड ऑफिस चौराहा, गोविंदपुरा टर्निंग, अन्ना नगर, सद्भावना चौराहा, महात्मा गांधी चौराहा, सेंट जेवियर स्कूल, अवधपुरी तिराहा, पटेल नगर बायपास, पिपलानी-अयोध्या नगर क्षेत्र में बड़ी संख्या में वाहन पहुंचेंगे. इस रूट पर यात्रा करने से लोगों को बचना होगा. भारी ट्रैफ़िक दबाव के चलते वैकल्पिक रूट भी तैयार किए गए हैं. रैली के चलते भारी वाहनों पर रोक रहेगी. शहर की ओर आने वाले भारी वाहनों को सुबह 7:30 बजे से ही विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, आष्टा, ब्यावरा, बैरसिया आदि बॉर्डर से डायवर्ट किया जाएगा।
आवाजाही के लिए वैकल्पिक मार्ग किए तैयार
बड़ी संख्या में किसानों और ट्रैक्टर के आने के चलते ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा. सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक रूट डायवर्ट रहेगा. वैकल्पिक मार्ग आवाजाही के लिए तैयार किए गए हैं. अवधपुरी, पिपलानी, अयोध्या नगर, गोविंदपुरा, हबीबगंज अंडर ब्रिज, 10 नंबर मार्केट रूट पर वैकल्पिक व्यवस्था लागू रहेगी. जिससे लोग शहर के भीतर आसानी से आवाजाही कर सकें।
परीक्षार्थियों को जाने की रहेगी अनुमति
प्रतियोगी परीक्षाएं रविवार को होने पर परीक्षार्थियों को छूट रहेगी. रायसेन रोड और कोकता बायपास की ओर जाने वाले परीक्षार्थियों को जाने की अनुमति होगी. पिपलानी चौराहे से पटेल नगर चौराहे तक बिना रोक-टोक छात्रों को जाने की अनुमति होगी।
नक्सलवाद का अंधेरा छोड़ शर्मिला ने थामी स्वावलंबन की सुई
स्वस्थ जीवन का आधार है इन्द्रियों पर नियंत्रण: राज्यपाल पटेल
ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण में आधुनिक तकनीक का अधिक से अधिक करें उपयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शादी की खुशियाँ मातम में बदलीं: इंदौर में लिफ्ट हादसा, कई महिलाएं घायल
CM योगी बोले—पत्रकारिता जनविश्वास का प्रतीक, जिम्मेदारी निभाएं पत्रकार
घबराकर गैस बुकिंग या स्टॉक करने कि जरुरत नहीं, मध्यप्रदेश में ऑयल कंपनियों द्वारा ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति जारी
केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर प्रियंका गांधी ने उठाए सवाल
‘ऐसा शासन दोबारा नहीं झेलना पड़ेगा’, जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर बड़ा बयान
NSG कमांडोज का दमदार प्रदर्शन, भोपाल में ‘पराक्रम’ शो ने बढ़ाया जोश
गांधी सागर डैम में मत्स्याखेट का ठेका निरस्त मछुआरों की मांग एग्रीमेंट पर कार्य शुरू किया जाए
राहुल गांधी बोले, LPG संकट में PM मोदी नाकाम, कोविड काल जैसी परेशानी दोहराई जा रही
व्यवस्था पर सवाल: सूखी लकड़ी न मिलने पर बेटी का दाह संस्कार डीजल और टायर से
ट्रॉफी और मेडल पर चोरों की नजर, कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग का बंगला बना निशाना
चेन्नई में विजय का चुनावी दौरा रद्द, TVK प्रमुख ने समय और सुरक्षा पाबंदियों का हवाला दिया
अमित शाह का बड़ा बयान—एनडीए सत्ता में आई तो गोल्ड स्मगलिंग आरोपियों को 2 महीने में जेल
बंगाल में चुनावी जंग तेज, BJP-टीएमसी का हेट स्पीच विवाद अब EC तक
संसद का दृश्य भावुक: 19 सांसदों की शपथ, व्हीलचेयर पर नजर आए शरद पवार
पुलिस जांच में जुटी, हैवान मालिक के खिलाफ कार्रवाई तय
छत्तीसगढ़ सरकार जल्द जारी करेगी आदेश, अरुण देव गौतम को मिलेगा पदभार
सुरक्षा में बड़ी चूक! विधानसभा परिसर में हंगामा, स्पीकर की गाड़ी पर स्याही फेंकी