लंबे वीकेंड पर हिमाचल पहुंच रहे पर्यटक, होटल कारोबारियों के चेहरे खिले
शिमला । हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में इनदिनों पर्यटकों की आमद में तेजी से वृद्धि हुई है। खासकर लबें वीकेंड के दौरान, जब लोग अपनी छुट्टियों का आनंद लेने के लिए पहाड़ों का रुख कर रहे हैं। शिमला का मौसम इस समय बेहद आकर्षक बना हुआ है, जहां एक ओर मैदानी इलाकों में धुंध की चादर छाई हुई है, वहीं शिमला में दिनभर साफ मौसम और हल्की ठंडक पर्यटकों को लुभा रही है।
शिमला के अलावा, मनाली, कुल्लू, अटल टनल, डलहौजी और कसौली जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों पर भी धूप खिली हुई है, इसकारण पर्यटकों की भारी भीड़ देखी जा रही है। हिमाचल के विभिन्न हिस्सों में घूमने के लिए पंजाब, हरियाणा, दिल्ली एनसीआर और चंडीगढ़ से बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।
पर्यटन कारोबारियों के अनुसार आने वाले दिनों में पर्यटकों की आमद में बढ़ोतरी होगी। लंबे वीकेंड के दौरान पर्यटकों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है, और वीकेंड के साथ-साथ छुट्टियों का मौसम भी सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। कारोबारी ने बताया कि सैलानी अब एडवांस बुकिंग के लिए भी कॉल कर रहे हैं और दिसंबर के अंत तक पर्यटकों की संख्या में और इजाफा होने की उम्मीद है। इसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) भी अपने होटलों में आकर्षक डिस्काउंट ऑफर दे रहा है। 1 नवंबर से शुरू हुए डिस्काउंट ऑफर में 40 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है, जो 20 दिसंबर तक जारी रहेगा।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (19 फ़रवरी 2026)
रोमांच और प्रकृति का संगम शिशुपाल पर्वत बना छत्तीसगढ़ का नया एडवेंचर हब
कोण्डागांव में घर-घर बन रहा आभा आईडी
मछली पालन से बदली जिंदगी: लिखमनिया बाई को 10 माह में एक लाख रुपये का शुद्ध लाभ
ऐतिहासिक होगा वर्ष 2026-27 का बजट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बेमेतरा में श्रमिक जनसंवाद सम्मेलन आयोजित
पीएम आवास योजना से साकार हुआ सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन का सपना
रायगढ़ के खनन प्रभावित क्षेत्रों में सड़क नेटवर्क से विकास को गति
शिक्षा को जीवन के अनुभवों से जोड़ते हुए समयानुकूल बनाना आवश्यक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भारत के प्रशिक्षित दंत चिकित्सक दंत वैश्विक अवसरों का लाभ उठाने के लिए तैयार: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिये लगातार हो रहे हैं सड़क सुरक्षा प्रबंधन कोर्स
समृद्ध, सुखद और सम्पन्न मध्यप्रदेश के सपने को पूरा करेगा बजट 2026-27 : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
किसान कल्याण वर्ष में पशुपालन और दूध उत्पादन से बढ़ाएंगे किसानों की आय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
नई दिल्ली में सांस्कृतिक रंगों से सजा अम्बेडकर कॉलेज का वार्षिकोत्सव
मध्य प्रदेश में वित्तीय वर्ष 2026–27 के लिए 438317 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान
कांग्रेस में फिर बयानबाजी, अय्यर ने साधा निशाना
यूरोपियन लीगल गेटवे ऑफिस की शुरुआत, जयशंकर ने बताया ऐतिहासिक
पाकिस्तान सुपर-8 में पहुंचा, नामीबिया को 102 रन से हराया; उस्मान तारिक को चार विकेट
बारिश से बदलेगा मौसम, वीकेंड पर बढ़ेगी ठंडक
पाकिस्तान टीम में सबकुछ ठीक नहीं? क्या कोच हेसन और आगा में हुई कहासुनी; गुस्से में फेंकी बोतल