पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल उतरे फील्ड पर
रायपुर : प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने सरगुजा प्रवास के दौरान अंबिकापुर शहर में विभिन्न निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर बेहतर और गुणवत्तापूर्ण कार्य के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनता की सुविधा के लिए निरंतर कार्य कर रही है और सभी विकास कार्यों को समयसीमा में पूर्ण करना प्राथमिकता है।
मंत्री अग्रवाल ने अपने निरीक्षण की शुरुआत स्वच्छता चेतना पार्क से की। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए अधिकारियों से कहा कि इस पार्क को शहरवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनाया जाए। उन्होंने कहा कि यह पार्क न केवल स्वच्छता का संदेश देगा बल्कि पर्यटन की दृष्टि से भी लोगों को जोड़ने का माध्यम बनेगा।
इसके बाद मंत्री अग्रवाल मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर पहुंचे, जहां उन्होंने सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता जांची। उन्होंने कहा कि अस्पताल आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को बिना किसी परेशानी के आवागमन की सुविधा मिलनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़क को मजबूत और टिकाऊ बनाया जाए तथा कार्य की गति में तेजी लाई जाए।
निरीक्षण के दौरान मंत्री अग्रवाल ने नगर निगम के नए प्रशासनिक भवन निर्माण स्थल का दौरा किया। उन्होंने अधिकारियों और इंजीनियरों से कहा कि भवन निर्माण कार्य तय समय-सीमा में पूर्ण करें ताकि नगर निगम की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और दक्षता बढ़ सके। नगर के विकास कार्यों की श्रृंखला में मंत्री अग्रवाल ने नेहरू वार्ड क्रमांक 25 सत्तीपारा की सड़कों के डामरीकरण कार्य का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि शहर के सभी वार्डों की सड़कों को गुणवत्तापूर्ण डामरीकरण से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि नागरिकों को सुगम आवाजाही की सुविधा मिले। उन्होंने अधिकारियों से शहर की सकरी गलियों का सर्वे कर वहां भी डामरीकरण सुनिश्चित करने को कहा।
मंत्री अग्रवाल ने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता उनका प्राथमिक लक्ष्य है। उन्होंने अधिकारियों को चेताया कि किसी भी कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त डी. एन. कश्यप सहित निगम अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में मंत्री अग्रवाल ने कहा, ‘‘स्वच्छ, सुंदर और आधुनिक अंबिकापुर के निर्माण का लक्ष्य हमारी संयुक्त जिम्मेदारी है।”
राजनीति का नया मोड़: तमिलनाडु में DMK-कांग्रेस गठबंधन पर उठ रहे सवाल, मोदी और राहुल की भूमिका चर्चा में
खेल प्रशासन में सुधार के लिए उठाया गया सख्त कदम
जिम्मेदार जनप्रतिनिधि और जिम्मेदार अधिकारी हो गए मौन भागीरथपुरा जैसी दूषित पानी से घटी घटना का इंतजार हो रहा है रामपुरा में
राजनीतिक विवाद बढ़ा: BJP ने खरगे के बयान पर कार्रवाई की मांग की, माफी पर जोर
US‑Iran Ceasefire के बीच फारस की खाड़ी में भारतीय जहाजों की स्थिति पर नजर
हालात काबू में करने के लिए पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज
खुशखबरी किसानों के लिए: मध्य प्रदेश में फसल ऋण की नई नीति लागू, दो बार की जगह केवल एक बार भुगतान
समय रैना ने इंटरव्यू में बताया शो के पीछे की पूरी कहानी
मध्य प्रदेश में बदलाव: दिवाली तक नए UCC की तैयारी में जुटा गृह विभाग
गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में दिख रही कमी
मुस्लिम वोट बैंक पर टकराव: असम और केरल में सियासी समीकरण बदल रहे हैं
सड़क सुरक्षा संकट: इंदौर में लगातार बढ़ते हादसे, 41 लोगों की गई जान
अवैध खनन रोकने पहुंचे वन रक्षक को माफिया ने बेरहमी से कुचला
मध्य प्रदेश में युवाओं के लिए खुशखबरी: 10 भर्ती परीक्षाएं तय, हजारों पदों पर निकली वैकेंसी
खिलाड़ियों और फैंस में फैसले को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया
अंतिम संस्कार में फिल्म इंडस्ट्री के लोग हो सकते हैं शामिल
कानूनी विवाद के बीच अदाणी समूह ने कोर्ट में अपना पक्ष मजबूती से रखा
सीजफायर का असर: तेल सस्ता होते ही Sensex-Nifty में जोरदार उछाल
पीटरसन ने दिया इस पर मजेदार और हल्का-फुल्का जवाब
सस्पेंड हुआ पुलिसकर्मी: टैक्सी ड्राइवर की आत्महत्या, 50 हजार रुपये की डिमांड पर जांच तेज