गर्मियों से राहत पाने के लिए बना लें कोकरनाग का प्लान....
हिमाचल, उत्तराखंड के अलावा गर्मियों में घूमने वाली जगहों में आप जम्मू-कश्मीर को भी शामिल कर सकते हैं। यहां कई ऐसे ठिकाने हैं, जो आपकी छुट्टियों को यादगार बना देंगे। प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर कश्मीर में एडवेंचर के शौकीनों के लिए भी वैसे ऑप्शन्स की कमी नहीं। यहां का हर एक कोना खास है। जिसकी खूबसूरती में बस खो जाने का दिल करता है। अगर आप यहां के सोनमर्ग, गुलमर्ग, पहलगाम को कवर कर चुके हैं या फिर इससे हटके किसी शांत जगह को एक्सप्लोर करना चाहते हैं, तो श्रीनगर के पास स्थित कोकरनाग का प्लान बनाएं।
कोकरनाग की खासियत
कोकरनाग जम्मू और कश्मीर के अनंतनाग जिले में स्थित है। जहां जाकर आप अपने वीकेंड को बना सकते हैं मजेदार। कोकरनाग यहां की एक ऑफबीट जगह है, जिस वजह से यहां की खूबसूरती आज भी बरकरार है। यहां का शांतिपूर्ण और प्रदूषण रहित वातावरण इस जगह को और खास बनाता है। कोकरनाग आकर आप ताजे पानी के झरने, हरे-भरे बगीचे देखने के अलावा दूर-दूर तक फैले घास के मैदान में फोटोग्राफी के भी मजे ले सकते हैं।
कोकरनाग में देखने वाली जगहें
1. कोकरनाग रोज़ गार्डन
कोकरनाग का रोज़ गार्डन यहां का बहुत ही मुख्य आकर्षण का केंद्र है, जिसे आपको देखना बिल्कुल भी मिस नहीं करना चाहिए। यहां रोजाना हजारों की संख्या में देश- विदेश से पर्यटक आते हैं। इस गार्डन में गुलाब की कई वैराइटी मौजूद हैं। जिनके साथ फोटोज़ क्लिक कराने के अलावा आपको उनके बारे में जानने का भी मौका मिलता है। इस गार्डन की देखरेख राज्य सरकार करती है। गार्डन में नहर और उसके ऊपर बना पुल इस जगह के आकर्षण को और बढ़ाने का काम करता है। श्रीनगर से मात्र 70 किमी. का सफर तय करके आप यहां पहुंच सकते हैं।
2. कोकरनाग झरना
कोकरनाग शहर से जुड़ी कई सारी पौराणिक कहानियां भी हैं। कोकरनाग झरना श्रीनगर से लगभग 80 किमी दूर है। झरने के आसपास हरियाली और रंग-बिरंगे फूल इस जगह की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस झरने का पानी कई सारी समस्याओं के उपचार में भी फायदेमंद है।
कोकरनाग कब जाएं?
कोकरनाग घूमने का बेस्ट सीज़न गर्मियां ही हैं, क्योंकि इस दौरान आपको गर्म कपड़ों की जरूरत नहीं होती। वैसे जुलाई से सितंबर अंत तक भी प्लान कर सकते हैं।
कोकरनाग कैसे पहुंचें?
- फ्लाइट से: अगर आप हवाई यात्रा करना चाहते हैं, तो आप श्रीनगर हवाई अड्डे के लिए सीधी फ्लाइट ले सकते हैं। एयरपोर्ट से कोकरनाग के लिए आपको टैक्सी मिल जाएगी। श्रीनगर और कोकरनाग के बीच की दूरी 90 किमी है।
- ट्रेन से: कोकरनाग का निकटतम रेलवे स्टेशन अनंतनाग है, जो लगभग 25 किमी दूर है। स्टेशन पहुंचने के बाद आप या तो कैब किराए पर ले सकते हैं या कोकरनाग के लिए बस ले सकते हैं।
- रोड से: कोकरनाग आसपास के सभी शहरों से सड़क मार्ग से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। टैक्सी या खुद की गाड़ी से आप यहां तक पहुंच सकते हैं।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की मेहनत को राज्य ने किया पहचान
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एयर इंडिया पर नियामक की बड़ी कार्रवाई, गड़बड़ी उजागर होने के बाद 1 करोड़ दंड
नगर निगम पर प्रदर्शन, बैरिकेडिंग के बीच कार्यकर्ताओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू
9 साल की उम्र में आत्मदाह की चेतावनी, सिस्टम पर सवाल
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
मंत्रालय की सुरक्षा में सेंध? नकली IAS पकड़ाया
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई