भीड़ जुटाने के लिए...325 गांवों में दस्तक देगी कांग्रेस
- महू में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी के कार्यक्रम के लिए भीड़ जुटाने में जुटी कांग्रेस
- आज से शुरू होगा गांव-गांव का दौरा, हर गांव में बनेगी सूची कितने लोग आएंगे राहुल प्रियंका के कार्यक्रम में
भोपाल । गणतंत्र दिवस के अगले दिन महू में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी की उपस्थिति में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए भीड़ जुटाने की चुनौती से कांग्रेस द्वारा दो-दो हाथ करना शुरू किया जा रहा है। इसके लिए कांग्रेस महू और राऊ विधानसभा क्षेत्र के 325 गांवों में दस्तक देगी। शुक्रवार से इन गांवों का दौरा शुरू होगा। इस दौरे में हर गांव में उन लोगों की सूची बनाई जाएगी, जो महू में कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जाएंगे।
बाबा साहब आंबेडकर के जन्म स्थल महू में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में भीड़ जुटाना एक बड़ी चुनौती है। यह तो तय है कि इसमें सबसे ज्यादा भीड़ इंदौर से ही इक_ी करना है। ग्रामीण क्षेत्र की भीड़ को जमा करने के लिए कांग्रेस द्वारा शुक्रवार से महाअभियान शुरू किया जा रहा है। इस महाअभियान के लिए इंदौर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव द्वारा योजना तैयार की गई है। इस योजना के अनुसार यादव 50 कांग्रेसजनों के समूह के साथ 325 गांवों का दौरा 5 दिन में करेंगे। इस दौरे में शामिल किए गए गांव महू और राऊ विधानसभा क्षेत्र के हैं। इसमें सबसे पहले महू विधानसभा क्षेत्र के 275 गांवों का दौरा शुरू किया जाएगा।
सूची बनाई जाएगी
इस दौरे में गांव में जाने के बाद एक सूची बनाई जाएगी कि गांव में से कितने लोग राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की उपस्थिति में होने वाले कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जाएंगे। इन लोगों के वहां तक जाने के लिए गांव में ग्रामीणों के पास कितनी फोर व्हीलर गाडिय़ां हैं। इस गांव से लोगों को लाने के लिए क्या जिला कांग्रेस को भी गाड़ी पहुंचना पड़ेगी। यदि पहुंचना पड़ेगी तो कितनी गाडिय़ां गांव में पहुंचाने की आवश्यकता है, इसका भी हिसाब तैयार किया जाएगा। यह दौरा 17 जनवरी से शुरू होकर 22 जनवरी तक चलेगा। इस दौरे में हर गांव का हिसाब तैयार हो जाएगा। इससे यह स्पष्ट हो जाएगा कि इन दोनों विधानसभा क्षेत्रों के गांवों से कितनी भीड़ राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के कार्यक्रम के लिए जमा हो सकेगी। इसके साथ ही हर 10-15 गांव का एक समूह बनाकर उस पर कांग्रेस के कुछ नेताओं को प्रभारी बनाया जाएगा। उन्हें उन गांव के लोगों के साथ समन्वय बनाने की जिम्मेदारी दी जाएगी।
हर गांव में होगी बैठक
यादव ने बताया कि जिस भी गांव में दौरा करने के लिए जाएंगे वहां के लोगों के साथ बैठक का आयोजन किया जाएगा। इस बैठक में इन लोगों को बताया जाएगा कि देश का संविधान खतरे में पड़ रहा है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा संविधान निर्माता बाबा साहब आंबेडकर के बारे में गलत शब्दों का उपयोग किया जा रहा है। यह सारी जानकारी देते हुए इन लोगों को 27 जनवरी को महू में कांग्रेस द्वारा रैली के रूप में आयोजित की जा रही सभा में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
BJP की नई सूची जारी: बंगाल चुनाव में उम्मीदवारों में फेरबदल
जनहित योजनाओं में अड़ंगा: नगर का आक्रोश अब देश की राजधानी तक पहुंचा
सियासी बयानबाज़ी तेज: अमित शाह ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
25 नक्सलियों ने सरेंडर किया, हथियार और कीमती सामान के साथ
सख्त सजा: नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल कैद और जुर्माना
Mohan Yadav ने कार्यक्रम में निवेश को लेकर बड़ा बयान दिया
MP सरकार ने बढ़ाए दूध के रेट, जानें अपने इलाके का नया प्राइस
दिल्ली और कोलकाता जाने की नई सुविधा, अंबिकापुर एयरपोर्ट अपडेट
चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक दांव: लिएंडर पेस ने थामा बीजेपी का दामन
बिना वैकल्पिक व्यवस्था बस्ती हटाने पर कड़ी आपत्ति जताई
टीचर्स एसोसिएशन ने मांगी उच्च स्तरीय जांच, सवाल उठे पेपर की समानता पर
डिलीवरी के दौरान अचानक तीसरे बच्चे के जन्म से सभी चौंक गए
काशी में एमपी-यूपी समन्वय: सीएम मोहन यादव ने तीर्थ प्रबंधन प्रणाली का लिया जायजा
भवानीपुर में सियासी जंग: बंगाल चुनाव में बीजेपी का रणनीतिक कदम
CSK के लिए शुरुआती झटका, पहले मैच में दिखी टीम की कमजोरी
सरेंडर नक्सली चुनाव लड़ सकते हैं? पर्यटन मंत्री अग्रवाल का रुख साफ
होटल कमरा मिला खाली, इंजीनियर बेहोश, IPL टीम से थी कनेक्टेड
टीचिंग इलेक्टिव टेस्ट (TET) को लेकर शिक्षक संगठनों का गुस्सा बढ़ा