डॉक्टरों की हड़ताल को लेकर टीएमसी सांसद ने दिया विवादित बयान
कोलकाता। कोलकाता हत्याकांड मामले में डॉक्टरों की हड़ताल व प्रदर्शन को लेकर टीएमसी सांसद अरूप चक्रवर्ती का विवादित बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि अगर अस्पतालों में मरीजों की मौत होती है, तो लोगों का गुस्सा बढ़ेगा और तब स्थिति नियंत्रण से बाहर हो सकती है। सांसद के यह बयान प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों को चेतावनी के रुप में देखा जा रहा है।
कोलकाता में दुष्कर्म पीड़िता को न्याय दिलाने आरजी कर अस्पताल में डॉक्टरों का प्रदर्शन लगातार जारी है। इसी प्रदर्शन को लेकर टीएमसी सांसद अरूप चक्रवर्ती ने डॉक्टरों पर हमला बोलते हुए भड़काऊ बयान दिया है। इस मामले में टीएमसी और उसके नेता आपस में ही उलझे हुए हैं। रविवार को टीएमसी सांसद सुखेंदु शेखर रॉय और पार्टी के नेता कुणाल घोष के बीच सोशल मीडिया पर तीखी बहस हुई। सुखेंदु ने कहा था कि सीबीआई को निष्पक्षता से काम करना चाहिए और आरजी कर कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल और कोलकाता पुलिस कमिश्नर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जानी चाहिए।
इस पर कुणाल घोष ने कहा कि सुखेंदु पुलिस कमिश्नर की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं, जबकि उन्होंने अच्छा काम किया है। घोष ने इस मांग की आलोचना की। बता दें कोलकाता दुष्कर्म व हत्या मामले में सीबीआई ने जांच तेज कर दी है। अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष से पूछताछ की जा रही है। सीबीआई आज भी संदीप घोष से पूछताछ कर रही है और अब तक कुल 36 घंटे से ज्यादा की पूछताछ हो चुकी है। इसके अलावा आरोपी संजय रॉय का मनोवैज्ञानिक परीक्षण किया गया है।
'द केरल स्टोरी' के निर्देशक की आगामी फिल्म ‘चरक’ का टीजर रिलीज, अंधविश्वास पर सवाल उठाती है कहानी
दुल्हन बनीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर? कथित बॉयफ्रेंड के साथ किया डांस; जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
महाशिवरात्रि के दिन पुजारी की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से चलती बाइक पर किया हमला
खड़गे बोले- आरएसएस पंजीकृत क्यों नहीं, फंडिंग पर उठाए सवाल
'किंग' के लिए अभिषेक बच्चन ने अपनाया नया लुक, क्या खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे अभिनेता
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिन मौसम स्थिर, दिन में हल्की गर्मी और सुबह धुंध के आसार
सशक्त ऐप से बिलासपुर पुलिस की बड़ी सफलता, 10 दिन में 29 चोरी के वाहन बरामद
रोहित शेट्टी के घर गोलीबारी मामले में बड़ा एक्शन, क्राइम ब्रांच ने राजस्थान से छह आरोपियों को किया गिरफ्तार
सुकमा-बीजापुर सीमा पर सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई... ट्रैक्टर समेत IED को किया बरामद
दिल्ली पुलिस का मजेदार पोस्ट, पाकिस्तान की हार पर लिया तंज
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मारपीट व लूट की FIR की निरस्त
दिल्ली में आज से AI Impact Summit 2026 की शुरुआत
बलरामपुर में बुजुर्ग की मौत, एसडीएम पर मारपीट का आरोप
रवीना टंडन ने देखी 'धुरंधर', फोन कर यामी गौतम से मांगी माफी; जानिए क्या रही वजह
CG Budget 2026: 24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट, वित्त मंत्री बोले- ज्ञान, गति के बाद इस बार भी नई थीम के साथ आएगा बजट
आस्था और संस्कृति का संगम: बागेश्वर धाम में 305 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, विदेशी मेहमान भी झूमे
‘हम प्रार्थना करते हैं उन्हें राहत मिले’, कोर्ट में सुनवाई से पहले सोनू सूद ने की राजपाल की जमानत के लिए दुआ