तीन दिवसीय भारतीय पत्रकारिता महोत्सव का आयोजन आज से
तीन दिवसीय भारतीय पत्रकारिता महोत्सव का आयोजन आज से
एआई और परिवर्तन 2047 पर केंद्रित रहेंगे महोत्सव के 9 सत्र
इंदौर। स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. द्वारा 12, 13 एवं 14 अप्रैल को जाल सभागृह में भारतीय पत्रकारिता महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह महोत्सव का 17वां वर्ष है। इस मर्तबा महोत्सव की थीम एआई और परिवर्तन 2047 रखी गई है। 72 घण्टे के इस विशिष्ठ आयोजन में प्रिंट, इलेक्ट्रानिक और डिजिटल मीडिया के 100 से अधिक पत्रकार भाग लेंगे। मूर्धन्य सम्पादक श्री राहुल बारपुते, श्री राजेन्द्र माथुर, श्री प्रभाष जोशी, श्री माणिकचंद वाजपेयी, श्री रमेशचंद्र अग्रवाल, श्री अभय छजलानी एवं डॉ. वेद प्रताप वैदिक की स्मृति में आयोजित इस पत्रकारिता पर्व में छ: वैचारिक सत्र और तीन मास्टर क्लास का आयोजन होगा। महोत्सव के अंतगर्त मध्यप्रदेश के धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों पर केन्द्रीत छायाचित्र प्रदर्शनी एवं एआई पर एकाग्र चित्रकला प्रदर्शनी 'छवि नए युग कीÓ का आयोजन भी किया गया है। महोत्सव के दौरान एआई के विभिन्न स्वरूपों पर केन्द्रीत 150 पृष्ठों की उद्देश्यपूर्ण स्मारिका भी प्रकाशित की जाएगी।
शनिवार 12 अप्रैल को प्रात: 11 बजे एआई की आंधी और भविष्य, दोपहर 2 बजे एआई और न्यूज रूम तथा शाम 5 बजे एआई और चुनाव परिदृश्य पर चर्चा होगी। रविवार 13 अप्रैल को प्रात: 11 बजे एआई युग में शिक्षा, दोपहर 2 बजे एआई और पॉडकास्ट और शाम 5 बजे सायबर सुरक्षा पर मंथन होगा। सोमवार 14 अप्रैल को प्रात: 11 बजे एआई और रचनात्मकता के खतरे, दोपहर 2 बजे एआई एंकरिंग और कॅरियर तथा शाम 5 बजे एआई का चिकित्सा पर असर विषय पर संवाद होगा। महोत्सव के दौरान रविवार 13 अप्रैल को दोपहर 1 बजे और 14 अप्रैल को शाम 7 बजे सप्तऋषि सम्मान समारोह का आयोजन भी किया जाएगा। देश के प्रमुख प्रेस क्लब एवं मीडिया संगठनों का शिखर संवाद भी आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में स्टेट प्रेस क्लब के सदस्य, मीडिया स्टूडेंट और प्रबुद्धजन आमंत्रित है।
साइबर फ्रॉड के लिए भारतीय SIM कार्ड का अंतरराष्ट्रीय स्मगल, कंबोडिया में पकड़ा गया रैकेट
तलाक की खबर ने परिवार में फैलाई चिंता, सोशल मीडिया पर मामला चर्चा में
मध्यप्रदेश में महिला सुरक्षा मुद्दे पर उमंग सिंघार का हमला, कानून व्यवस्था पर सवाल
प्रफुल्ल पटेल और तटकरे पर लगे आरोपों को पार्थ पवार ने बताया बेबुनियाद
वोटर लिस्ट विवाद: मालदा में न्यायिक अधिकारियों पर बंधक बनाकर विरोध प्रदर्शन
बंगाल में शाह का दावा: ममता सरकार की विदाई तय
सत्र 2026-27 से लागू होगा नया CBSE सिलेबस, छात्रों को करना होगा ध्यान
जमीन विवाद के बीच बना सरकारी भवन, अब उपयोग पर उठे सवाल
भर्ती प्रक्रिया निरस्त: हाई कोर्ट बोला- फिर से जारी करें प्लाटून कमांडर का विज्ञापन
सीधे संपर्क का मामला, HC ने पूछा- क्यों न हो कार्रवाई?
डॉ. मोहन यादव का बड़ा हमला: ममता बनर्जी अब ‘दीदी’ नहीं, ‘अप्पी
कोर्ट ने शराब घोटाला मामले में फैसला सुरक्षित रखते हुए सुनवाई पूरी की
कर्मचारियों की सुनने की क्षमता प्रभावित, उज्जैन कंपनी में चिंता का माहौल
नामांकन के दौरान सियासी वार: शाह के सामने शुभेंदु, ममता पर निशाना; भवानीपुर में हंगामा
3225 करोड़ के फोरलेन बायपास को मिली हरी झंडी, भोपाल की जरूरत नहीं
3 करोड़ कैश और सोना मिलने से मची हलचल, नक्सलियों की गतिविधियों पर सवाल
SDOP और थाना प्रभारी की जान बची, ग्वालियर में तनावपूर्ण हालात
97 दिन से लापता युवती के परिजन बोले- ये हो सकता है हमारी बेटी