टाटा ग्रुप की इस कंपनी को चौथी तिमाही में हुआ भारी घाटा
टाटा केमिकल्स के चौथी तिमाही के नतीजों के बाद उसके शेयरों में बड़ी गिरावट आई है। टाटा ग्रुप की इस कंपनी को जनवरी-मार्च तिमाही के दौरान 818 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ है। इसके बाद मंगलवार को टाटा केमिकल्स के शेयर 4.5 प्रतिशत तक फिसलकर 1,050 रुपये पर आ गए।
टाटा केमिकल्स ने सोमवार को अपने तिमाही नतीजे जारी किए थे। कंपनी ने बताया कि उसे चौथी तिमाही में 818 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ। इसकी बड़ी वजह कंपनी की आमदनी में बड़ी गिरावट है। साथ ही, टाटा केमिकल्स ने अपने ब्रिटेन के बिजनेस में लॉस के लिए कुछ प्रोविजन भी किया है। एक साल पहले की समान अवधि में टाटा केमिकल्स को 694 करोड़ का शुद्ध लाभ हुआ था।
कंपनी ने रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया कि ऑपरेशन से टैक्स के बाद समेकित लाभ पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में घटकर 145 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले यह 694 करोड़ रुपये था। वहीं, चौथी तिमाही में कंपनी की कुल आय एक साल पहले घटकर 3,589 करोड़ रुपये रह गई, जो एक साल पहले 4,482 करोड़ रुपये थी।
टाटा केमिकल्स Share Price
टाटा केमिकल्स के निवेशकों को लंबे समय से अच्छा रिटर्न नहीं मिल रहा। पिछले 6 महीने में कंपनी ने करीब 12 और एक साल में सिर्फ 10 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। हालांकि, पिछले 5 साल की बात करें, तो टाटा केमिकल्स के निवेशकों को जरूर 335 प्रतिशत से अधिक का मुनाफा हुआ है।
टाटा केमिकल्स का 52 वीक का हाई 1,349 रुपये और लो 933 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 273.24 अरब डॉलर का है। टाटा केमिकल्स का टीटीएम पी/ई अनुपात 14.97 है, जबकि सेक्टर पी/ई 20 के करीब है। यही वजह है कि एनालिस्ट इसे लंबी अवधि के लिए खरीदने की सलाह दे रहे हैं। लेकिन, शॉर्ट टर्म के लिए इस पर कोई एनालिस्ट बुलिश नहीं है।
20 फरवरी को होगा चावल उत्सव, दो माह का चावल एक साथ मिलेगा
छत्तीसगढ़ में रफ्तार का कहर, दो दिनों में 6 की मौत
जैजैपुर में दो आरा मिल सील, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
आधी रात चली तबादला एक्सप्रेस, 11 IAS और 3 SAS अधिकारियों का ट्रांसफर, दीपक सक्सेना बने आबकारी आयुक्त
मंत्री सिंधिया के पीठ पलटते ही ड्राई फ्रूट्स पर नेताओं का धावा, मिशन काजू-बादाम देख मेहमान हैरान
पाकिस्तान ने नई हाइपरसोनिक एंटी-शिप मिसाइल स्मैश का अनावरण किया
खुशखबरी या झटका? पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा उलटफेर, जानें कहाँ मिल रहा सबसे सस्ता तेल
भगवान खुश, भक्त फिट...ये घास चमत्कारी, गणेश जी की प्रिय, सेहत के लिए वरदान
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की मेहनत को राज्य ने किया पहचान