गौतम गंभीर की कोचिंग स्टाइल को लेकर इस खिलाड़ी ने कही बड़ी बात
राहुल द्रविड़ के जाने के बाद टीम इंडिया को नया हेड कोच मिल गया है। गौतम गंभीर को भारतीय क्रिकेट टीम का नया कोच बनाया गया है और वह श्रीलंका दौरे से इस जिम्मेदारी को संभालेंगे। टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप जीती है और उम्मीद की जा रही है कि द्रविड़ ने जिस मुकाम तक टीम को पहुंचाया था गंभीर उससे आगे ले जाएंगे और भारत को आईसीसी ट्रॉफीज दिलाएंगे। गंभीर आक्रामक खिलाड़ी रहे हैं। ऐसे में वह बतौर टीम इंडिया के कोच कैसा काम करेंगे इस पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। इस बीच गंभीर के बारे में उनकी कोचिंग में खेल चुके आवेश खान ने बड़ा खुलासा किया है।
गंभीर आईपीएल में लखनऊ सुपरजायंट्स के मेंटॉर थे। उन्होंने 2022 और 2023 आईपीएल में ये जिम्मेदारी संभाली थी। आवेश 2022 में लखनऊ के साथ ही थे। ऐसे में वह जानते हैं कि बतौर कोच या मेंटॉर गंभीर का रवैया कैसा रहता है और वह किस तरह से खिलाड़ियों को संभालते हैं। गंभीर की मेंटॉरशिप में ही कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल-2024 का खिताब जीता था।
इस पर रहता है ध्यान
आवेश ने बीसीसीआई से बात करते हुए कहा कि गंभीर का ध्यान खिलाड़ियों से उनका बेहतर निकलवाने पर रहता है। आवेश ने कहा, "मैंने जो भी उनसे सीखा वो माइंडसेट को लेकर था। उनका ध्यान इस बात पर रहता था कि आपको अपने विपक्षी से आगे रहना है और अपना 100 फीसदी देना है।"
कम बोलते हैं गंभीर
आवेश ने कहा कि गंभीर कम बोलते हैं, लेकिन अपनी बात को अच्छे से कन्वे करते हैं। आवेश ने कहा, "टीम बैठक में, या जब वह खिलाड़ियों से वन टू वन बात करते हैं, तब भी वह कम ही बोलते हैं, लेकिन वह अपनी बात को अच्छे से कन्वे कर देते हैं कि क्या करना है। वह खिलाड़ियों को टास्क असाइन करते हैं और उनको उनका रोल बताते हैं। वह टीम कोच हैं। वह चाहते हैं कि हर कोई अपना 100 फीसदी दे और टीम जीते।"
मासूम ने खून से लिखा पत्र, सिंधिया से लगाई न्याय की गुहार; डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग
भारत ने AI इम्पैक्ट समिट के लिए पाकिस्तान को नहीं दिया न्योता, 100 से अधिक देश होंगे शामिल!
जो जैसा बोलेगा, वैसा ही खुल जाएगा – अखिलेश यादव
इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में गैंगस्टर का VIP दर्शन, नियम सिर्फ जनता के लिए?
MP में छात्र हॉस्टल से भागे, मुंबई में हीरो बनने का सपना लेकर पुलिस ने सुरक्षित बरामद किया
भीड़ ने बच्चा चोरी के शक में 5 साधुओं को जमकर पीटा, पुलिस ने बचाई जान
न्याय और पारदर्शिता सर्वोपरि: योगी आदित्यनाथ ने दिए सख्त निर्देश
बीएनपी अध्यक्ष रहमान 16 या 17 फरवरी को ले सकते हैं प्रधानमंत्री की शपथ
बाणगंगा थाना क्षेत्र में हुई हत्या का मामला उलझा, रंजिश में हत्या का अंदेशा
वेलेंटाइन-डे पर कार में मिले युवक और युवती के शव, दोनों के सिर में लगी थी गोली
महाशिवरात्रि पर छत्तीसगढ़ में उमड़ी आस्था, CM साय ने की पूजा
नशे में बस चालक ने मारी टक्कर, बिजली पोल से भिड़ी बस
महाशिवरात्रि पर राजिम कुंभ समापन में शामिल होंगे CM साय
एम्स नौकरी के नाम पर ठगी और दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
देशभर में महाशिवरात्रि की धूम…. जानिए पूजा-जलाभिषेक का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
धमतरी में दफनाने को लेकर बवाल, तीन घंटे बाद थमा विवाद
भारत ने भारी मात्रा में रूसी हथियार खरीदे वह यूक्रेन युद्ध में हो रहे धाराशाई